Hindi

22-3-2020 हरे कृष्ण !! हरे कृष्णा भक्त कभी बेरोजगार नहीं रहते। आज 475 स्थानों से भक्त हमारे साथ में जप कर रहे हैं . आज जनता कर्फ्यू का दिन है। आज हम आशा कर रहे थे कि अधिक मात्रा में भक्त हमारे साथ जप करेंगे, परंतु दुर्भाग्यवश आज रविवार का दिन भी है अतः हमारे हरे कृष्ण भक्त इसका लाभ नहीं उठा रहे हैं यद्यपि उन्हें इसका लाभ उठाना चाहिए। सरकार तथा माया के दासों के लिए रविवार का दिन छुट्टी का दिन होता है। परंतु हरे कृष्ण भक्तों के लिए कोई छुट्टी का दिन नहीं होता क्योंकि हम भगवान कृष्ण के सनातन सेवक हैं। यद्यपि हम किसी सरकार के या किसी बॉस अथवा किसी उद्योगपति के सेवक नहीं हैं परंतु फिर भी हम किसी के सेवक के समान निरंतर कार्य करते हैं। कई लोग गर्व से कहते हैं “मैं सरकारी नौकर हूं।“ “ मैं अंबानी की सेवा करता हूं।“ उन्हें ऐसा कहते हुए शर्म भी नहीं आती। श्रील प्रभुपाद कहते थे यदि हमें और कोई नहीं मिले तो हम कुत्ते की सेवा करते हैं। हमारे मन में यह बात सुनिश्चित होनी चाहिए कि हम भगवान श्री कृष्ण के सनातन सेवक है। हमें छुट्टी नहीं चाहिए। फिर चाहे रविवार हो अथवा सोमवार हम भगवान की सेवा 24 घंटे तथा सातों दिन करते हैं। हम सदैव के लिए भगवान के दास हैं। परंतु यह बात उन्हें कौन बताएगा जो आज इस कांफ्रेंस में सम्मिलित नहीं हुए हैं? आपके वह गुरु भाई तथा गुरु बहने जो आज रविवार के दिन विश्राम कर रहे हैं तथा हमारे साथ जप नहीं कर रहे हैं आप कृपा करके उन्हें यह संदेश दे। मैं आप सभी को यह बताना चाह रहा था कि आज जनता कर्फ्यू है अतः आप सभी अपने घरों पर रहे और इस अवसर का लाभ उठाएं . यद्यपि बाहर कर्फ्यू है परंतु फिर भी आप ज़ूम तथा इंटरनेट के माध्यम से भक्तों के मध्य प्रचार कर सकते हैं। आप बाहर जाकर किसी से नहीं मिल सकते अतः आप अपने घर से ही इन तकनीकों की सहायता से प्रचार कार्य कर सकते हैं। रीयूनियन द्वीप से दयालु राधा लिख रही है कि वह वहां पर गीता कोर्स कर रही है। उसी प्रकार बेंगलुरु से अकिंचन भक्त ने एक रिपोर्ट भेजी हैं कि उनके वहां 20 दिवसीय गीता कोर्स चल रहा है जिसे कई भक्त सुन रहे हैं। अहमदाबाद से मुरली मोहन प्रभु अपने शिष्यों को गीता का पाठ पढ़ा रहे हैं। इस समय के दौरान कुछ भक्त मुझसे मिलने के लिए आए। दुर्भाग्यवश कोरोना वायरस के कारण वे बेरोजगार हो गए हैं, उनके व्यवसाय बंद हो गए हैं। अतः मैंने उन्हें बताया कि हरे कृष्ण भक्त कभी भी बेरोजगार नहीं हो सकते। कई बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देती है और वे बेरोजगार हो जाते हैं। जब ऐसे हजारों व्यक्तियों के पास कोई नौकरी नहीं होती तो उन उन्हें यह बताया जाता है कि अब आप कोई नई नौकरी ढूंढिए। इसके कई कारण हो सकते हैं। परंतु हरे कृष्ण भक्त कभी भी बेरोजगार नहीं हो सकते। हम भगवान के सेवक हैं और हमारे मालिक भगवान हैं। हम भगवान के नित्य दास है। यह श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु का आंदोलन है। अब हमें इस हरे कृष्णा आंदोलन की रक्षा करनी चाहिए तथा इसका विस्तार करना चाहिए। यह हमारे परिवार का व्यवसाय है तथा यही हमारी नौकरी है। आपसे यह नौकरी कोई नहीं छीन सकता , केवल माया ही आपसे यह नौकरी छीन सकती है। हम नहीं जानते कि कितने समय से