Hindi

जप चर्चा 3 जून 2020

विषय:-गौड़ीय वैष्णववाद की सर्वोत्कृष्टता

हरे कृष्ण!

आज 870 स्थानों से प्रतिभागी जप कर रहे हैं।आपका पुनः पुनः स्वागत है।हरि! हरि! निर्जला एकादशी महोत्सव की जय!

आज भी जय कह रहे हो? ( वहाँ उपस्थित भक्तों से पूछते हुए) जिन्होंने भी निर्जला एकादशी का विधि पूर्वक पालन किया है, उन सभी की जय हो। निर्जला एकादशी की भी जय हो और एकादशी का पालन करने वाले आप सब भक्तों की भी जय हो। यह एक बहुत बड़ी जीत है और यह बड़े गौरव की बात है। आप पुनः जप को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हो। हरि! हरि!

कल आपने 64 राउंड्स करने का संकल्प लिया था और आपने 64 राउंड्स या उससे अधिक जप किया ही होगा। जय पंचाली माताजी सिर हिला कर 'यस' 'यस' कह रही है। कल आपने जपा टॉक के बीच अर्थात जब जपा टॉक का समय पूरा नहीं हुआ था, तभी आपने अपना संकल्प लिखा था। आशा है कि आपने अपना अपना संकल्प भी पूरा किया होगा एवं दिन में और भी श्रवण व कीर्तन में अपना समय बिताया होगा। कल खान-पान तो बंद ही था। हरि! हरि!

कल आपने लघंन किया। लघंनम अर्थात पूर्ण उपवास (फुल फास्ट)। लघंन करना एक औषधि भी है। यह एक दवाई जैसा भी कार्य करता है और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है। यह लघंन लाभदायक एवं स्वास्थ्यवर्धक है। कुछ असुविधा और तपस्या तो होती है लेकिन यह लघंन अर्थात यह उपवास हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कहा जाए तो आपने पूर्ण उपवास (फुल फ़ास्ट) किया और इसके मानसिक दृष्टि से एवं आध्यात्मिक दृष्टि से फायदे ही फायदे हैं। आपने केवल उपवास की नहीं किया, निर्जला एकादशी ही नहीं की अपितु आपने हरिनाम अमृत का पान भी किया। आपने जलपान नहीं किया अपितु अमृत पान किया। आपने राम नाम, कृष्ण नाम का पान किया। इसलिए आप धन्य हो।

गौड़ीय वैष्णव की सर्वोत्कृष्टता की जो प्रस्तुति हो रही है, उसका आगे के सोपान पर आगे बढ़ते हैं हरि! हरि!

मायापुर धाम की जय! यह मायापुर का दृश्य है ( स्लाइड दिखाते हुए) और आप यहां देख सकते हो कि नीले वस्त्र पहने हुए नित्यानंद प्रभु, जीव गोस्वामी को नवद्वीप मंडल की परिक्रमा करवा रहे हैं। उस नवद्वीप में चारों वैष्णव संप्रदायों के आचार्यों जैसे रामानुजाचार्य, मध्वाचार्य, निम्बार्क, विष्णुस्वामी...

इस धरातल पर अर्थात दक्षिण भारत में प्रकट हुए अथवा उन्होंने अवतार लिया। भगवान के भक्त भी अवतरित होते हैं या अवतरित होंगे। ऐसी भविष्यवाणी भविष्य पुराण में है। आप इन चारों संप्रदायों के आचार्यों की प्राकट्य या जन्म की भविष्यवाणी, भविष्योत्तर पुराण में पढ़ सकते हो। वैसे मैंने भी कल ही इस बात को पढ़ा था। जब जब वे इस धरातल पर थे, वे तीर्थयात्रा पर जाया करते थे। जब जब वे नवद्वीप मंडल पहुंचते थे तब तब उनको वहां पर श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु का दर्शन होता था। यह 500 वर्ष पूर्व की बात है। चैतन्य महाप्रभु लगभग 530 या एक दो वर्ष ऊपर नीचे प्रकट हुए थे लेकिन चैतन्य महाप्रभु की प्रकाट्य लीला के पहले ही ये चारों आचार्य हुए। जब जब वे नवद्वीप धाम जाते तब तब उनको श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु दर्शन देते। श्रील भक्ति विनोद ठाकुर नवद्वीप महात्म्य नामक ग्रंथ में लिखते हैं कि चैतन्य महाप्रभु ने उनसे जैसा कहा, वैसा नही किया उन्होंने चारों सम्प्रदायों के आचार्यों के सम्प्रदायों में से दो-दो सिद्धांत ग्रहण किए या कहा जाए कि महाप्रभु ने उनके सम्प्रदायों में जो बढ़िया बढ़िया विशिष्टताएं हैं , उनको अपना लिया एवं अपने गौड़ीय वैष्णव सम्प्रदाय में उसको स्वीकार किया व उसका प्रचार प्रसार तथा अवलंबन किया।

वे दो - दो सिद्धांत कौन से हैं?श्री संप्रदाय से उन्होंने अनन्य भक्ति और भक्त जन सेवा अपनाई। जैसा कि आप देख ही रहे हो स्क्रीन शेयरिंग हो रही है। उन्होंने मध्व संप्रदाय से केवल अद्वैत निरसन किया अर्थात अद्वैतवाद का खंडन किया। वैसे तो चारों सम्प्रदाय के आचार्यों ने किया लेकिन अद्वैतवाद के खंडन में मध्वाचार्य का विशेष योगदान रहा। नित्य कृष्णमूर्ति सेवा अर्थात विग्रह की आराधना भी ब्रह्म एवं मध्व संप्रदाय की विशिष्टता है। उसको भी श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु ने अपने सम्प्रदाय में अपनाया। उन्होंने रुद्र सम्प्रदाय से तदीय सर्वस्व भाव और रागमार्ग अपनाया और कुमार सम्प्रदाय से एंकात राधिकाश्रय और गोपी भाव अपनाया। अभी इसको ऐसे स्वीकार करना होगा। अभी हम एक एक विस्तार से नहीं समझा सकते। ठीक है, हम आगे बढ़ते हैं।

चैतन्य महाप्रभु ने हर संप्रदाय की जो अच्छी-अच्छी बातों और उनके यदि कोई विधि-विधान थे उनको अपने संप्रदाय में मिलाया। इससे गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय सर्वोत्कृष्ट हुआ या नही? उन्होंने जो जो अच्छी बातें थी अपने संप्रदाय में मिला ली व उसको स्वीकार किया और इस प्रकार गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय समृद्ध और अधिक वैभवशाली हुआ। अधिक पूर्ण व सर्वोत्कृष्ट हुआ। यह समझने की बात है।

ठीक है, आगे बढ़ते हैं।

साधना भक्ति के दो प्रकार हैं- वैधी साधना भक्ति और रागानुग साधना भक्ति। यह भक्ति रसामृत सिंधु पर आधारित है, अन्य सम्प्रदाय तो वैधी साधना भक्ति में लगे रहते हैं लेकिन गौड़ीय वैष्णव रागानुग साधना भक्ति करते हैं। यह गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय की विशिष्ट गौड़ीय साधना है। हरि हरि।

जब श्री कृष्ण अपने गोलोकधाम में इस धरातल पर आने के लिए चिंतन कर रहे थे। वे देख रहे थे कि उनको प्रकट होना है। भगवान प्रकट होने से पूर्व सोच विचार कर रहे थे। उन्होंने विचार किया कि

प्रेम रस निर्य़ास करिते आस्वादन।राग-मार्ग भक्ति लोके करिते प्रचारण।। ( श्री कृष्ण चैतन्य चरितामृत आदि लीला ४.१५)

अनुवाद:- अवतार लेने की भगवान की इच्छा दो कारणों से उत्पन्न हुई थी- वे भगवत्प्रेम रस के माधुर्य का आस्वादन करना चाह रहे थे और वे संसार में भक्ति का प्रसार रागानुग(स्वयंस्फूर्त) अनुरक्ति के स्तर पर करना चाहते थे। इस तरह वे परम प्रफुल्लित( रसिकशेखर) एवं परम करुणामय नाम से विख्यात हैं।

भगवान कृष्ण गोलोक में प्राकट्य से पूर्व सोच रहे थे कि "मैं कृष्ण कृष्ण करूंगा और प्रेम रस का आस्वादन करूंगा तथा रागमार्ग भक्ति का प्रचार करूंगा। कृष्ण ऐसा सोच कर इस धरातल पर चैतन्य महाप्रभु के रूप में प्रकट हुए। श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु की जय!

