Hindi

सनातन पर ध्यान केन्द्रित कीजिए आज ३४७ प्रतियोगी इस कांफ्रेंस में सम्मिलित हुए हैं। आज भी मैं हमारे जप चर्चा को छोटा रखूंगा क्योंकि आज मुझे रुसी भक्तों के लिए भागवतम कक्षा देनी हैं। कुछ भक्त यहाँ मायापुर उत्सव में हमारे साथ सम्मिलित हुए थे , जो अब पुनः अपने अपने शहरों को जा चुके हैं। मैं उन्हें अब स्क्रीन पर देख सकता हूँ। मैं इस कांफ्रेंस में गुरुकुल के बच्चों को ध्यानपूर्वक जप करते हुए देखकर अत्यन्त प्रसन्न हूँ। कुछ परिक्रमा के भक्त भी हमारे साथ जप कर रहे हैं। मुझे पता नहीं वे किस प्रकार इन दोनों का प्रबंध करते हैं परन्तु मुझे लगता हैं वे इस कॉन्फ्रेंस के प्रति आसक्त हो चुके हैं अतः वे हमारे साथ इस जप को छोड़ना नहीं चाहते हैं। मैं सोच रहा था कि कम से कम भारत के भक्तों के लिए तो सुबह के समय इस कांफ्रेंस में जप करना अत्यन्त उत्तम हैं। उन्हें हमारे साथ जप अवश्य करना चाहिए। यह जप के लिए सबसे उपयुक्त समय हैं तथा जप ही इस युग का युग - धर्म हैं। हमें हमारे दिन की शुरुवात आध्यात्मिक कार्यों से करनी चाहिए। आप सभी को जप करने के लिए इस कांफ्रेंस में अधिक से अधिक भक्तों को सम्मिलित करने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा कहा जाता हैं , " हरेक व्यक्ति को अन्य एक - एक व्यक्ति को सीखाना चाहिए। " अतः आप भी प्रत्येक भक्त एक - एक अन्य भक्त को इस कांफ्रेंस के विषय में बताइये। आप अपने पड़ोसियों , मित्रों , सहयोगियों , गुरु भाई , गुरु बहनों को इस कांफ्रेंस के विषय में बताइये। हमें इस कांफ्रेंस में सम्मिलित होने वाले भक्तों की संख्या को दोगुना करना हैं। अगले कुछ ही दिनों में हम इस जप सत्र का १०० वां सत्र मनाएँगे। १०० वे सत्र से २०० वे सत्र तक हमें इस कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित होने वाले भक्तों की संख्या को दोगुना करना हैं। यह आप सभी प्रतिभागियों के लिए एक कठिन सेवा हैं , जिसे आपको पूरा करना हैं। श्रील प्रभुपाद सदैव उनको याद रखते थे जो अनुपस्थित रहते थे। वे जब भी विदेश से आते तो सर्वप्रथम आगमन प्रवचन देते। सभी उपस्थित भक्तों से बात करते हुए वे अचानक से पूछते , " गिरीराज कहाँ हैं ?" वे सदैव अनुपस्थित भक्तों का स्मरण रखते तथा उनके बारे में पूछते। उसी प्रकार मैं भी सोच रहा था। वृन्दावन में हमारे लगभग १०० शिष्य हैं परन्तु इस कांफ्रेंस में मात्र ३ भक्त सम्मिलित हैं तथा जप कर रहे हैं। इसके अलावा यह कांफ्रेंस केवल मेरे शिष्यों के लिए ही नहीं हैं अपितु यह सभी के लिए हैं। इसके विस्तार के लिए बहुत अधिक सम्भावनायें हैं परन्तु फिर भी बहुत कम मात्रा में भक्त हमारे साथ जप करते हैं। अतः निरन्तर जप करते रहिये। निःसंदेह हमारे ह्रदय में भगवान का वास हैं। जप करते समय मैं सोच रहा था कि हमें हमारे आसपास के वातावरण से ,आसपास के व्यक्तियों से तथा किसी भी प्रकार की गंध से प्रभावित नहीं होना चाहिए। वे सभी अस्थायी हैं तथा दुःख का कारण हैं। यदि आप इन्द्रियों के विषयों पर चिन्तन करेंगे तो सांसारिक विषय आपको निगल जाएंगे। अतः हम ऐसे विषय पर चिंतन क्यों करें जो अस्थायी हो तथा दुःख का कारण हो। क्यों नहीं हम उस सनातन पर ध्यान