हम भी बेरोजगार रहे हैं और हम भी भगवान की सेवा को भूल कर के व्यर्थ का जीवनयापन कर रहे थे। अब भगवान की कृपा से हमें यह समझ में आया है कि हम भगवान के सेवक हैं और भगवान ही हमारे मालिक हैं। प्रत्येक स्थिति में हम भगवान की सेवा कर सकते हैं। वर्तमान समय में विश्व वैश्विक स्तर पर कई व्यवसाय बंद हो गए हैं। परंतु हमारा व्यवसाय हमसे कोई नहीं छीन सकता। यहां इसे व्यवसाय कहना गलत है वरन हम यह कह सकते हैं कि यह हमारी सेवा है जिसे हम से कोई नहीं छीन सकता। यहां तक कि कोरोनावायरस भी हमसे हमारी सेवा नहीं छीन सकता। जैसा कि मैंने आपको पहले भी बताया है कि इस समय हम और अधिक मात्रा में भगवान की सेवा कर सकते हैं। और हमें यह समझना चाहिए कि यह कोरोनावायरस कि हमारे ऊपर करुणा है। अंग्रेजी में इसे दुख के भेष में सुख कहा जाता है। संपूर्ण विश्व इसे एक अभिशाप के रूप में समझ रहा है तथा एक दृष्टि से यह अभिशाप है भी, परंतु हरे कृष्ण भक्तों के लिए यह एक वरदान भी है। मैंने एक परिवार की तस्वीर देखी जिसमें संपूर्ण परिवार जप कर रहा था और उस तस्वीर पर लिखा हुआ था कि यदि आप बाहर नहीं जा सकते तो आप अपने भीतर जाइए। क्या आपको यह बात समझ में आती है? बाहर जाने का अर्थ है कि आप शारीरिक रूप से सड़क पर नहीं जा सकते आप अपने शरीर को किसी दुकान व्यवसाय अथवा नौकरी पर नहीं ले कर के जा सकते। वर्तमान समय में हर कहीं यह प्रचार हो रहा है कि कृपा करके आप बाहर मत जाइए। यह ठीक है तो इस परिस्थिति में क्या करना चाहिए? तब आप अंदर जाइए। संपूर्ण विश्व में सोचता है कि अंदर जाने का अर्थ है आप घर के अंदर चले जाइए और टीवी देखिए। परंतु दुर्भाग्यवश वे वास्तव में भीतर जाना क्या है उसे नहीं समझते। जबसे जीव इस पृथ्वी पर आता है तब से वह बहिर्मुखी बना हुआ रहता है बाहर जाने का अर्थ है बहिर्मुखी होना। बहिर्मुख होकर बाहर मत जाइए। आप अपने शरीर के भीतर जाइए जिसे अंतर्मुखी कहा जाता है जहां हम हमारे मन तथा विचारों को स्वयं पर तथा हमारे मन पर केंद्रित करते हैं। हमें हमारे मन की कंदराओ तथा गुफाओं में विचरण करना चाहिए। अनर्पित चरित चिराम , कारुण्यवतीर्ण कलौ, समर्पयितुम उन्नत उज्वल रसम , स्व भक्ति श्रीयाम। हरी: पुरात सुन्दर द्युति कदम्ब संदीपिताः , सदा ह्रदय कन्दरे , स्फुरतु वः शची नन्दनः।। (चैतन्य चरितामृत आदि लीला 1.4) कृष्णदास कविराज गोस्वामी चैतन्य चरितामृत में एक प्रार्थना करते हुए यह बताते हैं कि मैं यह आशा करता हूं कि गौरांग महाप्रभु मेरे हृदय प्रांगण में प्रकट हो। गौरांग ! गौरांग ! गौरांग ! नित्यानंद ! नित्यानंद ! नित्यानंद। जब मैं ऐसा कहता हूं तो मैं यह सोचता हूं कि वास्तव में आत्मा का निवास कहां है? आत्मा हृदय में निवास करती है और इसीलिए इसे हृदय की कंदरा कहा जाता है यहां आत्मा रहती है। ऐसा नहीं कहा जाता कि भगवान आपके पांव में अथवा पेट में अथवा और किसी अंग में प्रकट हो परंतु यह कहा जाता है कि भगवान हमारे हृदय में प्रकट हो आपको इस बात को नोट करना चाहिए। इस प्रकार हमारी आत्मा हमारे हृदय के प्रांगण में रहती है और गौरांग महाप्रभु भी उसी हृदय प्रांगण में रहते हैं। सर्वस्य चाहं हृदि सन्निविष्टो मत्त: स्मृतिर्ज्ञानमपोहनं च । वेदैश्च सर्वैरहमेव वेद्यो वेदान्तकृद्वेदविदेव चाहम् ॥ (श्रीमद भगवद गीता 15.15) ऐसा कहा जाता है कि जहां भगवान रहते हैं हमें भी वही रहना चाहिए। यदि आप बाहर नहीं जा सकते हैं तो आप अपने भीतर जाइए जहां भगवान रहते हैं। भीतर जाने का अर्थ यह नहीं है कि आप शारीरिक रूप से अपने घर के भीतर चले जाइए। संपूर्ण विश्व यह मूर्खता कर रहा है क्योंकि उन्हें इस विषय में कोई ज्ञान नहीं है। यह आपातकालीन स्थिति है। हमें इस स्थिति का पूरा लाभ उठाना चाहिए। ऐसा मत सोचिए कि हम बेरोजगार हो गए। यह एक सुनहरा अवसर है जब आप अधिक मात्रा में जप , श्रवण कर सकते हैं। जब हम जप करते हैं तब केवल हम ही उसका श्रवण करते हैं। जब हम और अधिक श्रवण करते हैं और फिर हम उसका कीर्तन करते हैं तो हम अन्य को भी वह सुनाते हैं। स्वयं के लिए श्रवण करना तथा कीर्तन करना यह अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह हमारा धर्म है। परंतु इसके साथ ही साथ हमें इसका प्रचार भी करना चाहिए। हमें भगवान के नाम रूप गुण लीला आदि का कीर्तन करना चाहिए तथा अन्य लोगों के साथ उसे बांटना चाहिए। यह लोग आपके परिवार के सदस्य हो सकते हैं आपके पड़ोसी हो सकते हैं अथवा आपके रिश्तेदार हो सकते हैं। आपको इसके विषय में विचार करना चाहिए। जारे देख तारे कह कृष्ण उपदेश। आमार आज्ञा गुरु होना तारो ऐई देश ।। यह हमारी जिम्मेदारी है . श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु ने हमें यह निर्देश दिया है यह किसी सरकार का निर्देश नहीं है। आप इस निर्देश का पालन कीजिए तथा कृष्ण भावना मृत का प्रचार कीजिए और अन्यों को भगवान का सेवक बनने की प्रेरणा प्रदान कीजिए तथा उन्हें बताइए कि वे भगवान के सेवक हैं किसी सरकार के सेवक नहीं है। यदि वे भगवान की दासता को स्वीकार नहीं करते हैं तो आप उन्हें यह भी कह सकते हैं कि वे भगवान के मित्र, पुत्र तथा माता-पिता भी हो सकते हैं। आप इस गंभीर विषय पर चिंतन कीजिए तथा इसका प्रचार करने के लिए विचार कीजिए। मैं भी कुछ विचार कर रहा हूं क्योंकि मेरे लिए बाहर जाकर अधिक जन समूह में प्रचार करना वर्तमान समय में संभव नहीं है। मैं यहां एक ही स्थान पर हूं। मैं यहां कीर्तन कर रहा हूं और आप सभी को प्रचार भी कर रहा हूं। आप भी इस प्रकार कर सकते हैं। और कुछ नहीं तो आप पारिवारिक इष्ट गोष्ठी ही कीजिए। 535 वाँ गौराब्द प्रारंभ हो चुका है। इस वर्ष में आपको अपने नए वर्ष के संकल्प लेने चाहिए। अब्द का अर्थ होता है वर्ष अतः चैतन्य महाप्रभु के अवतार के 534 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। आप तथा आपके परिवार के सदस्य पिछले 1 वर्ष में आपने क्या भक्ति में सेवाएं संपन्न की है उसका चिंतन कर सकते हैं। जैसा कि श्रील भक्तिविनोद ठाकुरा बताते हैं कि प्रत्येक एकादशी हमें हमारी साधना का अवलोकन करना चाहिए। हमने क्या अच्छा किया और हम कहां अच्छा नहीं कर पाए इसके विषय में हमें सोचना चाहिए। हम यह भी संकल्प ले सकते हैं कि हम प्रातः जल्दी उठेंगे। रविवार के दिन हम देर तक नहीं सोते रहेंगे। जैसा कि कहते हैं यदि आप जल्दी सोएंगे तो आप स्वस्थ ,धनी तथा बुद्धिमान बनेंगे। हम और अधिक पुस्तकों का वितरण करें प्रसाद का वितरण करें और इस प्रकार हम हमारे घर को वैकुण्ठ बना सकते हैं। आप सभी इस हरे कृष्ण आंदोलन के सदस्य