भगवान सारी योजना बना कर प्रकट हुए कि अब जब मैं प्रकट होऊंगा तो मैं प्रेम रस, माधुर्य रस, माधुर्य लीला का आस्वादन करूंगा और राग मार्ग भक्ति का अवलंबन व आचरण और प्रचार भी करूंगा।

हरि! हरि! यह चैतन्य चरितामृत की बातें है। उन्होंने यह बातें सनातन गोस्वामी के साथ की चैतन्य महाप्रभु और सनातन गोस्वामी के मध्य सवांद अथवा दो महीने तक बातें हुई। कृष्ण और अर्जुन के मध्य में केवल लगभग पैंतालिस मिनट ही चर्चा हुई थी लेकिन वहीं जब श्री कृष्ण, चैतन्य महाप्रभु बने तब उन्होंने सनातन गोस्वामी को दो महीने तक उपदेश दिया। यही उपदेश सनातन शिक्षा के नाम से प्रसिद्ध है। शिक्षा के अंतर्गत चैतन्य महाप्रभु ने सनातन गोस्वामी से कहा:-

ऐश्वर्य़-ज्ञानेते सब जगत्मिश्रित।ऐश्वर्य़-शिथिल-प्रेमे नाहि मोर प्रीत।।

अनुवाद:-"सारा ब्रह्मांड मेरे ऐश्वर्य़ भाव से पूरित है, किंतु उस ऐश्वर्य के भाव से दुर्बल हुआ प्रेम मुझे संतुष्ट नहीं करता।"

चैतन्य महाप्रभु ने कहा- जब हमारा ज्ञान ऐश्वर्य, प्रेम से शिथिल हो जाता है, तब उसमें मुझे कोई प्रीती नहीं है। भगवान महान हैं। उनका ऐश्वर्य ज्ञान व वैकुण्ठ के भगवान का ऐश्वर्य सम्पूर्ण होता है। हरि हरि! ऐश्वर्य भाव में जीव का भगवान के प्रति प्रेम कम होता है। प्रेम उसे थोड़ा ढक जाता है अर्थात उसमें कुछ कमी होती है व प्रेम का कुछ दमन होता है क्योंकि उस समय जीव भेद का अनुभव करता है। भगवान इतने महान है और मैं इतना लहान अर्थात इतना छोटा हूं। तो फिर वह नमस्कार आदि करता रहता है और उनसे थोड़ा दूर रहता है, वह सेवा तो करता है, दास बनता है लेकिन वह प्रेम नहीं करता। उसे भगवान से प्रेम होता है लेकिन मात्रा बहुत कम होती है। यह ऐश्वर्य भाव है।

ऐश्वर्य, माधुर्य,औदार्य यह तीन भाव हैं। भगवान वैकुण्ठ में ऐश्वर्य भाव, वृंदावन में माधुर्य और नवद्वीप में औदार्य भाव में रहते हैं ।

मोर पुत्र, मोर सखा, मोर प्राण-पति। एइ-भावे य़ेइ मोरे करे शुद्ध- भक्ति।। आपनाके बड़ माने, आमारे सम-हीन। सेइ भावे हइ आमि ताहार अधीन।। (चैतन्य चरितामृत आदि लीला-४.२१,२२)

अनुवाद:- " यदि कोई मुझे अपना पुत्र, अपना मित्र या अपना प्रेमी मानकर और अपने आपको महान एवं मुझको अपने समान या अपने से निम्न मानकर मेरी शुद्ध प्रेमाभक्ति करता है, तो मैं उसके अधीन हो जाता हूँ।

चैतन्य महाप्रभु सनातन गोस्वामी से बता रहे थे कि जब वे गोलोक से आये थे तब ऐसा सोच कर आए थे।

भगवान को यह सब अच्छा लगता है जब कोई भक्त ( जीव) समझता है) सोचता है कि भगवान मेरे पुत्र हैं, भगवान मेरे सखा हैं अथवा मेरे पति हैं।यह भाव शुद्ध भक्ति अथवा प्रेमा भक्ति है। यह प्रीति से प्रेम अर्थात कृष्ण प्रेम है और यह भाव कृष्ण प्रेम से परिपूर्ण है।

जब श्रील प्रभुपाद, राधा दामोदर मंदिर में रहते थे, तब वहां सारी तैयारी हो रही थी। किसकी तैयारी? 'लाइफटाइम प्रिपरेशन' अर्थात अंतर्राष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ की स्थापना या कृष्णभावनामृत के आस्वादन तथा प्रसारण की तैयारी हो रही थी।

सर्वत्र प्रचार होएब मोर नाम जब श्रील प्रभुपाद राधा दामोदर मंदिर में उसकी तैयारी कर रहे थे, वैसे तो वह उससे पहले भी कर ही रहे थे। लेकिन अब जब वे राधा दामोदर मंदिर में आकर वहां श्रील रूप गोस्वामी का दर्शन या चिंतन कर रहे थे। वहाँ श्रील रूप गोस्वामी की समाधि पास में ही है कि प्रभुपाद अपनी खिड़की में से ही रूप गोस्वामी की भजन कुटीर भी देख सकते थे। प्रभुपाद के रसोईघर से उनकी समाधि और भजन कुटीर दिखाई देता है। श्रील प्रभुपाद वहाँ सारा चिंतन किया करते थे। श्रील प्रभुपाद स्वयं ही रूपानुग थे और बने, उन्होंने कई सारे तात्पर्यों में भी यह रागानुग भक्ति, ये गौड़ीय वैष्णवता की सर्वोत्कृष्टता इत्यादि इत्यादि बातों का संकलन भी किया, ऐसे कई भावार्थ भी लिखें जिससे भविष्य में गौड़ीय वैष्णवता की सर्वोत्कृष्टता का अनुभव सारा संसार कर पाए एवं उसका प्रचार प्रसार हो। यह गोलोक (स्लाइड में दिखाते हुए) है। गोलोक सर्वोपरि है,

गोलोकनाम्नि निजधाम्नि तले च तस्य देवीमहेशहरिधामसु तेषु तेषु। ते ते प्रभावनिचया विहिताश्र्च येन गोविन्दमादिपुरुषं तमहं भजामि।। (ब्रह्म-संहिता श्लोक ५.४३)

अनुवाद:- जिन्होंने गोलोक नामक अपने सर्वोपरि धाम में रहते हुए उसके नीचे स्थित क्रमशः वैकुण्ठ लोक ( हरिधाम), महेशलोक तथा देवीलोक नामक विभिन्न धामों के विभिन्न स्वामियों को यथायोग्य अधिकार प्रदान किया है, उन आदिपुरुष भगवान गोविंद का मैं भजन करता हूँ।

चिंतामणिप्रकरसद्मसु कल्पवृक्ष- लक्षावृतेषु सुरभीरभिपालयन तम् लक्ष्मीसहस्त्रशतसम्भ्रमसेव्यमानं गोविन्दमादिपुरुषं तमहं भजामि।। (ब्रह्म-संहिता श्लोक ५.२९)

अनुवाद:- मैं उन आदिपुरुष भगवान गोविंद का भजन करता हूँ, जो लाखों कल्पवृक्षों से घिरे हुए चिंतामणिसमूह से निर्मित भवनों में कामधेनु गायों का पालन करते हैं एवं जो असंख्य लक्ष्मियों अथवा गोपियों द्वारा सदैव प्रगाढ़ आदर और प्रेम सहित सेवित हैं।

यह श्री कृष्ण का गोलोक है। यह श्री कृष्ण का निवास स्थान है अर्थात वे गोलोक निवासी हैं। गोलोकनाम्नि निजधाम्नि .. कृष्ण का निज धाम गोलोक है और गोलोक के दो विभाग हैं। वृंदावन और मायापुर। मायापुर को श्वेतद्वीप धाम भी कहते हैं। वैसे एक अलग श्वेतद्वीप धाम भी है, जहाँ क्षीरोदकशायी विष्णु रहते हैं। लेकिन मायापुर को भी श्वेतद्वीप धाम कहा जाता है।

