Hindi

जप चर्चा दिनांक 2 सितंबर 2020 हरे कृष्ण! आज इस कॉन्फ्रेंस में 771 स्थानों से प्रतिभागी सम्मलित हुए हैं। आप सब का स्वागत है। गौर प्रेमानंदे, हरि हरि बोल! क्या आप तैयार हैं? आज भी महान दिन है। वैसे कृष्णभावना में या कृष्णभावना का हर दिन ही महान होता है। हरि! हरि! कृष्णभावना में कभी दुर्दिन होता ही नही है अपितु अच्छे दिन होते हैं। उस दृष्टि से कुछ दिन अधिक महान या कुछ विशेष दिन होते हैं, जैसा कि आज का दिन। आज विश्वरूप महोत्सव सम्पन्न हो रहा है अथवा उनको सम्पन्न करना है। विश्वरूप महोत्सव की जय! आज ही भद्र पूर्णिमा महोत्सव है। आज शुकदेव गोस्वामी की कथा के समापन का दिन है। श्रील प्रभुपाद ने भी आज के ही दिन संन्यास लिया था। संन्यास एनीवर्सरी ऑफ श्रील प्रभुपाद। इन तीनों के संबंध में हम संक्षिप्त में कहेंगे और तत्पश्चात एकलव्य प्रभु भी आपको विश्व हरि नाम महोत्सव के संबंध में सूचना देंगे। आज के दिन ही कुछ भक्तों को गायत्री मंत्र भी देने का कार्यक्रम बन चुका है। इन सारे कार्यक्रमों पर एक के बाद एक चर्चा होगी। सर्वप्रथम विश्वरूप महोत्सव। विश्वरूप की जय! यह विश्वरूप जिसे भगवान् ने अर्जुन को दिखाया था, वैसा या वह विश्वरूप नहीं है। श्रीमद् भगवतगीता के ग्यारहवें अध्याय में भगवान के विश्वरूप का दर्शन अर्जुन ने किया था। हम भी उस विश्वरूप के संबंध में पढ़ते हैं। अपितु यह विश्वरूप जगन्नाथ मिश्र और शची माता के पुत्र रुप में प्रकट हुए थे। यह बलराम जी के विस्तार हैं या कहो बलराम होलिए निताई अर्थात बलराम ही नित्यानंद प्रभु बने। तत्पश्चात नित्यानंद प्रभु ही आगे विश्वरूप के रुप में भी प्रकट हुए। वह शची माता के नौवें उत्पत्य रहे। पहले आठ ने जन्म लिया और मृत्यु को प्राप्त किया किन्तु यह नौवां पुत्र जीवित रहा ( इतने विस्तार से नहीं कह सकते) विश्वरूप, चैतन्य महाप्रभु के बड़े भ्राता हुए क्योंकि चैतन्य महाप्रभु दसवें उत्पत्य या पुत्र बने। नौवें विश्वरूप तथा दसवें श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु बने। शचीनन्दन की जय! जैसे बलराम, श्री कृष्ण के बड़े भ्राता थे, वैसे ही विश्वरूप, चैतन्य महाप्रभु के बड़े भ्राता बने। यह बड़े बुद्धिमान और वैराग्यवान थे। वैसे बुद्धिमान व्यक्ति ही वैराग्यवान बन जाता है। जो अनाड़ी और अज्ञानी होते हैं, वह आसक्त रहते हैं । एक व्यक्ति ज्ञान के कारण ही अनासक्त बनता है। विश्वरूप ज्ञानवान थे। यह सब कहते समय हमें यह स्मरण रखना चाहिए कि विश्वरूप कोई बद्धजीव नहीं हैं। वह विष्णुतत्व हैं, वह कोई जीव तत्व नहीं हैं। अतः उनको ज्ञान प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं थीं। फिर भी वे अद्वैत आचार्य के शिष्य बनकर उनसे ज्ञान अर्जन करते हैं। ज्ञान अर्जन के साथ उनमें अधिक वैराग्य भी उत्पन्न होता है। हरि! हरि! तत्पश्चात विश्वरूप ने संन्यास लिया। संन्यास लेने के उपरांत उन्होंने क्या- क्या कार्य कलाप या लीलाएँ सम्पन्न की, इसका वर्णन कुछ पढ़ने सुनने में नहीं आता है। वे संन्यास लेकर सीधे पंढरपुर पहुंचते हैं। उनका संन्यासी नाम शंकरारण्य स्वामी हुआ था। वे पंढरपुर में निवास कर रहे थे, जहाँ अब मैं भी हूं। मैं भी पंढरपुर वासी बन चुका हूं और पंढरपुर से ही आपके साथ यह वार्तालाप हो रहा है। पंढरपुर धाम की जय! इस पंढरपुर धाम में विश्वरूप आए और रहे परंतु आज के दिन वह नहीं रहे, अंतर्ध्यान हो गए। कुछ ऐसा ही वर्णन सुनने में आता है कि विश्वरूप ने विट्ठल पांडुरंग, पंढरीनाथ के विग्रह में प्रवेश किया था। इसका दूसरा वर्णन यह भी आता है कि उन्होंने यहाँ से अंतर्ध्यान होकर नित्यानंद प्रभु के रूप में प्रवेश किया और नित्यानंद स्वरूप में ही प्रवेश कर नित्यानंद प्रभु की लीला आगे जारी रखी अर्थात विश्वरूप ने नित्यानंद में प्रवेश किया। यह विश्वरूप की लीला, टू इन वन जैसी बातें है। विश्वरूप और नित्यानंद साथ में लीला खेल रहे हैं। नित्यानंद प्रभु पंढरपुर में आए थे लेकिन नित्यानंद प्रभु, पंढरपुर में बहुत पहले आए थे। वैसे चैतन्य महाप्रभु भी पंढरपुर में आये थे लेकिन पहले नित्यानंद प्रभु आए थे, बाद में विश्वरूप आए थे और तत्पश्चात तीसरे क्रमांक में चैतन्य महाप्रभु आए थे। जब नित्यानंद प्रभु पंढरपुर में आए तब उन्होंने पंढरपुर में लक्ष्मीपति तीर्थ से दीक्षा ग्रहण की जो कि मध्वाचार्य के सम्प्रदाय के आचार्य थे। हरि! हरि! पंढरपुर में ही नित्यानंद प्रभु की दीक्षा हुई। तत्पश्चात शंकराण्य स्वामी जोकि विश्वरूप थे, वे जहां आए हैं और बाद में श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु आए। श्री कॄष्ण चैतन्य महाप्रभु ने जगन्नाथपुरी से अपना परिवास या परिभ्रमण प्रारंभ ही किया था उनका उद्देश्य था (उसका थोड़ा विस्तार से बता रहा हूं जो की नहीं बताना चाहता हूं, क्योंकि मुझे और भी बातें कहनी हैं, तो भी कहना पड़ रहा है।) चैतन्य महाप्रभु ने कहा, "मुझे जाने दो, मुझे जाना है, मुझे