हैं। आप सभी बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लीजिए क्योंकि केवल आपको पता है कि कोरोनावायरस से मुक्त होने की दवाई क्या है। आप सभी को यह उपाय पहले से ही बताया जा चुका है। आपको अब इसका प्रचार करना है। यह विश्व के सभी लोगों का सबसे अधिक हितकारी उपाय है। संपूर्ण विश्व बीमारियों से जूझ रहा है। और भगवान स्वयं गोलोक से इस पृथ्वी पर हमें इन व्याधियों से मुक्त कराने के लिए अवतरित हुए हैं। भगवान अपनी अत्यंत करुणा करके इस पृथ्वी पर पधारते हैं। गोलोकम च परित्यज्यं , लोकानाम त्राण कारणात। कलौ गौरांग रूपेण , लीला लावण्य विग्रह।। (मार्कण्डेय पुराण) कलयुग के लोगों का उद्धार करने के लिए परम भगवान स्वयं गोलोक का त्याग करके श्री गौरांग महाप्रभु के रूप में अवतरित होंगे तथा अपनी दिव्य लीलाएं प्रदर्शित करेंगे। भगवान अपनी अहेतुकी कृपा से इस धरा धाम पर अवतरित होते हैं। भगवान हमें प्रकृति के तीन गुणों द्वारा दुखी नहीं होने देना चाहते हैं। संपूर्ण विश्व कोरोना प्रदान कर रहा है परंतु केवल भगवान ही है जो हमें अपनी करुणा प्रदान कर रहे हैं। भगवान के अवतार से हमें लाभ मिलता है। हमें भगवान की करुणा प्राप्त हुई है अब हमारी बारी है जब हमें हमारे भाइयों तथा बहनों को यह करुणा प्रदान करनी है जिससे वह इस कष्ट से मुक्ति पा सके। तितिक्षव: कारुणिका: सुहृद: सर्वदेहिनाम् । अजातशत्रव: शान्ता: साधव: साधुभूषणा: ॥(श्रीमद्भागवत 3.25.21) यह साधु का गुण है कि वह क्षमाशील होता है , सभी जीवो के प्रति दयालु होता है। उसका कोई शत्रु नहीं होता। वह शांत होता है, उसे शास्त्रों का ज्ञान होता है तथा उसका जीवन अत्यंत सरल होता है . अब हमें अन्य जीवों के प्रति इस करुणा का प्रदर्शन करना है। यह तभी हो सकता है जब आप उन्हें कीर्तन सुनाएंगे पुस्तक वितरण करेंगे तथा उन्हें प्रसाद खिलाएंगे . कई साधन है जिससे आप भगवान के कृपा का प्रचार कर सकते हैं। आप में से प्रत्येक भक्त इसमें हिस्सा ले सकता है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है चाहे आप गृहस्थ हैं अथवा ब्रह्मचारी । जब आपातकाल की स्थिति होती है तो न केवल पुरुष अपितु स्त्रियां तथा बच्चे भी युद्ध के मैदान में जाने के लिए हथियार उठा लेते हैं उसी प्रकार हमें भी अब युद्ध स्तर पर कार्य करना चाहिए। जैसा कि श्रील प्रभुपाद कहते हैं प्रचार एक लड़ाई के समान है। अब विश्राम से बैठने का समय नहीं है। हरे कृष्ण भक्तों को अन्य से अधिक तत्पर रहना चाहिए जिससे वे गौरांग महाप्रभु की करुणा को कोरोना ग्रस्त लोगों तक पहुंचा सके। आप सभी सचेत भी रहिए कि आप स्वयं कोरोना के संक्रमण से ग्रस्त ना हो जाए। आप सरकार द्वारा निर्देशित निर्देशों का पालन कीजिए क्योंकि जैसा कहा जाता है कि दान का प्रारंभ घर से होना चाहिए और यदि आप संपूर्ण विश्व को इस भव रोग से बचाना चाहते हैं तो आपको स्वयं का ध्यान रखना चाहिए। और यह तभी संभव है जब इस संपूर्ण जगत के लोग भगवान का कीर्तन सुनेंगे। कीर्तन का अर्थ यह भी है कि वे भगवत गीता के दिव्य संदेश को सुने और साथ ही साथ हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे इन दिव्य ध्वनि तरंगों को सुनें। आप स्वयं को व्यस्त रखिए। आंतरिक रूप से सदैव तत्पर रहिए। हरि बोल !!!