वृन्दावन और मायापुर दोनों गोलोक में स्थित हैं अथवा गोलोक के दो विभाग हैं और यह सर्वोत्कृष्ट व सर्वोपरि है क्योंकि कृष्ण ही सर्वोपरि हैं और श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु भी सर्वोपरि हैं। इसलिए उनका धाम में भी माधुर्य धाम प्रेम से भरपूर अर्थात प्रेम की कथा, लीला, व्यवहार होता है।अन्य स्थानों पर केवल ऐश्वर्य की कथा होती है या माधुर्य की कथा होती है। गोलोक में माधुर्य लीला होती है। इसीलिए गोलोक सर्वोत्कृष्ट है। भौतिक रूप से कहा जाए बाकी तो सभी, नीचे ही हैं अथवा निम्न हैं चाहे वो देवी धाम हो, या महेश धाम। शिवजी का महेश धाम या सदाशिव का महेश धाम आधा प्राकृत जगत में और आधा अप्राकृतय जगत में है।

हरि धाम में भगवान के कई सारे विस्तार, अवतार वहाँ के निवासी रहते हैं। साकेत धाम का अयोध्या धाम वैकुंठ से भी ऊंचा है और उससे व सबसे ऊंचा गोलोकधाम है। यह सब अभी भी है, जैसा कि हम बात कर रहे हैं। इस समय भी यह सब है। यह कोई कोरी कल्पना नहीं है। ये धाम थे, ऐसी बात नहीं है, यह सब है, वर्तमान काल में भी है। वहाँ तो वर्तमान काल ही चलता है भूत काल या भविष्य काल नहीं होता। वर्तमान में वह सब स्थित है।

रस विचार:- गौड़ीय वैष्णवता की यह सर्वोत्कृष्टता की दृष्टि से रस विचार- वैसे धर्म के क्षेत्र में रस विचार होता ही है। सारे संप्रदायों में रस का विचार है। हम रस के बिना आगे नहीं बढ़ सकते किंतु गौड़ीय वैष्णव की जो समझ है अर्थात गौड़ीय वैष्णव जिस रस का स्वादन करते हैं। और इसका प्रचार भी करते हैं, वो रस कुछ ऊंचा हैं।

यहां आपके समक्ष ( स्क्रीन दिखाते हुए) केवल पांच रसों का उल्लेख हुआ है, इसके अलावा और भी सात रस हैं जिसे गौण रस कहते हैं। पांच रस प्रधान व मुख्य रस हैं। शांत, दास्य, साख्य, वात्सल्य, माधुर्य और यहां हर एक का थोड़ा लक्षण वर्णन है। इसका वर्णन भी चैतन्य चरितामृत मध्य लीला में है।..

चैतन्य महाप्रभु , सनातन गोस्वामी के मध्य यह उपदेश अथवा वार्तालाप हो रहा है। आपके पास चैतन्य चरितामृत है या नहीं। आपके पास चैतन्य चरितामृत होनी चाहिए, अपने पास रखिए अन्यथा यदि आपके पास चैतन्य चरितामृत नहीं है तो आप कैसे गौड़ीय वैष्णव हैं ? चैतन्य चरितामृत का पूरा सेट भी उपलब्ध है। अंग्रेजी में, हिंदी में और भी कई भाषाओं में।( मराठी में- वहाँ उपस्थित भक्तों से पूछते हुए) हरि बोल- अब चैतन्य चरितामृत मराठी में भी पूरा सेट उपलब्ध है। अपने घर में रखिए, केवल रखना ही नहीं, उसका अध्ययन भी करिए। तब आपको यह सब दर्शय का उद्घाटन होगा। यह चार्ट कल्पना से नहीं बनाया है। इसका आधार चैतन्य महाप्रभु द्वारा सनातन गोस्वामी की दी गई शिक्षाएं हैं।

शांत रस :- शांत रस में कृष्ण में निष्ठा होती है, तृष्णा का त्याग होता है अर्थात वैराग्य होता है। कृष्ण में आसक्ति और संसार में अनासक्ति होती है। यह राग विराग की बात है।

जैसा कि आप देख रहे हो कि कृष्ण निष्ठा तो आपको अन्य सभी रसों में मिलेगी और तृष्णा त्याग भी सभी में है।

दास्य रस :- दास्य रस में कृष्ण निष्ठा तो होती ही है। तृष्णा मतलब मांग या चाह

चिन्तामपरिमेयां च प्रलयान्तामुपाश्रिताः ।कामोपभोगपरमा एतावदिति निश्चिताः ॥११॥ आशापाशशतैर्बद्धाः कामक्रोधपरायणाः । ईहन्ते कामभोगार्थमन्यायेनार्थसञ्चयान् ॥ ( श्री मद्भगवतगीता १६.११-१२)

अनुवाद:- उनका विश्र्वास है कि इन्द्रियों की तुष्टि ही मानव सभ्यता की मूल आवश्यकता है | इस प्रकार मरणकाल तक उनको अपार चिन्ता होती रहती है | वे लाखों इच्छाओं के जाल में बँधकर तथा काम और क्रोध में लीन होकर इन्द्रियतृप्ति के लिए अवैध ढंग से धनसंग्रह करते हैं।

संसार में आशापाशशतैर्बद्धाः वाली बात है। दास्य भाव में सेवा प्रारंभ होती है। शांत रस के भक्त तो शांत ही रहते हैं, वे बस रहते ही हैं, वे भगवान के लिए कुछ करना नहीं चाहते या शायद इच्छा तो होती होगी, विचार तो करते होंगे लेकिन वे आगे कुछ कदम नहीं उठाते। वे हिलते डुलते, चलते, फिरते उठते बैठते भगवान के लिए ऐसा कुछ नहीं करते हैं। पत्रं पुष्पम फलम तोयम् भी नहीं करते लेकिन दास्य भाव में सेवा की प्रधानता होती है।

दास्य रस में शांत रस से सेवा अधिक है। शांत रस और दास्य रस में अंतर केवल सेवा का है। साख्य रस:- साख्य रस में कृष्ण निष्ठा, तृष्णा त्याग, सेवन और विश्रम्भ भी होता है जीव और भगवान में कुछ ऐक्य अथवा समानता है। जीव जिसका अनुभव करता है। ऐसा उसका भाव होता है। यहां अचिन्त्यभेदाभेद अर्थात भेद है और भेद नहीं है। जीव अभेद का अनुभव करता है कि मुझ में और भगवान में कोई भेद नहीं है। मैं उन्हीं का हूं, भेद नहीं रहा। अपनापन या विश्रम्भ साख्य।

वात्सल्य रस:- इसमें साख्य रस के चारों लक्षण हैं और एक पालक ज्ञान अतिरिक्त हो जाता है। पालक समझते हो? पालक कौन है, जब स्कूल में बच्चे को एडमिट करते हैं, मराठी में पालकस्य नाम क्: है, अर्थात पूछते हैं कौन पालक अर्थात कौन तुम्हारा पालन पोषण कर रहा है। जीव सोचता है कि मैं ही भगवान का पालक हूं। जीव में ऐसा भाव उत्पन्न होता है, भगवान द्वारा ही ऐसा भाव दिया होता है कि जीव सोचता है कि मैं ही भगवान का लालन पालन करता हूं और नहीं तो, और कौन करेगा? इसको सुधारना तो मेरा ही तो फर्ज है। जगन्नाथ मिश्र भी ऐसा कहते थे।

माधुर्य रस:- इसमें और रसों के सारे लक्षणों के साथ एक और अधिक लक्षण है - निजांग दान अर्थात निज अंग दान मतलब सर्वस्व समर्पण। क्या हो गया?

सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज । अहं त्वां सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः।। (श्री मद्भगवतगीता १८.६६)

अनुवाद:-समस्त प्रकार के धर्मों का परित्याग करो और मेरी शरण में आओ । मैं समस्त पापों से तुम्हारा उद्धार कर दूँगा । डरो मत। सर्वधर्मान्परित्यज्य .. अन्य रसों में कुछ तो अपने पास ही रखते हैं, पूरा समर्पण नहीं होता, कुछ त्रुटि अथवा कुछ अभी शार्ट फॉल होता है लेकिन माधुर्य रस में सौ प्रतिशत निजांग भी अर्पित होता है अर्थात सर्वांग का दान भी माधुर्य रस में होता है।

यह शांत रस के भक्त हैं- (प्रस्तुतिकरण की स्लाइड दिखाते हुए) चार कुमार ,बड़े सुकुमार चार कुमार हैं। हरि! हरि!