दक्षिण भारत का भ्रमण करना है।" क्यों जाना चाहते हो? चैतन्य महाप्रभु ने कहा कि "मैं विश्वरूप से मिलना चाहता हूं। मेरे भ्राताश्री जिन्होंने संन्यास लिया है, मैं उनको ढूंढना चाहता हूं, उनसे मैं मिलना चाहता हूं।" तत्पश्चात चैतन्य महाप्रभु, दक्षिण भारत यात्रा के उपरांत जब मध्य भारत की यात्रा करते हुए महाराष्ट्र पंढरपुर आए। यहां पर आकर वे श्री रंगपुरी से मिले जोकि माधवेंद्र पुरी के शिष्य थे। श्री रंग पुरी ने श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु को बताया कि शंकरारण्य स्वामी यहां आए थे और यहीं से वे पंढरपुर में अंतर्ध्यान हुए थे। यह समाचार चैतन्य महाप्रभु को श्री रंगपुरी से पंढरपुर में प्राप्त हुआ। उसके साथ इस धाम की महिमा और भी अधिक बढ़ गयी है या गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय का संबंध पंढरपुर धाम के साथ स्थापित हो चुका है। पंढरपुर धाम की जय! नित्यानंद् प्रभु अर्थात विश्वरूप जो शंकरारण्य स्वामी बने थे, उन्होंने व चैतन्य महाप्रभु ने ही पंढरपुर को एक गौड़ीय वैष्णव तीर्थ बनाया है और इसको मैं प्रकाशित करना चाहता हूं। हरि! हरि! आप भी अभी सुन रहे हो लेकिन अधिकतर महाराष्ट्रीयन या कोई भी महाराष्ट्रीयन या कोई वर्करी भी जो पंढरीनाथ के भक्त हैं, वह यह नहीं जानते है अर्थात उनको भी यह सारी बातें पता नहीं है। उनको चैतन्य महाप्रभु के विषय में पता नहीं है। उनको नित्यानंद प्रभु के विषय में पता नहीं है। उनको विश्वरूप का पता नही है। हम गौड़ीय वैष्णवों का और मैं भी अपना फर्ज समझता हूं कि इन बातों पर प्रकाश डाला जाए। यह गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय का इस पंढरपुर धाम के साथ जो संबंध स्थापित हुआ है, उसका अधिक से अधिक प्रकाशन होना चाहिए। हरि! हरि! पंढरपुर धाम की जय! विश्वरूप महोत्सव की जय! आज भद्र पूर्णिमा भी है। भद्र पूर्णिमा मतलब भाद्र मास की पूर्णिमा। मराठी लोग भाद्रपद या भाद्र या भाद्र मास कहते हैं। यह पूर्णिमा का दिन है। हम आपको कुछ बात बता चुके हैं। शुकदेव गोस्वामी की भागवत कथा जो भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को प्रारंभ हुई थी, आज ही के दिन उस कथा का समापन होने वाला है। सातवां दिन प्रारंभ भी हो चुका है। सायं काल तक यह कथा चलती रही। आज के दिन ही राजा परीक्षित अंतर्धान हुए थे।आज उनका भी गोलोक गमन का दिन है। राजा परीक्षित महाराज की जय! शुकदेव गोस्वामी की जय! ग्रंथराज श्रीमद्भागवतम् की जय! शुकदेव गोस्वामी का अंतिम वचन जो कि द्वादश स्कंध के प्रारंभ में है। त्वं तु राजन्मरिष्येति पशुबुद्धिमिमां जहि। न जातः प्रागभूतोअद्य देहवत्वं न नङ्क्ष्यसि।। ( श्रीमद् भागवतम १२.५.२) अनुवाद:- हे राजन, तुम यह सोचने की पशु- मनोवृति कि, " मैं मरने जा रहा हूँ" त्याग दो। तुम शरीर से सर्वथा भिन्न हो क्योंकि तुमने जन्म नहीं लिया है। विगतकाल में ऐसा कोई समय नहीं था जब तुम नहीं थे और तुम विनष्ट होने वाले भी नहीं हो। शुकदेव गोस्वामी का यह सारगर्भित वचन ही है। शुकदेव गोस्वामी ने राजा परीक्षित को जिस उद्देश्य के साथ कथा सुनाई, वह लक्ष्य भी हम ही हैं। जब श्री कृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद् भगवतगीता सुनाई थी, उस समय वह भगवतगीता अर्जुन के लिए नहीं थी अपितु हमारे लिए थी। उसी प्रकार यह भागवत कथा भी हम सभी के लिए सुनाई गई है। राजा परीक्षित केवल निमित्त मात्र बने हैं। इस भागवतम कथा के अंतिम वचन जो शुकदेव गोस्वामी का 'त्वं तु राजन्मरिष्येति' अर्थात हे राजन! तुम मरोगे। शुकदेव गोस्वामी यह बात कह रहे थे कि तुम मरोगे 'इति' यह जो विचार है, यहीं इसको त्याग दो। हरि! हरि! वह यह बात कब कह रहे हैं, जब कुछ ही क्षणों में मरण होना है। सर्प वहाँ पक्षी के रूप में पहुंच कर डसने ही वाला है। शुकदेव गोस्वामी उसके कुछ क्षण पहले ही इस बात को कह रहे हैं। 'त्वं तु राजन्मरिष्येति पशुबुद्धिमिमां जहि' तुम मरोगे या मैं मरूंगा यह पशु बुद्धि है। पशु ऐसा सोचता है कि मैं मरूंगा। मैं मरूंगा या मुझे मरना है। हे राजन! इस विचार को तुम त्यागो। हरि! हरि! इसके कई सारे अर्थ निकल सकते हैं। तुम आत्मा हो। तुम अजर अमर हो। तुम अपने आत्म साक्षात्कार को पूरा करो अपना भगवत साक्षात्कार भी पूरा करो। तुम जीव हो। तुम्हारा भगवान के साथ भक्ति के माध्यम से अपना संबंध होता है। एक होते हैं भक्त और दूसरे होते हैं भगवान। वैसे भगवान दूसरे तो नहीं हैं, वे पराए तो नहीं हैं। भगवान् जीव के ही होते हैं। भगवान् भक्त के ही होते हैं। भक्त और भगवान के मध्य भक्ति के माध्यम से संबंध स्थापित होता है। अब तुम भक्त बने हो या भक्त बनो। हंड्रेड परसेंट। यह अभी सारा रिवाइवल होने दो। अब वह समय आ चुका है। नित्य- सिद्ध कृष्ण- प्रेम ' साध्य' कभु नय। श्रवणादि- शुद्ध- चिते करये उदय।। ( श्री चैतन्य चरितामृत मध्य लीला २२.