English

22rd March 2020 Hare Krishna devotees are never unemployed Hare Krishna We have participants from 475 locations. We have Janta curfew today. I was expecting more people to chant with us today. Unfortunately, today is Sunday and Hare Krishna devotees are also taking benefit of it. Sunday is a holiday for the servants of the government and Maya. Hare Krishna devotees don't take holiday on a Sunday as we are eternal servants of Krsna. Even though we are not the servant of the government, some boss or some industrialist or businessman we still keep on working as someone's servant. People say proudly, "I am a government servant". I serve Ambani.” They don't feel embarrassed to say that. Srila Prabhupada would say that if we don't find anyone else then we become servants of dog. It should be fixed in our mind that we are eternal servants of Krsna. We don't take a holiday. May it be Sunday or Monday, we are servants of Lord 24/7. We are all time servants of the Lord. Who will tell those who are taking rest on this Sunday? Inform your God brother and God sister who take rest on a Sunday, but don't do Japa. I want to say that today is mass curfew so you can stay inside and take benefit. In such a situation, you can still communicate thanks to zoom and the internet which we can make use of. You can't go and meet by going to someone's place. You can communicate from your place. Dayalu Radha from Reunion Island is writing that she is doing a course on Gita. Similarly from Bangalore Akinchan Bhakta is reporting that there is a talk on Gita which has been prepared for 20 days which is being attended by many people. Murali Mohan Prabhu from Ahmedabad will be there with his students with Gita. In this situation, a few devotees had come to meet me. Because of the Coronavirus, they are unemployed, as all businesses are shut. I replied that Hare Krishna devotees can never be unemployed. Many companies give holidays to many employees and they become unemployed. As they don't have jobs for thousands of people, they say to employees to search for a new job. Many reasons can be there. Hare Krishna devotees can never be unemployed. We're employees and the Lord is the employer. We are the servant of the lord. This is the movement of Sri Krsna Caitanya Mahaprabhu. We must maintain this Hare Krishna Movement and expand it. This is our family business and job. No one can snatch this job from us, only Maya can snatch it. We don't know for how long we were unemployed or useless as we had forgotten the service of the Lord. Due to the mercy of the Lord, we now know that we are servants of the Lord and He is our Master. In any situation, we can serve the Lord. In the present world situation, every business is shut down. Our business can never be snatched. Using the term business is inappropriate, but we can say our service. Coronavirus also can’t snatch it. As I have already said now we can render more service to the Lord. Assume that this is the Karuna of Coronavirus. In English, it is termed a blessing in disguise. The whole world is considering this a curse and one point of view is that it is a curse. But this is a benediction for Hare Krishna devotees. I was shown a picture of the family engaged in Japa and tapa and the caption was written that if you cannot go outside nowadays then go inside. Is it making sense to all of you? Going out means physically you are moving on the road or taking your body for shopping or job and business. Nowadays everywhere is promoted, “Don’t go outside.” It's fine, then you go inside. The world thinks that going inside means watching TV in the home. This means that they haven't understood the real meaning of going inside. Going outside means since time immemorial the jiva has become Bahirmukh. Don't go outside with Bahirmukh. Take your body inside, . Antarmukh, take your mind and thoughts inside. Now look inside into the cave of your heart. anarpita-charim chirat karunayavatirnah kalau samarpayitum unnatojjvala-rasam sva-bhakti-shriyam harih purata-sundara-dyuti-kadamba-sandipitaha sada hridaya-kandare sphuratu vah shacinandanaha Translation: "May that Lord, who is known as the son of Srimati Shacidevi, be transcendentally situated in the innermost chambers of your heart. Resplendent with the radiance of molten gold. He has appeared in the age of Kali by His causeless mercy to bestow what no incarnation ever offered before: the most sublime and radiant spiritual knowledge of the mellow taste of His service." [Cc. Adi, 1.4.] Krishna Das Kaviraj Goswami has complied a prayer in Caitanya-caritamrita. This is a prayer for our welfare, “May Gauranga Mahaprabhu inspire us in the courtyard of our hearts.” Gauranga! Gauranga! Gauranga! Nityananda! Nityananda! When I say this I think where is the residence of the soul? The soul lives in the heart and hence it is said in the cave of your heart. It's not being said,“May the Lord inspire you in your leg or some other limb’” but it is said in the heart. Take note. The soul stays in the courtyard of the heart. Gauranga Mahaprabhu also stays there. sarvasya cāhaṁ hṛdi sanniviṣṭo mattaḥ smṛtir jñānam apohanaṁ ca vedaiś ca sarvair aham eva vedyo vedānta-kṛd veda-vid eva cāham Translation: I am seated in everyone’s heart, and from Me come remembrance, knowledge and forgetfulness. By all the Vedas, I am to be known. Indeed, I am the compiler of Vedānta, and I am the knower of the Vedas.