वैसे एक समय वह शांत थे या शांत रस प्रभावित थे। जब वे वैकुंठ गए, उन्होंने वहां की अगर सुगंध, धूप दीप, तुलसी मंजरी जो कि अर्पित की गई थी, की गंध को सूंघ लिया, उसके पश्चात वे शांत नहीं रहे, फिर कौन बन गए? दास बन गए। दास से भी आगे बढ़ गए। केवल भगवान की गंध सूंघने से उनका उद्धार व उन्नति हुई। जो भी सौरव या गंध है, वह भगवान का स्वरूप ही है। फूलों में या कहीं भी गंध है, उस गंध का स्रोत भगवान का स्वयं का स्वरूप ही है।

पुण्यो गन्धः पृथिव्यां च तेजश्चास्मि विभावसौ । जीवनं सर्वभूतेषु तपश्चास्मि तपस्विषु ( श्री मद्भगवतगीता ७.९)

अनुवाद:- मैं पृथ्वी की आद्य सुगंध और अग्नि की ऊष्मा हूँ | मैं समस्त जीवों का जीवन तथा तपस्वियों का तप हूँ|

भगवान ने कहा- पुण्यो गन्धः पृथिव्यां च अर्थात पृथ्वी पर जो गंध है, वह मैं हूं। उन्होंने भगवान के स्वरुप का गंध पृथ्वी में, फूलों फिर इसमें, उसमें, धूप में या अगरबत्ती में उसको सूंघ लिया जिससे वे शांत रस के भक्त से दास भक्त बन गए। वैकुंठ में दास्य रस की प्रधानता है। वैकुंठ लोक, ग्रह है। वहां कई सारे असंख्य लोक हैं। वहाँ सर्वत्र दास्य रस की प्रधानता है। वहाँ भगवान की स्तुति, गान और आराधना होती है।

मन्मना भव मद्भक्तो मद्याजी मां नमस्कुरु । मामेवैष्यसि सत्यं ते प्रतिजाने प्रियोऽसि मे ॥ ( श्रीमद्भगवद्गीता १८.६५)

अनुवाद सदैव मेरा चिन्तन करो, मेरे भक्त बनो, मेरी पूजा करो और मुझे नमस्कार करो। इस प्रकार तुम निश्चित रूप से मेरे पास आओगे। मैं तुम्हें वचन देता हूँ, क्योंकि तुम मेरे परम प्रियमित्र हो।

वैकुंठ में मन्मना भव मद्भक्तो मद्याजी मां नमस्कुरु इत्यादि इत्यादि चलता ही रहता है। वैकुंठ में दास्य भाव है। अब देखिए, यहां यह जानने और समझने की बात या सिद्धांत है या यह साख्य रस का उदाहरण है। भगवान भगवत गीता में अर्जुन से कहते हैं

स एवायं मया तेऽद्य योगः प्रोक्तः पुरातनः । भक्तोऽसि मे सखा चेति रहस्यं ह्येतदुत्तमम् ।। ( श्रीमद्भगवद्गीता ४.३)

अनुवाद:- आज मेरे द्वारा वही यह प्राचीन योग यानी परमेश्र्वर के साथ अपने सम्बन्ध का विज्ञान, तुमसे कहा जा रहा है, क्योंकि तुम मेरे भक्त तथा मित्र हो, अतः तुम इस विज्ञान के दिव्य रहस्य को समझ सकते हो।

भक्तोऽसि मे सखा चेति तुम मेरे भक्तों हो, तुम मेरे सखा हो लेकिन अर्जुन और कृष्ण के मध्य का जो साख्य रस अथवा साख्य भाव या सम्बन्ध है , वह ऐश्वर्य मिश्रित है, उसमें ऐश्वर्य ज्ञान है। जब अर्जुन ने भगवान का विराट रूप देखा तो उन्होंने क्षमा याचना मांगना प्रारंभ किया," मैं तो आपको मित्र मानता था, ऐसा मानता था, हम एक ही थाली में भोजन करते थे, एक ही शैया पर लेट जाते थे, ओह्ह, मैंने क्या किया, मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था। नहीं! नहीं! अब समझ में आया, आप महान हो। आपके ऐश्वर्य का दर्शन यहां कर रहा हूं। प्लीज प्लीज प्लीज,( कृपया, कृपया) माफ कीजिए" वो जो साख्य रस है। यह ऐश्वर्य मिश्रित है।

वृंदावन में भगवान के सखा हैं लेकिन क्या वे भगवान से कभी क्षमा याचना मांगते हैं ? वह भी साख्य रस है और यह भी साख्य रस है। किंतु इस साख्य रस को विश्रम्भ साख्य रस कहा है। वो साख्य रस ऐश्वर्य मिश्रित था और ये विश्रम्भ। अभेदाभेद अर्थात अभेद और भेद। भेद नहीं। वृन्दावन में भगवान के मित्र कहते है,"तुम अमि सम,तुम कौन बड़ा लोग?" " तुम और हम एक ही है" यह विश्रम्भ साख्य रस है। यह विश्रम्भ साख्य रस गौड़ीय वैष्णवों के द्वारा समझा और स्वादित किया हुआ रस है। अन्य संप्रदायों में जो साख्य रस की चर्चा या अनुभव वह ऐश्वर्य मिश्रित है और यह विश्रम्भ मिश्रित अर्थात विश्रम्भ भाव वाला रस साख्य रस है। इस प्रकार गौड़ीय वैष्णवता की उत्कृष्टता रस विचार से भी सिद्ध की जा रही है।

अभी हमनें शांत, दास्य ही देखा अभी दो और भी बचे हैं। अभी विश्रम्भ साख्य और ऐश्वर्य साख्य,विश्रम्भ वात्सल्य और ऐश्वर्य वात्सल्य और विश्रम्भ माधुर्य और ऐश्वर्य माधुर्य भी हैं। देवकी और वासुदेव कारागार में हैं ( स्लाइड दिखाते हुए) कारागार में भगवान प्रकट हुए। वे वसुदेव देवकी के पुत्र हैं, इसलिए उनका वात्सल्य रस का सम्बंध तो है ही। भगवान उनके पुत्र बने, वे पालक हैं। किंतु यहाँ माता पिता पुत्र को प्रार्थना कर रहे हैं कि आप प्रकृति के परे हो, आप ऐसे हो, वैसे हो, यह वात्सल्य रस है लेकिन ऐश्वर्य मिश्रित वात्सल्य रस है। (स्लाइड दिखाते हुए) यह विश्रम्भ वात्सल्य रस है। हरि! हरि! गोकुल में यदि कृष्ण कुछ गलती करते हैं,तब यशोदा माता उनको कभी छड़ी के साथ पीटती हैं या कभी उनको पकड़ कर बांध देती है। वहाँ हर रोज यह सब चलता रहता है।यह विश्रम्भ वात्सल्य रस है। वैसे माता-पिता बालक से बड़े होते हैं , यहां माता यशोदा बाल कृष्ण से बड़ी हैं।

नंद बाबा और सभी बुजुर्ग भी अर्थात बुर्जग गोप गोपियां सब का भाव भी विश्रम्भ वात्सल्य रस ही है। वहां कृष्ण के प्रति केवल नंद और यशोदा का ही वात्सल्य भाव नहीं है बल्कि वृंदावन की हर गोपी (बड़ी उम्र वाली) बुजुर्ग गोपियाँ सभी विश्रम्भ वात्सल्य रस का आस्वादन का अनुभव करते हैं।

ऐश्वर्य मिश्रित माधुर्य रस वैकुंठ लोक में है। वैकुण्ठ से लगता है कि एक ही वैकुंठ होगा। वैकुंठ तो एक ही है परंतु वैकुंठ लोक में कई सारे लोक हैं।

अद्वैतमच्युतमनादिमनन्तरूपम् आद्यं पुराणपुरुषं नवयौवनं च। वेदेषु दुर्लभमदुर्लभमात्मभक्तौ गोविन्दमादिपुरुषं तमहं भजामि (ब्रह्म-संहिता ५.३३)

अनुवाद:- जो वेदों के लिए दुर्लभ हैं किंतु आत्मा की विशुद्ध भक्ति द्वारा सुलभ हैं, जो अद्वैत है, अच्युत हैं, अनादि हैं, जिनका रूप अनंत है, जो सबके आदि हैं तथा नवीनतम पुरुष होते हुए भी नित्य नवयुवक हैं, उन आदि पुरुष भगवान गोविंद का मैं भजन करता हूँ।

भगवान के अनंत रूप व अनंत विस्तार हैं। एते चांशकलाः पुंसः कृष्णस्तु भगवान स्वयम्। इन्द्रारिव्याकुलं लोकं मृडयन्ति युगे युगे।। ( श्री मदभागवतम १.३.२८)