१०७) अनुवाद:- कृष्ण के प्रति शुद्ध प्रेम जीवों के हृदयों में नित्य स्थापित रहता है। यह ऐसी वस्तु नहीं है, जिसे किसी अन्य स्त्रोत से प्राप्त किया जाए। जब श्रवण तथा कीर्तन से हृदय शुद्ध हो जाता है, तब यह प्रेम स्वाभाविक रूप से जाग्रत हो उठता है। हर जीव का और तुम्हारा भी भगवान से प्रेम है। पिछले सात दिनों से तुम यह कथा सुन रहे थे। श्रवणादि- शुद्ध- चिते अर्थात उम्मीद है कि श्रवण करके तुम्हारा चित्त भी शुद्ध हो चुका होगा। तुम्हारा भागवत प्रेम पूरा विकसित या जागृत हुआ होगा या होना चाहिए। ऐसी स्थिति में अथवा ऐसे मन की स्थिति में या ऐसे भावों में 'मैं मरूंगा' इस विचार का कोई संबंध या कोई स्थान नहीं है। शुकदेव गोस्वामी कह रहे हैं कि हे राजन! त्वं तु राजन्मरिष्येति पशुबुद्धिमिमां जहि' इतना कहकर शुकदेव गोस्वामी वहां से प्रस्थान करते हैं। जैसा कि मैंने पूर्व में बताया था कि आज के दिन सायं काल का समय इस कथा का समापन भी हो चुका था। राजा परीक्षित नित्य लीला में प्रविष्ट हो चुके हैं। हरि! हरि! यह भद्र पूर्णिमा महोत्सव के संबंध के विचार है। जिस पर हमें आचरण करना है। भागवत में भी वर्णित है और पूर्व भी आपसे कहा था कि आज का दिन श्रीमद् भागवतग्रंथ दान देने का भी दिन है। जो भी भागवत कथा औरों को सुनाएगा या भागवत ग्रंथ ही दूसरों को देगा जिसे वह भी प्रतिदिन इसको पढ़ सकते हैं। आप जिसको भी भेंट देंगे या आपने किसी को भागवत दे दिया है। आप किसी एक को ही नहीं अपितु अनेकों को दे सकते हो। वैसे बीबीटी (भक्तिवेदांत बुक ट्रस्ट) की ओर से अभियान चल रहा था और चल ही रहा है। बीबीटी ने इस वर्ष दस हजार भागवतं सेट के वितरण का संकल्प लिया है। श्रील प्रभुपाद की जय! श्रील प्रभुपाद ने जिस भागवतम के तात्पर्य लिखे हैं, वो भागवतम् और जिसका उन्होंने अनुवाद भी किया है, वो भागवतम अथवा जिस भागवतम को श्रील प्रभुपाद स्वयं साथ में विदेश में ले गए और जिस भागवतम् ग्रंथ का उन्होंने स्वयं ग्रंथ वितरण किया है। उस भागवतम् ग्रंथ का अधिक से अधिक वितरण होना चाहिए। वह भागवत ग्रंथ घर-घर में पहुँचना चाहिए जिससे घर-घर मंदिर बन जाए अन्यथा वह अखबार के ढेर से शमशान भूमि बन जाएगी। उस अखबार के ढेर को आग लगा दो और वहां अपने अपने घरों में भागवतम की स्थापना करो। जिस घर में भागवत है, वह भागवत भगवान की वांग्मय मूर्ति है। यह एक विग्रह जैसी बात है। जैसे हम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा करते हैं उसी प्रकार अपने घर में भागवत की स्थापना करो। सुनिश्चित करो कि आपके घर में श्रील प्रभुपाद का भागवतम है। यह किसी भी भाषा अंग्रेजी, हिंदी और मराठी या बंगला में हो सकता है। अन्यों को भागवतम् भेंट अथवा दान में दो अथवा उनसे धनराशि भी ले सकते हो, उनको दान देने दो। अपने मित्रों, सहयोगियों को भागवतम के सेट दो। यदि आपने भी अपने लिए अभी तक भागवतम नहीं लिया है तो शीघ्रता से भागवत का सेट प्राप्त करो। इसके साथ ही साथ अन्यों को भी भागवतं लेने के लिए प्रेरित करो। तत्पश्चात पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हो। ठीक है ना! एक बात और रह गई, वह यह है कि आज के दिन ही श्रील प्रभुपाद ने संन्यास लिया था। श्रील प्रभुपाद संन्यास महोत्सव की जय! वर्ष 1959 की बात है उस वर्ष17 सितंबर था परंतु आज 2 सितंबर है। श्रील प्रभुपाद ने 17 सितंबर 1959 को संन्यास लिया और 17 सितंबर 1965 को वे अमेरिका पहुंचे थे। उन्होंने संन्यास लेने के उपरांत ट्रैवलिंग, प्रीचिंग बढ़ा दी। फिर वे प्रचार करते करते अमेरिका पहुंचे। श्रील प्रभुपाद जेटऐज परिव्राजकाचार्य बने। कैसे परिव्राजकाचार्य? जेटऐज परिव्राजकाचार्य। उन्होंने जंबो जेट में बैठकर पूरे संसार का चौदह बार भ्रमण किया। पृथ्वी की प्रदक्षिणा की। मथुरा में केशव गौड़ीय मठ नाम का गौड़ीय मठ है । वहां आज के दिन ही श्रील प्रभुपाद ने अपने गुरु भ्राता श्रील प्रज्ञान केशव गोस्वामी महाराज से सन्यास दीक्षा ग्रहण की। उन्होंने श्रील भक्ति सरस्वती ठाकुर से दीक्षा नहीं ली क्योंकि उस समय श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती ठाकुर संसार में नहीं थे किंतु श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती ठाकुर श्रील प्रभुपाद को उनके स्वप्न में भी आकर प्रेरित कर रहे थे 'संन्यास लो', 'गो फ़ॉर संन्यास।' श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती ठाकुर उनको स्वप्न में आदेश देकर प्रेरणा दे रहे थे। पहले प्रभुपाद ऐसा सोच रहे थे कि यह संन्यास लेना बड़ा भयानक विचार है। श्रील प्रभुपाद ने कई बार हम शिष्यों को इसके विषय में बताया था और लिखा भी है। प्रभुपाद शुरुआत में संन्यास लेने के विचार का स्वागत नहीं कर रहे थे अथवा वह स्वयं भी अनुकूल नहीं थे लेकिन फिर उन्होंने अपना मन बना ही लिया। श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती ठाकुर ने उनको फर्स्ट मीटिंग में ही आदेश दिया था, 'तुम पाश्चात्य देशों में जाकर अंग्रेजी भाषा में कृष्ण भावना का प्रचार करो।' 