केंद्रित करें जो हमारे तथा सभी के हृदयों में स्थित भगवान हैं। यह हरीनाम स्वयं भगवान हैं। अतः हम क्यों उस विषय पर ध्यान केंद्रित नहीं करते हैं जो सनातन हैं तथा सभी प्रकार के आनन्द का उद्गम स्त्रोत हैं ? हमें स्वयं को इस प्रकार समझाना चाहिए। नेती ! नेती ! नेती ! यह नहीं , यह भी नहीं। यह वह नहीं हैं जिसे मैं खोज रहा था। यह मेरे लिए उपयुक्त नहीं हैं। महाराज परीक्षित के समान , जो अपने आसपास उपस्थित व्यक्तियों की परीक्षा ले रहे थे। ओह ! ये वो नहीं हैं जिनका दर्शन मैंने अपनी माता के गर्भ में किया था। वहां कोई अन्य व्यक्ति उपस्थित था जिसका दर्शन मैंने किया था। परन्तु ये भी वो नहीं हैं , ये भी वो नहीं हैं , इस प्रकार वे सभी की परीक्षा ले रहे थे। इसीलिए उनका नाम परीक्षित पड़ा। इसलिए हमें भी परीक्षित महाराज के पद चिन्हों का अनुसरण करना चाहिए तथा अपने आसपास के वातावरण और इस संसार के द्वंदों से विचलित नहीं होना चाहिए। जब हम किंकर्तव्यविमूढ़ होते हैं तो हमारी बुद्धि भ्रमित हो जाती हैं , परन्तु वास्तव में तो हमें स्वयं भगवान ही बुद्धि प्रदान करते हैं। हमारे गुरु महाराज हमें बुद्धि देते हैं। हमारे आचार्य हमें वह बुद्धि प्रदान करते हैं जिससे हम सही तथा गलत में भेद कर सकें एवम सही मार्ग, जो कि कृष्णभावनामृत का मार्ग हैं तथा जो भगवान के नाम , रूप , गुण तथा लीलाओं का मार्ग हैं , पर चल सकें। हम कई बार कहते हैं कि हरे कृष्ण महामंत्र का जप करना बुद्धिमान लोगों का कार्य हैं। सुमेधसा - बुद्धिमान व्यक्ति भगवान की सेवा संकीर्तन यज्ञ अथवा नाम यज्ञ से करते हैं। अतः आप बुद्धिमान बनिये , अपनी बुद्धि को, तीक्ष्ण बुद्धि अर्थात दिन प्रति दिन तीव्र कीजिये। अतः जप करते समय बुद्धि कार्यरत होनी चाहिए। हमें हमारे मन में उठने वाले सभी विचारों को नियंत्रित करना होता हैं, तथा बुद्धि का कार्य हैं कि मन में उठने वाले उन विचारों को नियंत्रण में रखे। बुद्धि हमारे मन में उठने वाले सभी प्रकार के विचारों को विकास प्रदान करती हैं। इस प्रकार बुद्धि सही तथा गलत विचारों में भेद कर सकती हैं कि इनमे से कोनसा विचार गलत हैं जिसे हमारे मन से बाहर रहना चाहिए तथा कौनसा विचार सही हैं , जिस पर हम मनन कर सकते हैं। इस प्रकार हमें हमारे मन्त्र पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अभ्यास करने से हम प्रवीण हो सकते हैं , जिससे हमारे भीतर भगवान के प्रति प्रेम , भगवान के नाम के प्रति प्रेम , धाम के प्रति प्रेम , तथा इसी प्रकार कृष्ण के भक्तों के प्रति प्रेम उत्पन्न होना चाहिए। हम कृष्ण के भक्तों के प्रति प्रेम करते हैं तथा उनकी सेवा करते हैं। ठीक हैं ! क्या इससे कुछ फायदा हो सकता हैं। इस प्रकार आज के विचारों के लिए ये कुछ आहार था। मैं मेरी वाणी को यहीं विराम देता हूँ। अभी हमने जिस विषय पर चर्चा की हैं आप उसके बारे में चिन्तन तथा मनन कीजिए। यदि आप इसे भूल जाते हैं , अथवा सही प्रकार से नहीं सुन पाए तो कृपया हमारे इस सत्र के अनुवादों को पढ़िए। इस जप सत्र का रूसी , हिंदी तथा अंग्रेज़ी भाषा में अनुवाद होता हैं। अतः आपको पुनः उन अनुवादों को पढ़ना चाहिए तथा इसे समझना चाहिए। हरे कृष्ण ......