अनुवाद:- उपर्युक्त सारे अवतार या तो भगवान के पूर्ण अंश या पूर्णाश के अंश( कलाएं) हैं, लेकिन श्रीकृष्ण तो आदि पूर्ण पुरषोत्तम भगवान हैं। वे सब विभिन्न लोकों में नास्तिकों द्वारा उपद्रव किये जाने पर प्रकट होते हैं। भगवान आस्तिकों की रक्षा करने के लिए अवतरित होते हैं।

एते चांशकलाः पुंसः ये सारे अंश और अंशाश के अपने-अपने लोक हैं। फिर उनकी अपनी अपनी लक्ष्मी भी हैं। वे अवतार कृष्ण बन जाते हैं और राधा वैकुंठ में लक्ष्मी या महालक्ष्मी बन जाती हैं। लक्ष्मी और नारायण या विष्णु लक्ष्मी, वराह लक्ष्मी , नरसिंह लक्ष्मी इन सब के मध्य में माधुर्य रस या श्रृंगार रस है। लेकिन ये ऐश्वर्य माधुर्य रस हैं। हर वैकुंठ में वैकुंठ पति नारायण या नरसिंह विष्णु या वामन उनकी अपनी अपनी एक एक लक्ष्मी होती हैं। हर वैकुंठ में एक एक लक्ष्मी।

लक्ष्मीसहस्त्रशतसम्भ्रमसेव्यमानं चिंतामणिप्रकरसद्मसु कल्पवृक्ष- लक्षावृतेषु सुरभीरभिपालयन तम् लक्ष्मीसहस्त्रशतसम्भ्रमसेव्यमानं गोविन्दमादिपुरुषं तमहं भजामि।। (ब्रह्म-संहिता श्लोक ५.२९)

अनुवाद:- मैं उन आदिपुरुष भगवान गोविंद का भजन करता हूँ, जो लाखों कल्पवृक्षों से घिरे हुए चिंतामणिसमूह से निर्मित भवनों में कामधेनु गायों का पालन करते हैं एवं जो असंख्य लक्ष्मियों अथवा गोपियों द्वारा सदैव प्रगाढ़ आदर और प्रेम सहित सेवित हैं।

किंतु वृन्दावन में लाखों-करोड़ों लक्ष्मियाँ, महालक्ष्मियाँ, लक्ष्मी तो कहा है लेकिन वे गोपियां हैं। वे लक्ष्मी के स्तर की नहीं हैं। वैकुंठ में लक्ष्मी होती हैं या वैकुंठ की गोपी को लक्ष्मी कहते हैं। वृन्दावन की लक्ष्मी को गोपी कहते हैं।

वैकुंठ में भगवान एक लक्ष्मी से प्रसन्न होते हैं या भगवान एक ही लक्ष्मी को प्रसन्न रखते हैं लेकिन वृंदावन में इतनी सारी लक्ष्मियों अथवा गोपियों की आवश्यकता होती है उससे कृष्ण को संतुष्टि होती है। यह विश्रम्भ माधुर्य रस कहलाता है।

यह गौड़ीय वैष्णव सम्प्रदाय की सर्वोत्कृष्टता है। रस विचार से विश्रम्भ माधुर्य रस ।

विश्रम्भ वात्सल्य, विश्रम्भ साख्य यह विशेषताएं या विशिष्टता हैं। यह गौड़ीय वैष्णव सम्प्रदाय की सर्वोत्कृष्टता है । जिस सम्प्रदाय के आप अभी सदस्य बन रहे हो या बनने वाले हो तो आप अपने सम्प्रदाय को समझ जाओ । अपनी परंपरा से भली भाँति परिचित हो जाओ। फिर गर्व से कहोगे हम गौड़ीय वैष्णव है।

गर्व से कहो, हम हिन्दू है, इसके समक्ष कुछ नहीं है। वह तुच्छयं है, यह उच्च है सर्वोच्च है। हरि! हरि! कल आगे बढ़ेंगे। क्या किसी का कोई प्रश्न है? या कोई टिप्पणी है आप लिख सकते हो कुछ मिनटों के लिए चैट सेशन ऑन रखेंगे , आप इसका प्रयोग कर सकते हो। आपके कमैंट्स और प्रश्नों का स्वागत है। आप अगले कुछ मिनटों तक लिख सकते हो। आपके लिए यह यह सुविधा उपलब्ध है। चैट सेशन उपलब्ध हैं।

हरे कृष्ण।

English

3 June 2020

Super Excellence Of Gaudiya Vaishnavism Day 4

Hare Krishna!

Today I welcome you all to the Japa talk. Devotees from 857 locations are chanting. Nirjala Ekadasi Mahotsava ki jai! Glories to those who observed Nirjala Ekadasi! It’s a matter of pride. You survived and you are ready to take chanting ahead. You would have chanted 64 rounds or more. Jaya Pancali Mataji is saying yes. Yesterday you all had taken the pledge. I hope you have fulfilled it. You had stopped eating and drinking and spent your whole day listening to Hari katha and doing Sankirtana. I hope you all have done 64 rounds of chanting.

langhnam param aushadham

Langhnam is also a medicine and it is very helpful while fasting. You may feel discomfort while observing fasting, but it is very beneficial and helpful for the body. This has many benefits from the mental and spiritual point of view. Yesterday you observed a fast for Nirjala Ekadasi. You left water and food, but you drank the holy name of God. ( Ram nama or Krsna nama) Glories to you.

We will continue with the super excellence of Gaudiya Vaisnavism. This picture is of Mayapur. Here Nityananda Prabhu is in blue garments and is taking Jiva Goswami on Parikrama of Navadvipa Mandala.

There is a prediction of the appearance of the 4 acaryas in scriptures. You can read it in Bhavisya Purana. I read it yesterday. Whenever they visited Navadvipa Dhama then at that time Caitanya Mahaprabhu would give them His darsana. This happened 500 years ago, way before the Praktya-lila of Caitanya Mahaprabhu.

In Navadvipa Mahatmya it is mentioned by Srila Bhaktivinoda Thakur that Caitanya Mahaprabhu accepted the 2 best beliefs and practices from every 4 sampradaya and implemented them into the Gaudiya Sampradaya. Caitanya Mahaprabhu even used these practices for preaching purposes. So what are those 2 practices?

1) From Brahma Sampradāya (Madhva): Madhva haite sāra-dvaya kariba grahaṇa/ eka haya kevala-advaita-nirasana Kṛṣṇa-mūrti nitya jāni’ tāṅhāra sevana/ sai ta’ dvitīya sāra jāna mahājana Translation: From Madhva I will receive two essential items: his complete defeat of the Māyāvāda philosophy, and his service to the Deity of Krsna, accepting the Deity as an eternal spiritual being. 1) Kevala-advaita-nirasana = his complete defeat of the Māyāvāda philosophy 2) Kṛṣṇa-mūrti-sevana = service to the Deity of Krsna 2) From Śrī Sampradāya (Rāmānuja): Rāmānuja haite āmi lai dui sāra/ ananya bhakti bhaktajana-sevā āra Translation: From Rāmānuja I will accept two great teachings: the concept of bhakti unpolluted by karma and jñāna, and service to the devotees. 1) Ananya bhakti = the concept of bhakti unpolluted by karma and jñāna 2) Bhakta-jana-sevā = service to the devotees 3) From Rudra Sampradāya (Viṣṇu Svāmī): Viṣṇu haite dui sāra Kariba svīkāra/ tvadīya sarvasva bhava rāgamārga āra Translation: From Visnusvāmī's teachings I will accept two main elements: the sentiment of exclusive dependence on Krsna, and the path of rāgabhakti. 1) Tvadīya sarvasva bhava = the sentiment of exclusive dependence on Krsna 2) Rāga-mārga = the path of rāgabhakti 4) From Kumāra Sampradāya (Nimbārka): Tomā haite laba āmi dui mahāsāra/ ekānta rādhikāśraya gopībhāva āra Translation: And from you I will receive two excellent principles: the necessity of taking shelter of Rādhā, and the high esteem for the gopis' love of Krsna. 1) Ekānta rādhikāśraya = the necessity of taking shelter of Rādhā 2) Gopī-bhāva = the high esteem for the gopis' love of Krsna

Whatever two best practices were there in other sampradayas were added by Caitanya Mahaprabhu in Gaudiya Sampradaya. In this way Gaudiya Sampradaya became more complete and super excellent.

There are two types of Sadhana Bhakti- 1. Vaidi Sadhana Bhakti 2. Raganuga Sadhana Bhakti - This Bhakti is based on Rasamrta Sadhna Bhakti. Other sampradayas are engaged in Vaidi sadhana, but Gaudiya Sampradaya practices Raganuga sadhana.