'उन्होंने विदेश में जाओ' कहा था तो उससे ऐसा संकेत हुआ कि विदेश में सन्यास ले कर ही तो जाना होगा। अतः आज के दिन श्रील प्रभुपाद ने संन्यास ग्रहण किया। नारायण महाराज भी वहां उपस्थित थे। उन्होंने भी कुछ मंत्रोच्चारण आदि विधि विधान को पूरा किया था। श्रील प्रभुपाद का दीक्षा का नाम अभय चरण था। श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती ठाकुर ने प्रयाग में उनको दीक्षा दी थी। उस समय श्रील प्रभुपाद का दीक्षा का नाम अभय चरणारविन्द हुआ था। संन्यास के पश्चात उनका नाम अभय चरणारविन्द भक्तिवेदांत स्वामी हुआ। इसलिए हम उन्हें ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी कहते हैं। ए.सी. मतलब एयर कंडीशन नहीं है। ए.सी मतलब अभय चरण। अभय चरण भक्तिवेदांत स्वामी। तत्पश्चात श्रील प्रभुपाद विदेश गए और अमेरिका में प्रचार किया। जब वहां अमेरिका के शिष्यों को पता चला कि श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती ठाकुर को उनके शिष्य प्रभुपाद कहते थे। वैसे आचार्यों को प्रभुपाद के नाम से भी संबोधित किया जाता है जैसे रूप गोस्वामी प्रभुपाद या भक्ति सिद्धांत सरस्वती ठाकुर प्रभुपाद या कई सारे प्रभुपाद हैं । तब उन शिष्यों ने प्रभुपाद से निवेदन किया कि 'क्या हम भी आपको प्रभुपाद कह सकते हैं?' तब प्रभुपाद ने अनुमति दे दी। तब से क्या हुआ? हरिनाम दीक्षा के समय अभय चरण, वैसे उनका कर्मी नाम अभय था । सब अभय बाबू, अभय बाबू कह कर बुलाते थे। हरिनाम दीक्षा के समय वे अभय बाबू से अभय चरण हुए। फिर संन्यास दीक्षा के समय फिर वह अभय चरण भक्तिवेदांत स्वामी। तत्पश्चात फिर प्रभुपाद ने अनुमति दी कि हम उन्हें प्रभुपाद भी कह सकते हैं फिर वह अभय चरण भक्ति भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद हुए। श्रील प्रभुपाद की जय! आज उनके संन्यास का दिन है। इसी के साथ पदमाली और एकलव्य तैयार हैं। रुके रहिए। हम सब को विश्व हरि नाम सप्ताह मनाना है और विश्व हरि नाम सप्ताह में अधिक मास अथवा पुरुषोत्तम मास् भी आ रहा है। विश्व हरि नाम और पुरुषोत्तम मास एक ही साथ प्रारंभ हो रहे हैं वैसे 17 सितंबर को विश्व हरिनाम उत्सव 1 दिन पहले शुरू हो रहा है और 18 तारीख से पुरुषोत्तम या अधिक मास होगा। दोनों ही उत्सव अथवा पर्व हैं। उसी संबंध में एकलव्य प्रभु जो हमारे संकीर्तन मिनिस्ट्री के सचिव हैं वह आपको कुछ सूचना, कुछ जानकारी अथवा कुछ घोषणा या कुछ निवेदन करने वाले हैं पदमाली प्रभु भी साथ में है जो अनुवाद करेंगे या वे भी इस निवेदन के संबंध में कुछ कह भी सकते हैं। इसके उपरांत फिर एक छोटा सा गायत्री मंत्र का दीक्षा समारोह भी है । इसको इस्कॉन अरावड़े और इस्कॉन के कुछ भक्तों को आज गायत्री मंत्र ही दिया जाएगा। पूरा अनुष्ठान तो नही होगा। यज्ञ वगैरह तो अलग से करेंगे। अगर आप साक्षी हो उपस्थित हो तो उनको भी प्रेरणा मिलेगी। ओके एकलव्य! 'गो अहेड' हरे कृष्ण!

English

2 September 2020 Glories of Bhadra Purnima, Visvarupa disappearance and Srila Prabhupada Sannayasa Anniversary Hare Krishna.Welcome you all to this Japa Talk. Devotees from 771 locations are chanting with us now. Today is also a special and auspicious day. In Krishna consciousness, everyday is auspicious and special. In Krishna Consciousness there will never be a bad day. There are only good and special days. But there are some days which have a significant importance. Today is the day when Visvarupa mahotsava is celebrated. Also, today is Bhadra Purnima, the day when Sukadeva Goswami completed the narration of Srimad-Bhagavatam. Srila Prabhupada also accepted Sannyasa today. We will talk about all 3 occasions in brief. Then there are some announcements and then there will be a special Brahmin initiation. First we will talk about the appearance of Visvarupa. This is not that visvarupa, the Universal form which the Lord showed Arjuna in the 11th chapter of Bhagavad-Gita. We are going to talk about Visvarupa, who was a son of Sacidevi and Jagannatha Misra. He is the expansion of Lord Balarama. Actually, Balarama comes as Nityananda Prabhu then further Nityananda Prabhu expands into Visvarupa. Sacidevi delivered 8 daughters who died as infants. This was the 9th child, Lord Balarama appeared to her as Visvarupa. He was the elder brother of Caitanya Mahaprabhu. The 10th child was Caitanya Mahaprabhu. Like Balarama was an elder brother of Krsna in the same way Visvarupa came as the elder brother of Sri Krsna Caitanya Mahaprabhu. He was extremely intelligent and a renunciate. Actually only one who is intelligent takes renunciation. Fools