English

CONCENTRATE ON THE ETERNAL! We have 347 participants today. I will have to keep my Japa talk short today as I have to give Bhagavatam class again this morning to the Russian devotees. Some devotees were here with us in Mayapur for the festival and now they are back in their respective towns. I can see them on screen now. I was happy to see some Gurukul boys chanting seriously on this conference. Some Parikrama devotees are also chanting with us. I don't know how are they managing, but some are addicted to this conference and so don't want to miss chanting with us. I was thinking , these early morning hours is a time for chanting, at least for the devotees in India. They should be chanting with us. This is the most ideal time for chanting and chanting is Yuga dharma. We should be beginning our day with spiritual activities. Each one of you should get more devotees to chant. They say , ‘Each one teach one’. So each one of you can teach another devotee. Here you just teach them how to join the conference. Try to reach out to neighbours, friends, colleagues, god brothers , god sisters , devotee friends. We should work on doubling our numbers. Then we will be more happy. In a few days we will be celebrating 100th day of our conference. From the 100th day to the 200th day we should double our numbers. That's some homework for all the participants. Sril Prabhupada would always remember those who were not present. He would come from overseas and give his arrival talk. While talking to all assembled devotees he used to inquire,” Where is Giriraj?” He would always remember, inquire and recall the absent disciples. Like that I am also wondering. We have over 100 disciples in Vrindavan and only three are chanting on the conference. And also this conference is not just for my disciples, but for everyone. There is so much scope for expansion, yet only a handful are chanting with us. So keep chanting. Of course in our heart is the Lord. I was thinking while chanting, do not get influenced by the surroundings and the world around you, the forms around you, smells around you. That is all temporary and could be the cause of misery also. By contemplation upon objects of senses, all worldly objects, you become engulfed. They are young now , they will be old tomorrow. It's an ever-changing world. So why focus on something that is ever changing and also cause of suffering. Why not focus on eternality and that's the Lord in our heart and that Lord is everywhere. This holy name is the Lord. So why not focus, concentrate upon something that is eternal and the source of pleasure? We should convince ourselves like that. With the use of intelligence we should discriminate. neti !, neti ! , neti ! not this, not this! This is not what I am looking for . This is not good for me. Like King Parikshit, who was also doing Pariksha or examining everyone who was around him. Oh! This is not the Person I had seen while I was in my mother's womb. Some other person entered there. I saw Him. But that is not Him! Not Him! He was doing this examination. That's why his name became Parikshit. So we should be also following in the footsteps of Parikshit Maharaja and not get bewildered by things around us, the world of dvandva - duality. We get bewildered and lose our intelligence, but the Lord will give us intelligence. Our Guru Maharaja gave us intelligence. Our acarya's could give us this intelligence, the right thinking so that we could focus on the right things and that is Krsna! That is the name of Krsna, form of Krsna. We have been saying that the chanting of Hare Krishna is the intelligent persons job. sumedhasa - Intelligent persons will worship the Lord by performance of sankirtana yajna. Nama yajna. So be intelligent, be sharp and sharpen your intelligence. Tikshna Buddhi. So intelligence has to be in action while chanting. We have to control and govern the mind and all the thoughts arising in the mind. The function of intelligence is to discriminate all the thoughts arising in mind. Intelligence could process, all the thoughts arising in the mind. Intelligence could sort them out and decide that this thought should get out , this thought is useless! This is a right thought, this is a right thing. So like that we have to continue our mantra meditation. By practice we try to attend perfection, which is love of Godhead Or love for the name, love for the form, love for the pastimes and like that - love for the dham, love for devotees also, Krsna’s devotees. we love and we serve those who are devotees of Krsna. All right! That makes sense. That was some food for thought for the day. I will stop here. You could think and further contemplate on what we just said. If you did forget, or have not heard it or grasped it , or not heard properly, then go back to our transcriptions. This Japa talk is being transcribed in Russian, Hindi and in English. So go back to those and try to understand it. HARE KRISHNA!