Sri Krsna in Goloka Dhama is thinking about His appearance on earth. Therefore, Before His appearance on earth the Lord had a few questions in His mind:

prema-rasa-niryāsa karite āsvādana rāga-mārga bhakti loke karite pracāraṇa rasika-śekhara kṛṣṇa parama-karuṇa ei dui hetu haite icchāra udgama

Translation The Lord's desire to appear was born from two reasons: He wanted to taste the sweet essence of the mellows of love of God, and He wanted to propagate devotional service in the world on the platform of spontaneous attraction. Thus He is known as supremely jubilant and as the most merciful of all. [CC-Adi-lila 4.15- 4.16]

He made a plan that when He appears then He will taste Prema Rasa and preach raganuga bhakti.

This pastime is part of the discussion between Caitanya Mahaprabhu and Sanatana Goswami in Varansi. This discussion was 2 months long. Even Krsna and Arjuna conversed only for 45 minutes, but the same Sri Krsna who came on earth as Caitanya Mahaprabhu gave 2 months long instructions to Sanatana Goswami. These instructions are famous as Santana Siksa.

aiśvarya-jñānete saba jagat miśrita aiśvarya-śithila-preme nahi mora prīta

Translation [Lord Kṛṣṇa thought:] "All the universe is filled with the conception of My majesty, but love weakened by that sense of majesty does not satisfy Me.[CC Adi lila- 4.17]

mora putra, mora sakhā, mora prāṇa-pati ei-bhāve yei more kare śuddha-bhakti āpanāke baḍa māne, āmāre sama-hīna sei bhāve ha-i āmi tāhāra adhīna

Translation ”If one cherishes pure loving devotion to Me, thinking of Me as his son, his friend or his beloved, regarding himself as great and considering Me his equal or inferior, I become subordinate to him.[CC Adi lila- 4.21-22]

Our knowledge is covered with aisvarya jnana. This covers the jiva's love for the Lord. The jiva experiences that the Lord is so great and I'm so tiny. He keeps on serving, but he has little love. The Lord likes it when a jiva understands that the Lord is my son, friend, husband then such feelings are complete with loving devotion. This is Prema bhava.

When Srila Prabhupada was residing at Radha Damodara Temple he was preparing himself to spread the holy names. (ISKCON)

pṛthivīte āche yata nagarādi grāma sarvatra pracāra haibe mora nāma

Translation ”In every town and village, the chanting of My name will be heard.”[CC Made Lila 25.264 purport]

There he was taking darsana of Srila Rupa Goswami. He could see the samadhi of Srila Rupa Goswami and his bhajan kutir. He could easily see his Samadhi from his room, but right now here he is in the kitchen. Srila Prabhupada was Rupanuga. He wrote many purports in which the people can experience the super excellence of Gaudiya Vaisnavism or Rupanuga and with the help of this holy name could easily be spread.

goloka-namni nija-dhamni tale ca tasya devi mahesa-hari-dhamasu tesu tesu te te prabhava-nicaya vihitas ca yena govindam adi-purusam tam aham bhajami

Translation Lowest of all is located Devi-dhama [mundane world], next above it is Mahesa-dama [abode of Mahesa]; above Mahesa-dhama is placed Hari-dhama [abode of Hari] and above them all is located Krsna's own realm named Goloka. I adore the primeval Lord Govinda, who has allotted their respective authorities to the rulers of those graded realms. [Sri Brahma Samhita- 5.43]

cintāmaṇi-prakara-sadmasu kalpa-vṛkṣa- lakṣāvṛteṣu surabhīr abhipālayantam lakṣmī-sahasra-śata-sambhrama-sevyamānaṁ govindam ādi-puruṣaṁ tam ahaṁ bhajāmi

Translation I worship Govinda, the primeval Lord, the first progenitor who is tending the cows, yielding all desire, in abodes built with spiritual gems, surrounded by millions of purpose trees, always served with great reverence and affection by hundreds of thousands of lakṣmīs or gopīs. [ Sri Brahma Samhita-5.29]

This is Goloka which is Krsna's abode. goloka-namni nija-dhamni There are two parts of Goloka - Vrndavana and Mayapur. Mayapur is also called Svetadvipa. There is also Svetadvipa dhama where Sirodakasayi Visnu lives. Krsna and Caitanya Mahaprabhu are Supreme, hence Goloka dhama is also supreme. In the Goloka pastimes Madhurya lila goes on. Other places aisvarya katha goes on. Other are below this. Like Devi Dhama and then Mahesh Dhama of Sada Siv. Half of Mahesh Dhama is there in the spiritual world and the other half is there in the material world. Then below that there is Hari Dhama where other incarnations of the Lord reside. Then Saket Dhama of Ayodhya Dhama is above Vaikuntha Dhama and above all is Goloka Dhama. All this is there. These are not just spiritual beliefs. These places actually exist. In these places only the present exists. There is no past and future.

Usually there are discussions related to rasa. Without rasa we cannot progress on our spiritual path. Mellow or rasa which the Gaudiya Vaisnavas experience is the topmost. There are actually 7 rasas which are known as Guna, but here the 5 topmost are mentioned.

1. Santa Rasa, 2. Dasya Rasa, 3. Sakhya Rasas (friendly mood), 4. Vatsalya Rasa (parental mood), and 5. Madhura Rasa(erotic mood)

This is also from a conversation between Caitanya Mahaprabhu and Srila Rupa Goswami. You should have a complete set of Caitanya-caritamrita in your home. It is available in many languages like English, Hindi and Marathi. If you do not have Caitanya-caritamrita then you can’t call yourself a Gaudiya Vaisnava. This chart is not made from imagination, but it is actually education given by Caitanya Mahaprabhu to Sanatana Goswami.

In Santa rasa there is attraction for Krsna and giving up of worldly hankerings. Generally all Krsna devotees possess Rasa bhava. Santa Bhaktas have feelings for the Lord, but they don't do anything. Moving forward to Dasya, Dasya means Trishna - feelings of getting something in return.

āśhā-pāśha-śhatair baddhāḥ kāma-krodha-parāyaṇāḥ īhante kāma-bhogārtham anyāyenārtha-sañchayān

Translation Held in bondage by hundreds of desires, and driven by lust and anger, they strive to accumulate wealth by unjust means, all for the gratification of their senses. [BG- 16.12]

In Dasya Rasa the feeling of serving also starts to develop which is known as seva bhava. Devotees of Santa Rasa are always calm. They don’t want to do anything for God. They must have feelings to serve, but never takes steps to proceed. They are not Krishna conscious. They don’t even offer anything to God.

patraṁ puṣhpaṁ phalaṁ toyaṁ yo me bhaktyā prayachchhati tadahaṁ bhaktyupahṛitam aśhnāmi prayatātmanaḥ

Translation If one offers to Me with devotion a leaf, a flower, a fruit, or even water, I delightfully partake of that article offered with love by My devotee in pure consciousness.*[BG- 9.26]

Therefore the difference between Santa and Dasya rasa is seva.

Next is Sakhya Rasa, they have feelings of devotion, sacrifices and serving Krsna. We call it Vishrambha. Jiva and the Lord have some things in common. Here acintya-bheda-abheda comes which means there is a difference and there are similarities also. Jiva experiences the similarities - abheda. He understands that there is no difference between him and the Lord. He too understands that he belongs to the Lord. You may call it Vishrambha Sakhya.

Let us move ahead towards vatsalya. All the qualities are included into this one, the only addition is palan gyana. Palan gyana can be understood like when we admit students to a school then we ask who is the guardian of this student? Similarly, Jiva thinks that he is the guardian of the Lord. This bhava is gifted by God. He thinks that it's his duty to improve the Lord. Just like Jagannatha Misra used to think.

Then Madhurya rasa includes all the Rasas with an additional ninanga dana.

sarva-dharmān parityajya mām ekaṁ śharaṇaṁ vraja ahaṁ tvāṁ sarva-pāpebhyo mokṣhayiṣhyāmi mā śhuchaḥ

Translation Abandon all varieties of dharmas and simply surrender unto me alone. I shall liberate you from all sinful reactions; do not fear. [18.66]

Other rasas have some short falls.These are examples of Santa rasa. The four Kumaras were in Santa rasa. Then one day they went to Vaikuntha and smelt the Tulasi and were promoted.

The Lord's Svarupa has fragrance. The Lord has said that He is the fragrance of the earth. When these devotees smelt this fragrance they became devotees of dasya rasa.There are many devotees in Vaikuntha and dasya rasa is prominent over there. Worship and glorification of the Lord always goes on over there.