are always attached to this worldly affairs. He was extremely silent and an introvert. Renunciation comes from Knowledge. Visvarupa was not any ordinary living entity. He is the Lord's incarnation. He is visnu-tattva and not jiva-tattva. He need not gain knowledge, but still he becomes the disciple of Sri Advaita Acarya and acquired knowledge from him. He is always engaged in seeking knowledge which developed a lot of renunciation in him. At a very young age he accepted Sannyasa. After Sannyasa he left Navadvipa and reached Pandharpur. There he lived for some time and today is the day when he disappeared. This disappearance pastime happened in Pandharpur. His name after sannayasa was Sanakaranya Swami. He was living in Pandharpur. Now I am also a resident of Pandharpur and talking to you from here. He was living in Pandharpur and today he disappeared from this planet. Some people say that he merged into Lord Panduranga Vitthala. Some also say that after his disappearance he merged with Nityananda Prabhu. It's two in one. Nityananda Prabhu was the first one to come to Pandharpur. Then Visvarupa came here and then Caitanya Mahaprabhu came to Pandharpur dhama. When Nityananda Prabhu came to Pandharpur, he accepted initiation from Laksmipati Tirtha Swami. Then Sankaranya Swami, the sannyasa name of Visvarupa, came. Then came Caitanya Mahaprabhu. One of the reasons why Caitanya Mahaprabhu wanted to go on a South India Yatra from Puri was that he wanted to look for his elder brother. Mahaprabhu said, "I have to go and I want to meet my elder brother Visvarupa." When Caitanya Mahaprabhu reached Pandharpur, he met Sri Ranga Puri Swami, who was a disciple of Madhavendra Puri. He told Caitanya Mahaprabhu that Sankaranya Swami, Sri Visvarupa had come to Pandharpur and departed from there. Sri Caitanya Mahaprabhu received all this news in Pandharpur from Sri Ranga Puri Swami. We can see that Pandharpur already has links with Gaudiya Sampradaya. We must know this. Nityananda Prabhu, Visvarupa and Caitanya Mahaprabhu turned this place into a dhama. They made it a holy place called Gaudiya Vaisnava tirtha. I want to enlighten everyone about this. You all are hearing, but almost none of the Maharashtrians who come to Pandharpur know about Caitanya Mahaprabhu, Nityananda Prabhu or Visvarupa Prabhu. Even devotees of Pandrinatha doesn't know this. I feel that this is my responsibility to enlighten everyone about the connection of Gaudiya Vaisnava Sampradaya with Pandharpur Dhama. We should let people know about this. Today is also Bhadra Purnima. We had already discussed that on the day of the 9th lunar moon of the bright half of the Bhadra month Srila Sukadeva Goswami started the narration of Srimad-Bhagavatam. He will complete his narration today. The 7th day has started and the Krsna katha continues till evening. King Pariksit also departed today to Goloka Dhama. One of the last things that Sukadeva Goswami said: tvaṁ tu rājan mariṣyeti paśu-buddhim imāṁ jahi na jātaḥ prāg abhūto ’dya deha-vat tvaṁ na naṅkṣyasi Translation: O King, give up the animalistic mentality of thinking, “I am going to die.” Unlike the body, you have not taken birth. There was not a time in the past when you did not exist, and you are not about to be destroyed. [SB 12.5.2] Like Krsna narrated Bhagavad-Gita to Arjun, but it is actually for all of us, similarly Bhagavatam is also for all of us. Maharaja Pariksit is just an instrument, but this Bhagavatam is to teach us all. Here Sukadeva Goswami says, tvaṁ tu rājan mariṣyeti means give up the thought. ‘I will die'. He is saying this a few minutes before the great snake Taksaka is going to come as a flying bird serpent. Sukadeva Goswami says, paśu-buddhim imāṁ jahi means only animals think, ‘I will die.’ You must give up this thought. We are souls and we are immortal. We don't die. We must focus on practicing self-realization and then finally God-realisation. By this we shall re-establish our relationship with the Lord by devotion. Devotees are not one with the Lord. They are two to have a relationship, although they are one. The relationship is established between the Lord and the devotee is by the process of devotional service. Now you become a full fledged 100% devotee. Revive your Krishna consciousness because the time has come. nitya-siddha kṛṣṇa-prema ‘sādhya’ kabhu naya śravaṇādi-śuddha-citte karaye udaya Translation: Pure love for Kṛṣṇa is eternally established in the hearts of the living entities. It is not something to be gained from another source. When the heart is purified by hearing and chanting, this love naturally awakens. [CC Madhya 22.107] Sukadeva Goswami is trying to say that since each and every living entity loves the Lord, so do you. Since you're hearing Bhagavatam for the last 7 days, it is expected that your heart is now purified and your love for Krsna must have awakened. In such a state of mind, there is no place for the thought, 'I will die.' Having said so, Sukadeva Goswami got up and left from there. Today in the evening sometime, Pariksit Maharaj departed for Goloka. Today, during this week, it is considered to be very good to distribute Srimad-Bhagavatam to others. ISKCON BBT has also vowed to distribute a minimum of 10000 Srimad-Bhagavatam sets this year. We should also try to give at least one set of Srimad-Bhagavatam. Srila Prabhupada translated, gave purports and used to sell by himself. This Bhagavatam should reach every house, so that every house may turn into a temple. Houses are filled with bundles of newspapers and it will turn the house into a cremation ground. Set fire to those bundle of newspapers and keep a set of Srimad-Bhagavatam in its place. Install Srimad-Bhagavatam which is the verbal form of the Lord. It is just like Deity installation. Make sure that you have Srila Prabhupada's Bhagavatam in your house in any language and also try to give it to others. You can give it as a gift, ask for a donation from others or even sell it. Encourage others to buy and then also encourage them to read. Now the third event - Srila Prabhupada's 61st Sannyasa anniversary. Srila Prabhupada Sannayasa Mahotsava ki Jai. He accepted Sannyasa in 1959. That year the date was 17 September. The day when he reached America was also 17 September in 1965. He increased preaching and travelling at that time. He reached US. Srila Prabhupada travelled across the globe 14 times. He, thus, became The Jet Age Parivrajaka Acarya. Today in 1959, Srila Prabhupada accepted Sannayasa from his God brother Bhakti Prajñāna Keśava Goswami Maharaja in Keshav Gaudiya Matha, Mathura Dhama . He didn't take Sannayasa initiation from Bhaktisiddhanta Sarasvati Thakura Maharaja, because he was not physically present in this world at that time. But then his Guru Maharaja, who was not physically present, ordered him to take sannayasa by appearing in his dreams. He was inspiring and instructing Srila Prabhupada in his dreams. Srila Prabhupada told us several times that he was not willing to take sannyasa. Nothing was favourable at that time. But Srila Prabhupada finally accepted Sannayasa. His spiritual master already gave one instruction to him in the first meeting, "You should go and preach in the western countries in English." He had to take sannayasa if he wanted to preach in the Western countries. He got that indication in the first meeting. Narayana Maharaja is also a popular Gaudiya Maharaja. He performed the Yajya. After the first initiation his spiritual name was Abhay Caranaravinda and it was given by Srila Bhaktisiddhanta Saraswati Goswami Maharaja. After Sannayasa initiation, he became Abhay Caranaravinda Bhaktivedanta Swami. That is why we say, "A.C. Bhaktivedanta Swami." Then he went to US and preached. Then the disciples of the US got to know that Bhaktisiddhanta Sarasvati Maharaja was called Prabhupada by his disciples. They asked him if they could call him by that name. He permitted them. Srila Rupa Goswami is also known as Prabhupada. His birth name was Abhaya Caran. After first initiation, Abhay Caranaravinda. Then after Sannyasa, Abhay Caranaravinda Bhaktivedanta Swami and finally he became Abhay Caranaravinda Bhaktivedanta Swami Prabhupada. Srila Prabhupada ki Jai!