[ BG 15.15] It is said where the Lord stays we also stay. If you can't go outside then go inside where the Lord stays. Inside means not physically staying at home. This is nonsense for the whole world as they can't make any sense. This is a situation of emergency. We can derive full benefit of this. Do not think you are unemployed. This is a great opportunity for you to do more hearing and chanting. When we do Japa then we chant and hear ourselves. When we do more hearing and kirtana then others also hear. It is necessary to hear, and doing kirtana for ourselves, as it is our dharma. Along with this we share with others. Do kirtana of the name, form, qualities, and pastimes of the Lord and share with others. They may be your family members, neighbourhood or relatives. Think about this. yāre dekha, tare kaha ‘krsna’-upadesa It is our duty. "amara ajnaya guru hana tara’ ei desa". This is Lord Caitanya's instruction, not the government's instruction. Follow the instructions, spread Krishna consciousness and help others remember that they are servants of the Lord and not of the government. If they don't like to be servants of the Lord then let them be friends, sons or parents of the Lord. Think hard and make some plans. I'm also making plans as it is becoming difficult to do crowd preaching. I am here in one place. I am also doing kirtana and preaching to you. You also do the same thing. Do some family istagoshti. The 535th Gaurabhdha has started. Implement some New Year resolutions. Abhdha means year. 534 years have been completed since the appearance of Gauranga Mahaprabhu. You can make plans for your family and take a review of the previous year of your performance. As I keep saying Srila Bhaktivinoda Thakura asked us to take introspection on every Ekadasi. We have to think on the do’s and don'ts. We can make a resolution that we will wake up early. We will not sleep late on Sunday. Early to bed early to rise makes one healthy wealthy and wise. We will distribute more books, prasada, turn our home into Vaikuntha. All of you are members of the Hare Krishna Movement. Participate actively in it as you know the solution of Coronavirus. You have already been given the solution. It should be promoted. This is the solution to all kinds of people for their welfare. The whole world is suffering from this disease. Lord descended from Goloka to relieve all from the sufferings of this world. Lord descended out of his causeless mercy. Golokam ca parityajya lokanam trana karanat Kalau Gauranga rupena lila lavanya vigrahah Translation: For the purpose of delivering the people of Kali yuga, I shall give up Goloka, appear in the sublime form of Sri Gauranga, and perform enchanting pastimes. [Markandeya Purana] Lord appeared out of His causeless mercy. Lord does not want us to suffer from the 3 modes of nature. The world gives Corona, but the Lord gives Karuna. We are benefited by the appearance of the Lord. Now it's our turn to show compassion to all our brothers and sisters, so that they may get relieve. titikṣavaḥ kāruṇikāḥ suhṛdaḥ sarva-dehinām ajāta-śatravaḥ śāntāḥ sādhavaḥ sādhu-bhūṣaṇāḥ Translation: The symptoms of a sādhu are that he is tolerant, merciful and friendly to all living entities. He has no enemies, he is peaceful, he abides by the scriptures, and all his characteristics are sublime.[ SB 3.25.21] We have to show them Karuna. This is possible when you let them hear kirtana, distribute books, feed them prasada. There are so many ways by which we can spread the mercy of the Lord. Each one of you has to take part. It is everyones duty, whether one is Grhastha or Brahmacari. In war all children, men and women take their weapons and get on the War field. Similarly, you have to come on the field. Preaching is fighting as Srila Prabhupada said. Don't sit back and relax. Hare Krishna devotees have to be more active to distribute the causeless mercy of Caitanya Mahaprabhu to people affected by Corona. You all also be careful to not get infected by Corona. Follow the guidelines given by government as charity begins at home and protect the whole world from bhavaroga. This is possible only when they hear kirtana. Kirtana also means they should hear Gita. Let them hear, Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare Keep yourself busy. Keep internally activated and motivated. Haribol

Russian