Russian

Джапа сессия 11.03.2019 КОНЦЕНТРИРУЙТЕСЬ НА ВЕЧНОМ! Сегодня у нас 347 участников. Я должен буду сегодня раньше закончить нашу беседу о Джапе, так как сегодня утром я должен снова дать класс Бхагаватам, русским преданным. Некоторые преданные были здесь с нами в Маяпуре на фестивале, они уже вернулись в свои города. Теперь я вижу их на экране. Я был рад видеть, как некоторые мальчики из гурукулы серьезно воспевают на этой конференции. Некоторые преданные, участники парикрамы, также воспевают вместе с нами. Я не знаю, как они справляются, но некоторые пристрастились к этой конференции и не хотят пропустить воспевание с нами. Я думал, что эти ранние утренние часы - время для воспевания, по крайней мере, для преданных из Индии. Они должны воспевать с нами. Это самое идеальное время для воспевания и воспевание это Юга-дхарма. Мы должны начать наш день с духовной деятельности. Каждый из вас должен пригласить больше преданных для воспевания. Как говориться: «век живи век учись». Поэтому каждый из вас может научить другого преданного. Здесь вы просто учите их, как присоединиться к конференции. Попробуйте связаться с соседями, друзьями, коллегами, духовными братьями и сестрами, друзьями-преданными. Мы должны удвоить наше количество. Тогда мы будем еще счастливее. Через несколько дней мы будем отмечать 100-й день нашей конференции. С 100-го по 200-й день мы должны удвоить наше количество. Это домашнее задание для всех участников. Шрила Прабхупада всегда помнил тех, кто отсутствовал. Он приезжал из-за границы и давал приветственную речь. Общаясь со всеми собравшимися преданными, он спрашивал: «Где Гирирадж?» Он всегда помнил, спрашивал и вспоминал об отсутствующих учениках. Меня это тоже интересует. У нас более 100 учеников во Вриндаване, и только трое воспевают на конференции. Эта конференция не только для моих учеников, но и для всех преданных. Существует так много возможностей для ее расширения, но лишь немногие воспевают с нами. Так что продолжайте воспевать. Конечно Господь в нашем сердце. Я размышлял... во время воспевания, не поддавайтесь влиянию окружения и окружающего вас мира, окружающих вас форм, запахов вокруг вас. Это все временно и может быть причиной страданий. Созерцание объектов чувств, всех мирских объектов поглощает вас. Все молодое сегодня – завтра состарится. Это постоянно меняющийся мир. Так зачем сосредотачиваться на том, что постоянно меняется, а также на причинах страданий. Почему бы не сосредоточиться на вечности, на Господе в нашем сердце, на Господе вокруг. Святое Имя - это Господь. Так почему бы не сфокусироваться, не сосредоточиться на чем-то вечном, на источнике наслаждения? Мы должны убедить себя в этом. С помощью разума мы должны различать. Нети! Нети! Нети! не это, не это! Это не то, что я ищу. Это нехорошо для меня. Как царь Парикшит, который также проводил парикшу или осматривал всех, кто был рядом с ним. Это не тот Человек, которого я видел, когда был в утробе моей матери. Вошел какой-то другой человек. Я видел Его. Но это не Он! Не он! Он сдавал этот экзамен. Вот почему его имя стало Парикшит. Мы должны следовать по стопам Махараджа Парикшита и не быть сбитыми с толку вещами вокруг нас, миром двандвы - дуальности. Мы сбиты с толку и теряем наш разум, но Господь даст нам разум. Наш Гуру Махарадж дал нам разум. Наши ачарьи дали нам этот разум, правильное мышление, чтобы мы могли сосредоточиться на правильных вещах, и это Кришна! Это имя Кришны, форма Кришны. Мы говорили, что воспевание Харе Кришна - это занятие разумных людей. сумедхаса - разумные люди будут поклоняться Господу, совершая санкиртана ягью. Нама ягью. Так что будьте умными, будьте проницательными и отточите свой ум. Тикшна буддхи. . Во время воспевания разум должен быть задействован. Мы должны контролировать ум, управлять всеми мыслями, возникающими в уме. Функция разума состоит в том, чтобы различать все мысли, возникающие в уме. Разум может обрабатывать все мысли, возникающие в уме. Разум мог бы разобраться с ними и решить, что эта мысль должна уйти, эта мысль бесполезна, это правильная мысль, это правильная вещь. Поэтому мы должны продолжать нашу мантра-медитацию. На практике мы стараемся достичь совершенства, которое является любовью к Богу или любовью к имени, любовью к форме, любовью к играм и т.п., любовью к дхаме, также, любовью к преданным, преданным Кришны. Мы любим и служим преданным Кришны. Отлично! В этом есть смысл. Это была пища для размышлений на весь день. Я остановлюсь здесь. Вы могли бы подумать и дальше размышлять над тем, что мы только что сказали. Если вы забыли, или не слышали, или не поняли, или не услышали должным образом, вернитесь к нашим транскрипциям. Этот разговор транскрибируется на русском, хинди и английском языках. Так что вернитесь к нему и попытайтесь понять. Сейчас я должен остановиться. ХАРЕ КРИШНА!