Russian

Наставления после совместной джапа сессии 2 сентября 2020 г. СЛАВА БХАДРА ПУРНИМЫ, УХОД ВИШВАРУПЫ И ГОДОВЩИНА ПРИНЯТИЯ САННЬЯСЫ ШРИЛЫ ПРАБХУПАДЫ Харе Кришна, добро пожаловать на эту беседу о джапе. Сейчас с нами воспевают преданные из 771 места. Сегодня тоже особенный и благоприятный день. В сознании Кришны каждый день благоприятный и особенный. В сознании Кришны никогда не будет плохого дня. Есть только хорошие и особенные дни. Но есть дни, которые имеют большое значение. Сегодня день, когда празднуется Вишварупа махотсава. Кроме того, сегодня Бхадра Пурнима, день, когда Шукадева Госвами закончил рассказ «Шримад-Бхагаватам». Шрила Прабхупада также принял сегодня санньясу. Расскажем вкратце обо всех трех событиях. Затем будет несколько объявлений, а затем будет особое посвящение в брахманы. Сначала поговорим о явлении Вишварупы. Это не та вишварупа, вселенская форма, которую Господь показал Арджуне в 11-й главе Бхагавад-Гиты. Мы собираемся поговорить о Вишварупе, который был сыном Шачидеви и Джаганнатхи Мишры. Он экспансия Господа Баларамы. На самом деле Баларама приходит как Нитьянанда Прабху, а затем Нитьянанда Прабху воплощается как Вишварупа. Шачидеви родила 8 дочерей, которые умерли в младенчестве. Это был девятый ребенок, Господь Баларама явился ей как Вишварупа. Он был старшим братом Чайтаньи Махапрабху. Десятым ребенком был Чайтанья Махапрабху. Как Баларама был старшим братом Кришны, так же Вишварупа пришел как старший брат Шри Кришны Чайтаньи Махапрабху. Он был чрезвычайно умен и отречен. На самом деле отречение принимает только разумный человек. Глупцы всегда привязаны к разным мирским делам. Он был чрезвычайно молчаливым и интровертом. Отречение происходит из знания. Вишварупа не был обычным живым существом. Он воплощение Господа. Он вишну-таттва, а не джива-таттва. Ему не нужно было получать знания, но он все же стал учеником Шри Адвайты Ачарьи и получал от него знания. Он всегда был занят поиском знаний, которые развили в нем отречение. В очень юном возрасте он принял Санньясу. После Санньясы он покинул Навадвипу и достиг Пандхарпура. Там он жил какое-то время и сегодня день, когда он ушел. Эта лила с уходом произошла в Пандхарпуре. Его звали после саньясы Шанакаранья Свами. Он жил в Пандхарпуре. Теперь я тоже житель Пандхарпура и говорю с вами отсюда. Он жил в Пандхарпуре, а сегодня он оставил эту планету. Некоторые говорят, что он слился с Господом Пандурангой Виттхалой. Некоторые говорят, что после своего ухода он слился с Нитьянандой Прабху. Два в одном. Нитьянанда Прабху был первым, кто пришел в Пандхарпур. Затем сюда пришел Вишварупа, а затем Чайтанья Махапрабху пришел в Пандхарпур дхаму. Когда Нитьянанда Прабху пришел в Пандхарпур, он принял посвящение от Лакшмипати Тиртхи Свами. Затем пришел Шанакаранья Свами, санньяса-имя Вишварупы. Затем пришел Чайтанья Махапрабху. Одна из причин, по которой Чайтанья Махапрабху хотел отправиться в южно индийскую ятру из Пури, заключалась в том, что он хотел найти своего старшего брата. Махапрабху сказал: «Мне нужно идти, и я хочу встретиться со своим старшим братом Вишварупой». Когда Чайтанья Махапрабху прибыл в Пандхарпур, он встретил Шри Ранга Пури Свами, ученика Мадхавендры Пури. Он сказал Чайтанье Махапрабху, что Шанакаранья Свами, Шри Вишварупа прибыл в Пандхарпур и уехал оттуда. Все эти новости Шри Чайтанья Махапрабху получил в Пандхарпуре от Шри Ранга Пури Свами. Мы видим, что Пандхарпур уже связан с Гаудия-сампрадаей. Мы должны это знать. Нитьянанда Прабху, Вишварупа и Чайтанья Махапрабху превратили это место в дхаму. Они сделали его святым местом под названием Гаудия-вайшнава-тиртха. Я хочу просветить всех об этом. Вы все слышите, но почти никто из махараштрийцев, приезжающих в Пандхарпур, не знает о Чайтанье Махапрабху, Нитьянанде Прабху или Вишварупе Прабху. Даже преданные Пандаринатхи не знают этого. Я чувствую, что это моя обязанность просветить всех о связи Гаудия-вайшнава-сампрадаи с Пандхарпур-дхамой. Мы должны сообщить об этом людям. Сегодня также Бхадра Пурнима. Мы уже обсуждали, что в день 9-й лунного месяца светлой половины месяца Бхадра Шрила Шукадева Госвами начал повествование «Шримад-Бхагаватам». Он завершит свое повествование сегодня. Начался седьмой день, и Кришна катха продолжалась до вечера. Царь Парикшит также отправился сегодня на Голоку Дхаму. Одна из последних вещей, которые сказал Шукадева Госвами: твам ту раджан маришйети пашу-буддхим имам джахи на джатах праг абхуто ’дйа деха-ват твам на нанкшйаси Перевод Шрилы Прабхупады: О царь, ты не должен, подобно животному, думать: «Я умру». В отличие от тела, ты никогда не рождался. Не было такого времени, когда бы ты не существовал, и сейчас ты тоже не умрешь. (Ш.