The Lord has said to Arjuna in Bhagavad-Gita, “You are My devotee and friend.” Friendship between Arjuna and Krsna is covered with aisvarya jnana. When he saw the Universal Form then he said that they ate together in the same plate, but now he was asking for forgiveness. Sakhya rasa is also there in Vrindavan, but this relationship is mixed with aisvarya. When it said that you and I are same, then it is vishrambha sakhya.

Gaudiya Vaisnavas experience this. This is being explained over here. There is vishrambha sakhya aisvarya sakhya with all the other rasas. The Lord appeared in the prison house, but Mother Devaki is praying to the Lord. This rasa is covered with aisvarya. Mother Yasoda beats and punishes the Lord because He commits a mistake. This is vishrambha vatsalya. Parents are the elders so here Yashoda is elder than the Lord. Not only her, but all the Vraja vasis experience this vishrambha vatsalya rasa. In Vaikuntha there are many lokas. They have amsas. Krsna expands as Narayana and Radharani expands as Laksmi. In all Vaikunthas there are Laksmis, but in Vrindavan there are millions of Laksmis. Laksmis of Vrindavan are called Gopis. In Vaikuntha the Lord pleases only one Laksmi, but in Vrindavan there are many Gopis. This vishrambha madhurya is a speciality of Gaudiya Vaishnavas.

By understanding this you can proudly say that we are Gaudiya Vaisnavas. That we are Hindus is nothing in front of this. You can write your comments in the chat session.

Hare Krishna!