22 марта 2020 г. Преданные Харе Кришна никогда не бывают безработными Харе Кришна У нас есть участники из 475 мест. У нас в Джанте комендантский час сегодня. Я ожидал, что больше людей будут воспевать с нами сегодня. К сожалению, сегодня воскресенье, и преданные Харе Кришна также пользуются этим. Воскресенье - праздник для служителей правительства и Майи. Преданные Харе Кришна не отдыхают в воскресенье, потому что мы вечные слуги Кришны. Несмотря на то, что мы не слуга правительства, не какой-то начальник, не какой-то промышленник или бизнесмен, мы все равно продолжаем работать чьим-то слугой. Люди с гордостью говорят: «Я государственный служащий». Я служу Ambani. Им не стыдно так говорить. Шрила Прабхупада сказал бы, что если мы не найдем никого другого, мы станем слугами собаки. Это должно быть исправленным в нашем сознании, на то, что мы вечные слуги Кришны. Мы не берем отпуск. Пусть это будет воскресенье или понедельник, мы слуги Господа 24/7. Мы все время служим Господу. Кто расскажет тем, кто отдыхает в это воскресенье? Сообщите своему духовному брату и сестре , которые отдыхают в воскресенье и не воспевают джапу. Я хочу сказать, что сегодня массовый комендантский час, поэтому вы можете оставаться внутри и получать выгоду. В такой ситуации вы все еще можете общаться благодаря зуму и интернету, которыми мы можем воспользоваться. Вы не можете пойти и встретиться, зайдя к кому-то. Вы можете общаться с вашего места. Дайалу Радха с острова Реюньон пишет, что она изучает Гиту. Точно так же из Бангалора Акинчан Бхакта сообщает, что о Гите ведется беседа, которая была подготовлена ​​в течение 20 дней, и в которой принимают участие многие люди. Мурали Мохан Прабху из Ахмедабада будет там со своими учениками с Гитой. В этой ситуации ко мне пришли несколько преданных. Из-за Коронавируса они безработные, так как все компании закрыты. Я ответил, что преданные Харе Кришна никогда не могут быть безработными. Многие компании проводят отпуска для многих сотрудников, и они становятся безработными. Поскольку у них нет работы для тысяч людей, они говорят сотрудникам искать новую работу. Там может быть много причин. Преданные Харе Кришна никогда не могут быть безработными. Мы работники, а Господь - работодатель. Мы слуга Господа. Это движение Шри Кришны Чайтаньи Махапрабху. Мы должны поддерживать это Движение Харе Кришна и расширять его. Это наш семейный бизнес и работа. Никто не может украсть эту работу у нас, только Майя может похитить ее. Мы не знаем, как долго мы были безработными или бесполезными, потому что мы забыли служение Господу. Благодаря милости Господа мы теперь знаем, что мы слуги Господа, а Он - наш Учитель. В любой ситуации мы можем служить Господу.В нынешней мировой ситуации все предприятия закрыты. Наш бизнес никогда не может быть украден. Использование термина «бизнес» неуместно, но мы можем сказать, что наш служение. Коронавирус также не может вырвать его. Как я уже сказал, мы можем больше служить Господу. Предположим, что это Каруна Коронавируса. На английском языке это называется скрытым благословением. Весь мир считает это проклятием, и одна точка зрения состоит в том, что это проклятие. Но это благословение для преданных Харе Кришна. Мне показали фотографию семьи, занимающейся джапой и тапой(tapa), и было написано: «Если вы не можете выйти на улицу сегодня, тогда идите внутрь». Имеет ли это смысл для всех вас? Выйти означает, что вы физически двигаетесь по дороге или берете свое тело для покупок, работы или бизнеса. В наши дни повсеместно пропагандируется «Не выходи на улицу». Хорошо, тогда вы идете внутрь. Мир думает, что идти внутрь - значит смотреть телевизор дома. Это означает, что они не поняли истинного смысла идти внутрь. Выйти за пределы означает, что с незапамятных времен джива стала Бахирмукхом. Не выходите на улицу с Бахирмукх. Возьми свое тело внутрь. Антармукх, возьми свой разум и мысли внутрь. Теперь загляните внутрь пещеры своего сердца. анарпита-чарӣм̇ чира̄т карун̣айа̄ватӣрн̣ах̣ калау самарпайитум уннатоджджвала-раса̄м̇ сва-бхакти-ш́рийам харих̣ пурат̣а-сундара-дйути-кадамба-сандӣпитах̣ сада̄ хр̣дайа-кандаре спхурату вах̣ ш́ачӣ-нандана Перевод: «Да проникнет Верховный Господь, божественный сын Шримати Шачи-деви, в самую глубину вашего сердца. Сияя, как расплавленное золото, Он по Своей беспричинной милости нисшел на землю в эпоху Кали, чтобы даровать миру то, чего не давало ни одно из воплощений Господа: высочайшую, лучезарную расу преданного служения — расу супружеской любви.». [ЧЧ. Ади, 1.4.] Кришна дас Кавирадж Госвами совершил молитву в Чайтанья-чаритамрите. Это молитва о нашем благополучии: «Пусть Гауранга Махапрабху вдохновит нас во дворе наших сердец». Гауранга! Гауранга! Гауранга! Нитьянанда! Нитьянанда! Когда я говорю это, я думаю, где находится место жительства души? Душа живет в сердце, и поэтому это сказано в пещере вашего сердца. Нельзя сказать: «Пусть Господь вдохновит тебя в