Б. 12.5.2) Подобно тому, как Кришна поведал Бхагавад-Гиту Арджуне, а на самом деле Он поведал ее для всех нас, точно так же Бхагаватам также был рассказан для всех нас. Махараджа Парикшит - всего лишь инструмент, а Бхагаватам должен научить нас всех. Здесь Шукадева Госвами говорит: твам ту раджан маришйати означает отбрось все мысли. ''Я умру''. Он говорит это за несколько минут до того, как большая змея Такшака придет в виде летающей змеи птицы. Шукадева Госвами говорит: пашу-буддхим имам джахи означает, что только животные думают: «Я умру». Вы должны отказаться от этой мысли. Мы души и бессмертны. Мы не умираем. Мы должны сосредоточиться на практике самореализации и, наконец, осознании Бога. Этим мы восстановим наши отношения с Господом через преданность. Преданные не едины с Господом. Их двое, чтобы иметь отношения, хотя они одно. Отношения между Господом и преданным устанавливаются в процессе преданного служения. Теперь вы станете полноценным 100% преданным. Оживите свое сознание Кришны, потому что время пришло. нитйа-сиддха кршна-према ‘садхйа’ кабху найа шраванади-шуддха-читте карайе удайа Перевод Шрилы Прабхупады: «Чистая любовь к Богу вечно обитает в сердцах живых существ. Она не относится к категории вещей, получаемых извне. Когда сердце очищено слушанием и воспеванием, эта любовь пробуждается сама собой». (Ч.Ч. Мадхья 22.107) Шукадева Госвами пытается сказать, что, поскольку все живые существа любят Господа, вы тоже Его любите. Поскольку вы слушаете Бхагаватам последние 7 дней, ожидается, что ваше сердце теперь очищено и ваша любовь к Кришне, должно быть, пробудилась. В таком состоянии ума нет места мысли «Я умру». Сказав это, Шукадева Госвами встал и ушел оттуда. Сегодня вечером в тот день Парикшит Махарадж отправился на Голоку. Сегодня, в течение этой недели, считается очень благоприятно распространять Шримад-Бхагаватам. ISKCON BBT пообещал распространить как минимум 10000 комплектов Шримад-Бхагаватам в этом году. Мы также должны попытаться распространить хотя бы один комплект «Шримад-Бхагаватам». Шрила Прабхупада переводил, давал комментарии и сам распространял книги. Этот Бхагаватам должен попасть в каждый дом, чтобы каждый дом мог превратиться в храм. Дома забиты пачками газет, и они превращают дома в места кремации. Сожгите эту пачку газет и поставьте на ее месте комплект Шримад-Бхагаватам. Установите Шримад-Бхагаватам, который является словесной формой Господа. Это похоже на установку Божества. Убедитесь, что у вас дома есть Бхагаватам Шрилы Прабхупады на любом языке, а также постарайтесь передать его другим. Вы можете подарить его, попросить пожертвование у других или даже продать. Вдохновляйте других покупать, а затем также вдохновляйте их читать. Теперь третье событие - 61-я годовщина принятия санньясы Шрилы Прабхупады. Шрила Прабхупада санньяса Махотсава ки Джай. Он принял санньясу в 1959 году. В том году это было 17 сентября. День когда он прибыл в Америку, также было 17 сентября 1965 года. В то время он стал больше проповедовать и путешествовать. Он добрался до США. Шрила Прабхупада объехал вокруг мира 14 раз. Таким образом, он стал Паривраджака Ачарьей эпохи реактивных двигателей. Сегодня, в 1959 году, Шрила Прабхупада принял санньясу от своего духовного брата Бхакти Праджняны Кешавы Госвами Махараджа в Кешава Гаудия Матхе, в Матхура Дхаме. Он не получал посвящение санньясы от Бхактисиддханты Сарасвати Тхакура Махараджа, потому что в то время он физически не присутствовал в этом мире. Но затем его Гуру Махарадж, который не присутствовал физически, сказал ему принять санньясу, явившись ему во сне. Он вдохновлял и наставлял Шрилу Прабхупаду в его снах. Шрила Прабхупада несколько раз говорил нам, что не желал принимать санньясу. В то время не было ничего благоприятного. Но Шрила Прабхупада в конце концов принял санньясу. Его духовный учитель уже дал ему одно указание на первой встрече: «Тебе следует пойти проповедовать в западных странах на английском языке». Ему нужно было принять санньясу, если он хотел проповедовать в западных странах. Он получил это указание на первой встрече. Нараяна Махарадж также является популярным Гаудия Махараджем. Он провел ягью. После первого посвящения его духовное имя было Абхай Чаранаравинда, и его дал Шрила Бхактисиддханта Сарасвати Госвами Махарадж. После получения санньясы он стал Абхаем Чаранаравинда Бхактиведантой Свами. Вот почему мы говорим: «A.Ч. Бхактиведанта Свами». Затем он поехал в США и проповедовал. Затем его ученики из США узнали, что ученики Бхактисиддханты Сарасвати Махараджа называли его Прабхупадой. Они спросили Шрилу Прабхупаду, могут ли они называть его этим именем. Он разрешил им. Шрила Рупа Госвами также известен как Прабхупада. Его имя при рождении было Абхай Чаран. После первого посвящения Абхай Чаранаравинда. Затем после санньясы Абхай Чаранаравинда Бхактиведанта Свами, и наконец, он стал Абхаем Чаранаравинда Бхактиведантой Свами Прабхупадой. Шрила Прабхупада ки Джай! (Перевод Кришна Намадхан дас, редакция бхактин Юлия)