Russian

Наставления после совместной джапа сессии 03 июня 2020 г. ВЫСШЕЕ СОВЕРШЕНСТВО ГАУДИЯ - ВАЙШНАВИЗМА (ДЕНЬ 4). Харе Кришна! Сегодня я приветствую всех вас в джапа толк (беседа о джапе). Преданные из 857 мест воспевают с нами. Нирджала экадаши махотсава ки джай! Слава тем, кто соблюдал Нирджала Экадаши! Это вопрос преданности. Вы выжили и вы готовы продолжать воспевать. Вы хотели воспевать 64 круга или больше. Джай, Панчали Матаджи говорит да. Вчера вы все взяли на себя обеты. Я надеюсь, что вы выполнили их. Вы перестали есть и пить и провели весь день, слушая Хари-катху и проводя санкиртану. Я надеюсь, что вы все повторили 64 круга воспевания. лангхам парам аушадхам Лангхам - это тоже лекарство и оно очень помогает во время поста. Вы можете чувствовать дискомфорт, соблюдая пост, но это очень благоприятно и полезно для организма. Пост имеет много преимуществ с умственной и духовной точки зрения. Вчера вы соблюдали пост Нирджала экадаши. Вы не употребляли воду и еду, но вы пили Святое имя Бога. (Рама нама или Кришна нама) Слава вам. Мы продолжим говорить о превосходстве гаудия-вайшнавизма. Это изображение Маяпура. Здесь Нитьянанда Прабху в синих одеждах встречает Дживу Госвами в парикраме из Навадвипа-мандалы. В Священных писаниях существует предсказание появления 4 ачарьев. Вы можете прочитать это в Бхавишья Пуране. Я прочитал это вчера. Каждый раз, когда они посещали Навадвипа-дхаму, Чайтанья Махапрабху давал им даршан. Это произошло 500 лет назад, задолго до пракатйа-лила Чайтаньи Махапрабху. В Навадвипа Махатмье Шрила Бхактивинода Тхакур упоминает, что Чайтанья Махапрабху принял 2 лучших принципа веры и практики каждой из 4 сампрадай и включил их в Гаудия Сампрадаю. Чайтанья Махапрабху даже использовал эти практики в проповеднических целях. Так что же это за 2 практики? 1. Из Брахма Сампрадайи (Мадхавы): Мадхва хаите сара-две кариба грахана / эка хая кевала-адвайта-нирасана Кри-мурти нитйа джани татхара севана / са та двития сара джана махаджана Перевод: От Мадхавы я получу два важных принципа: его полное отрицание философии майавады и его служение Божеству Кришны, принятие Божества как вечного духовного существа. 1.Кевала-адвайта-нирачана - его полное отрицание философии майавады 2.Кша-мурти-севана - служение Божеству Кришны 2. От Шри Сампрадаи (Рамануджи): Рамануджа хаите ами лай дуй сара / ананья бхакти бхактаджана-сева ара Перевод: От Рамануджи я приму два важнейших принципа: концепцию бхакти, не оскверненную кармой и гьяной, и служение преданным. 1. Ананья бхакти - концепция бхакти, не оскверненная кармой и гьяной 2. Бхакта-джана-сева - служение преданным 3. От Рудра Сампрадаи (Вишну Свами): Вишну хаите дуи сара кариба свикара / твадийа сарвасва бхава рагамарга ара Перевод: Из учений Вишнусвами я приму два основных принципа: настроение полной зависимости от Кришны и путь рага бхакти. 1. Твадия сарвасва бхава - настроение полной зависимости от Кришны 2. Рага-марга - путь рага бхакти 4. Из Кумара Сампрадая (Нимбарка): Тома хайте лаба ами дуй махасара / эканта радхикашрая гопибхава ара Перевод: И от вас я получу два превосходных принципа: необходимость принять прибежище у Радхи и большая ценность любви гопи к Кришне. 1. Эканта радхика ашрайа - необходимость принять прибежище у Радхи 2. Гопи-бхава - большая ценность любви гопи к Кришне Какие бы две лучшие практики не были в других сампрадаях, они были добавлены Чайтаньей Махапрабху в Гаудия Сампрадае. Таким образом, Гаудия Сампрадайя стала более совершенной и превосходной. Есть два типа Садхана Бхакти: Вайди Садхана Бхакти Рагануга Садхана Бхакти - Эта Бхакти основана на Расамрита Садхана Бхакти. Другие сампрадайи заняты Вайди садханой, но Гаудия Сампрадайя практикует Рагануга садхану. Шри Кришна на Голока Дхаме думал о Своем явлении на земле. Поэтому перед Своим явлением у Господа было несколько вопросов: према-раса-нирйаса карите асвадана рага-марга бхакти локе карите прачаран̣а расика-шекхара кршна парама-каруна эи дуи хету хаите иччхара удгама Перевод: Господь пожелал явиться в этот мир по двум причинам: Он хотел познать сладость любовных отношений с Богом и научить людей преданному служению Богу, основанному на спонтанной любви. За это Его называют исполненным величайшей радости и самым милостивым. (Ч.Ч. Ади-лила 4,15-4,16) Он составил план, что, когда Он появится, Он вкусит Према Расу и будет проповедовать Рагануга Бхакти. Эти игры являются частью разговора между Чайтаньей Махапрабху и Санатаной Госвами в Варанасии. Этот разговор длился 2 месяца. Кришна и Арджуна общались всего 45 минут, но тот же Шри Кришна, который пришел на землю как Чайтанья Махапрабху, 2 месяца давал наставления Санатане Госвами. Эти инструкции известны как Сантана Шикша. аишварйа-джнанете саба джагат мишрита аишварйа-шитхила-преме нахи мора прита Перевод: (Кришна думал:) «Вся вселенная проникнута сознанием Моего величия, но любовь, ослабленная благоговейным трепетом передо Мной, не приносит Мне удовлетворения». (Ч.Ч. Aди лила - 4.17) мора путра, мора сакха, мора прана-пати эи-бхаве йеи море каре шуддха-бхакти апанаке бада мане, амаре сама-хина сеи бхаве ха-и ами тахара адхина Перевод: «Тот, кто испытывает ко Мне чистую любовь и преданность и считает Меня своим сыном, другом или возлюбленным и кто, сознавая собственную значимость, относится ко Мне как к равному или даже покровительствует Мне, обретает власть надо Мной». (Ч.Ч. Адди лила - 4.21-22) Наши знания покрыты айшварйа джнаной. Она покрывает любовь дживы к Господу. Джива переживает, что Господь такой великий, а я такой ничтожный. Он продолжает служить, но у него мало любви. Господу нравится, когда джива понимает, что Господь - мой сын, друг, муж, тогда такие чувства полны любовной преданности. Это према бхава. Когда Шрила Прабхупада жил в храме Радха Дамодара, он готовился распространять Святые имена. (ИСККОН) пр̣тхивите ачхе йата нагаради грама сарватра прачара хаибе мора нама Перевод Шрилы Прабхупады: «Мое имя будут петь в каждом городе и деревне» (Чайтанья-бхагавата, Антья, 4.126). (Ч.Ч. Мадхйа лила 25.264 комментарий) Там он получил даршан Шрилы Рупы Госвами. Он мог видеть самадхи Шрилы Рупы Госвами и его бхаджан кутир. Он мог легко увидеть его самадхи из своей комнаты, но сейчас он здесь на кухне. Шрила Прабхупада был Рупанугой. Он написал много комментариев, из которых люди могут понять превосходство Гаудия-вайшнавизма или Рупануги. Благодаря этому, Святое имя могло легко распространятся. голока-намни ниджа-дхамни тале ча тасья деви-махеша-хари-дхамасу тешу тешу те те прабхава-ничая вихитах ча йена говиндам ади-пурушам там ахам бхаджами Перевод: Первой идет Деви-дхама, затем —Махеша-дхама, а выше Махеша-дхамы — Хари-дхама; выше же всех — Его собственный дом, Голока. Повелителю всех сил, присущих каждой из этих обителей — Ему — Предвечному Господу, Говинде, я поклоняюсь. (Брахма-самхита 5.43) чинтмаи-пракарасадмасу калпавкша- лакшвтешу сурабхӣр абхиплайантам лакшмӣ-сахасра-ата-сабхрама-севйамна говиндам ди пуруша там аха бхаджми Перевод: Окруженному миллионами древ желаний, в обителях из множества исполняющих все желания самоцветов, Хранителю коров-дарительниц изобилия, кому всегда с великой любовью служат сотни тысяч богинь Лакшми — Ему — Предвечному Господу, Говинде, я поклоняюсь. [Шри Брахма Самхита - 5.29] Это Голока, обитель Кришны. Голока-намни ниджа-дхамни. Есть две части Голоки - Вриндаван и Маяпур. Маяпур также называют Шветадвипа. Есть также Шветадвипа дхама, где живет Кширодакашайи Вишну. Кришна и Чайтанья Махапрабху являются Высшими, следовательно, Голока дхама также является высшей. В играх на Голоке происходит мадхурья-лила. В других местах происходит айшварья катха. Остальные Дхамы расположены ниже этих. Как Деви Дхама, а затем Махеш Дхама Сада Шива. Половина Махеш Дхамы находится в духовном мире, а другая половина - в материальном мире. Затем под ней находится Хари Дхама, где проживают другие воплощения Господа. Тогда Сакет Дхама из Айодхья Дхамы выше Вайкунтха Дхамы и выше всего Голока Дхама. Все это существует. Это не просто духовные убеждения. Эти места действительно существуют. В этих местах нет времени там всегда только настоящее время. Нет прошлого и будущего. Часто все дискуссии связаны с расой. Без расы мы не можем прогрессировать на нашем духовном пути. Вкус, или раса, которую испытывают Гаудия-вайшнавы, является высшим. На самом деле существует 7 рас, которые известны как Гуны, но здесь упоминаются 5 самых основных. Шанта Раса (нейтральное отношение к Богу), Дасйа Раса (уровень отношений преданного с Богом, это уровень чуткого слуги и заботливого господина), Сакхйа Раса (дружеское настроение), Ватсалйа Раса (родительское настроение) и Мадхурйа Раса (супружеское настроение) Это также из беседы между Чайтаньей Махапрабху и Шрилой Рупой Госвами. У вас должен быть полный комплект Чайтанья-чаритамриты в вашем доме. Он доступен на многих языках, таких как английский, хинди, маратхи и русский. Если у вас нет Чайтанья-чаритамриты, тогда вы не можете называть себя Гаудия-вайшнавом. Это не придуманная информация, на самом деле это знание, данное Чайтаньей Махапрабху Санатане Госвами. В Шанта-расе есть влечение к Кришне и отказ от мирских желаний. Обычно все преданные Кришны обладают Раса-бхавой. Шанта Бхакты испытывают чувства к Господу, но они ничего не делают. Двигаясь вперед к Дасье, Дасйа означает Тришна - желание получить что-то взамен. аша-паша-шатаир баддхах кама-кродха-парайанах иханте кама-бхогартхам анйайенартха-санчайан Перевод Шрилы Прабхупады: Связанные путами сотен желаний, снедаемые вожделением и гневом, они неправедными путями добывают деньги на чувственные наслаждения. (Б.Г. 16.12) В дасья расе также начинает развиваться чувство служения, которое называется сева бхава. Преданные Шанта Расы всегда спокойны. Они не хотят ничего делать для Бога. У них должны быть чувства, чтобы служить, но они никогда не предпринимают шагов, чтобы продолжать. Они не в сознании Кришны. Они даже ничего не предлагают Богу. патрам пушпам пхалам тойам йо ме бхактйа прайаччхати тад ахам бхактй-упахритам ашнами прайатат манах Перевод Шрилы Прабхупады: Если человек с любовью и преданностью поднесет Мне листок, цветок, плод или немного воды, Я непременно приму его подношение. (Б.Г. 9.26) Поэтому разница между Шанта и Дасья расой - это сева (служение). Далее идет Сакхья Раса, в ней есть чувство преданности, разлуки и служения Кришне. Мы называем это Вишрамбха. Джива и Господь имеют некоторые общие черты. Здесь появляется ачинтья-бхеда-абхеда, что означает, различие и сходство. Джива испытывает сходство - абхеда. Она понимает, что нет никакой разницы между ней и Господом. Она также понимает, что принадлежит Господу. Вы можете называть это Вишрамбха Сакхья. Давайте двигаться дальше к Ватсалье. Все качества включены в эту рассу, единственное дополнение - палан гьяна. «Палан гьяна» можно понять так: когда мы принимаем учеников в школу, мы спрашиваем, кто отвечает за этого ученика? Точно так же Джива думает, что она заботится о Господе. Эта бхава дана Богом. Джива думает, что ее долг - опекать Господа. Также как думал Джаганнатха Мишра. Затем мадхурья-раса включает в себя все расы с дополнительной нинанга даной. сарва-дхарман паритйаджйа мам экам шаранам враджа ахам твам сарва-папебхйо мокшайишйами ма шучах Перевод Шрилы Прабхупады: Оставь все религии и просто предайся Мне. Я избавлю тебя от всех последствий твоих грехов. Не бойся ничего. (Б.Г. 18,66) Другие расы имеют некоторые небольшие недочеты. Примеры Шанта-Расы, четыре Кумара были в Шанта-Расе. Однажды они пришли на Вайкунтху, почувствовали аромат Туласи и получили более высокий вкус служения. У Сварупы Господа есть аромат. Господь сказал, что Он - аромат земли. Когда эти преданные почувствовали этот аромат, они стали преданными Дасья-Расы. На Вайкунтхе много преданных, и Дасья-Раса проявлена там. Поклонение и прославление Господа всегда происходит там. Господь сказал Арджуне в «Бхагавад-гите»: «Ты - мой преданный и друг». Дружба между Арджуной и Кришной покрыта айшвария гьяной. Когда он увидел вселенскую Форму Господа, он сказал, мы ели вместе из одной тарелки, но теперь я прошу прощения. Сакхья раса также присутствует во Вриндаване, но эти отношения смешиваются с айшварйей. Когда говорится, что мы с тобой одинаковы, тогда это вишрамбха сакхья. Гаудия-вайшнавы испытывают это. Это объясняется здесь. Существует вишрамбха сакхья айшварья сакхья со всеми остальными расами. Господь появился в тюрьме, но Мама Деваки молится Господу. Эта раса покрыта айшварйей. Мама Яшода бьет и наказывает Господа, потому что Он совершает ошибку. Это вишрамбха ватсалья. Родители - это старшие, поэтому здесь Яшода старше, чем Господь. Не только она, но и все Враджаваси испытывают эту вишрамбха ватсалья расу. На Вайкунтхе есть много планет. У них есть амшы. Кришна воплощается как Нараяна, а Радхарани воплощается как Лакшми. На всех Вайкунтхах есть Лакшми, но во Вриндаване есть миллионы Лакшми. Лакшми из Вриндавана называются гопи. На Вайкунтхе Господу служит только одна Лакшми, но во Вриндаване много гопи. Эта вишрамбха мадхурья - особенность Гаудия-вайшнавов. Поняв это, вы с гордостью можете сказать, что мы Гаудия-вайшнавы. То, что мы индусы, ничего не значит по сравнению с этим. Вы можете написать свои комментарии в чате. Харе Кришна! (Перевод Кришна Намадхан дас, редакция бхактин Юлия)