твоей ноге или какой-то другой конечности», но это сказано в сердце. Принять к сведению. Душа остается во дворце сердца. Гауранга Махапрабху также остается там. сарвасйа чахам хриди саннивишто маттах смритир джнанам апоханам ча ведаиш ча сарваир ахам эва ведйо веданта-крид веда-вид эва чахам Перевод: Я пребываю в сердце каждого живого существа, и от Меня исходят память, знание и забвение. Цель всех Вед - постичь Меня. Я - истинный составитель «Веданты» и знаток всех Вед. [БГ 15.15] Говорят, где Господь пребывает, мы тоже остаемся там. Если вы не можете выйти наружу, тогда идите внутрь, где пребывает Господь. Внутри означает не физически сидеть дома. Это нонсенс для всего мира, так как они не может быть никакого смысла. Это чрезвычайная ситуация. Мы можем извлечь полную выгоду из этого. Не думайте, что вы безработный. Это прекрасная возможность для вас больше слушать и повторять. Когда мы воспеваем джапу, мы повторяем и слышим себя. Когда мы делаем больше слушания и киртана, тогда другие тоже слышат. Необходимо слушать и совершать киртан для себя, так как это наша дхарма. Наряду с этим мы делимся с другими. Совершайте киртан имени, формы, качеств и игр Господа и делитесь с другими. Это могут быть члены вашей семьи, соседи или родственники. Подумайте об этом. yāre dekha, tare kaha ‘krsna’-upadesa Это наш долг. “amara ajnaya guru hana tara’ ei desa”. Это наставление Господа Чайтаньи, а не наставление правительства. Следуйте наставлениям, распространяйте сознание Кришны и помогайте другим помнить, что они слуги Господа, а не правительства. Если они не хотят быть слугами Господа, пусть они будут друзьями, сыновьями или родителями Господа. Подумайте хорошо и сделайте несколько планов. Я также строю планы, так как становится все труднее проповедовать в толпе. Я здесь, в одном месте. Я также делаю киртан и проповедую вам. Вы тоже делаете то же самое. Проводите некоторые семейные иштагоштхи. 535-я Гаурабдха началась. Реализуйте некоторые новогодние решения. Абхдха означает год. 534 года прошло с момента появления Гауранги Махапрабху. Вы можете строить планы на свою семью и анализировать результаты своей работы за предыдущий год. Как я продолжаю говорить, Шрила Бхактивинода Тхакур попросил нас проводить самоанализ каждого экадаши. Мы должны думать о том, что можно и чего нельзя делать. Мы можем принять решение, что мы проснемся рано. Мы не будем спать допоздна в воскресенье. Человек который рано ложиться спать и рано встает, становиться здоровым, богатым и мудрым. Мы будем распространять больше книг, прасада, превращать наш дом в Вайкунтху. Все вы являетесь членами движения Харе Кришна. Принимайте активное участие в этом, как вы знаете, это ответ Коронавирусу. Вам уже дали решение. Это следует продвигать. Это решение для всех видов людей для их благополучия. Весь мир страдает от этой болезни. Господь сошел с Голоки, чтобы избавить всех от страданий этого мира. Господь сошёл по Его беспричинной милости. Golokam ca parityajya lokanam trana karanat Kalau Gauranga rupena lila lavanya vigrahah Перевод: С целью помочь людям Кали юга, я оставлю Голоку, появлюсь в величественной форме Шри Гауранги, и совершу завораживающие игры [Маркандея Пурана] Господь явился по Своей беспричинной милости. Господь не хочет, чтобы мы страдали от 3 гун материальной природы. Мир дает Corona, но Господь дает Каруну. Нам помогает явление Господа. Теперь наша очередь проявить сострадание ко всем нашим братьям и сестрам, чтобы они могли получить облегчение. титикшавах каруниках суххдах сарва-дехинам аджата-шатравах шантам садхавад садху-бхушанах Перевод: Симптомы садху в том, что он терпим, милостив и дружелюбен ко всем живым существам. У него нет врагов, он умиротворен, он соблюдает Священные Писания, и все его характеристики возвышенны. [ШБ 3.25.21] Мы должны показать им Каруна. Это возможно, когда вы позволяете им слышать киртан, распространять книги, кормите их прасадом. Есть так много способов, которыми мы можем распространять милость Господа. Каждый из вас должен принять участие. Это обязанность каждого, будь то грихастха или брахмачари. На войне все дети, мужчины и женщины берут свое оружие и попадают на поле битвы. Точно так же вы должны выйти на поле. Проповедь - это борьба, как сказал Шрила Прабхупада. Не сидеть сложа руки и расслабляться. Преданные Харе Кришна должны быть более активными, чтобы распространять беспричинную милость Чайтаньи Махапрабху среди людей, пострадавших от Corona. Вы также должны быть осторожны, чтобы не заразиться Corona. Следуйте указаниям, данным правительством, так как благотворительность начинается дома, и защитите весь мир от бхавароги. Это возможно только тогда, когда они слышат киртан. Киртана также означает, что они должны слышать Гиту. Пусть они услышат, Харе Кришна Харе Кришна Кришна Кришна Харе Харе Харе Рама Харе Рама Рама Рама Харе Харе Займитесь собой. Сохраняйте внутреннюю активность и мотивацию. Харибол