Hindi

जप चर्चा 1 सितंबर 2020 गुरु गौरांग जयत: 788 स्थानो से जप हो रहा है। श्यामलंगी तुम भी हो! लॉस अँजलीस से गौर चैतन्य आप का भी स्वागत है। आप सभी का स्वागत है। हरि हरि। जप करने के लिये या भगवान की सेवा करने के लिये आप सभी का स्वागत है। भगवान के दर्शन के लिये आप सभी का स्वागत है, वैकुंठ या गोलोक जाने के लिये आपका स्वागत है। यहां जैसे हम आपका स्वागत कर रहे है वैसे ही आपका एक दिन भगवद धाम मे प्रवेश हो और एैसे ही वहाँ भी आपका स्वागत हो। हरि हरि। वह स्वागत वास्तव में आपका सर्वोत्तम स्वागत होगा, कृष्ण आपकी प्रतिक्षा मे है और वहाँ के भक्त भी आपको याद कर रहे है। हरि हरि। आज और भी विशेष दिन या तिथी है, उत्सव है ऐसा कहना उचित रहेगा। आज नामाचार्य श्रील हरिदास ठाकूर महाशय की तिरोभाव तिथी महोत्सव है। आज के दिन श्रील नामाचार्य हरिदास ठाकूर जी का तिरोभाव या गोलोक गमन हुआ था या उनका भगवान की नित्य लिला मे प्रवेश हुआ है, और यह सब श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु के सानिध्य में हुआ। इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले। गोविन्द नाम लेकर, फिर प्राण तन से निकले।। (हिंदी भजन) यह जो प्रार्थना है, हम करते रहते हैं, पता नहीं करते कि नहीं? लेकिन करनी तो चाहिए। कैसा हो? गोविंद नाम लेकर तब प्राण तन से निकले। नामाचार्य श्रील हरीदास ठाकूर की इस प्रार्थना को श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु ने सुना और वह उपस्थित रहे। कुछ सौ वर्षों पूर्व की बात है जगन्नाथपुर में जहां नामाचार्य श्रील हरिदास ठाकूर निवास करते थे, जहाँ पर वह 300000 नामों का जप किया करते थे, वहीं पर श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु कुछ भक्तो के साथ पहुंच गये। कीर्तन हो ही रहा था। हरि हरि। श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु ने नामाचार्य श्रील हरिदास ठाकूर के चरणो मे दंडवत प्रणाम किया है। हरि हरि। और बडे हर्ष और उल्लास के साथ कीर्तन और नृत्य सम्पन्न हो रहा है। नामाचार्य श्रील हरिदास ठाकूर ने चैतन्य महाप्रभु के चरणो को अपने वक्ष स्थल पर धारण किया हुआ है। चरणो का स्पर्श भी प्राप्त हुआ। हरि हरि। और वह श्रीकृष्ण चैतन्य के मुख मंडल का दर्शन कर रहे हैं और फिर उनके मुख से निकला वह नाम श्रीकृष्ण चैतन्य, और ऐसा कहकर श्रील हरिदास ठाकुर ने अपना शरीर त्याग दिया। हरि हरि। हम सभी के समक्ष नामाचार्य श्रील हरीदास ठाकुर ने ऐसा आदर्श रखा है, मरना ही है तो ऐसे मरो। यह नहीं कि हमारे पास पर्याय है मरना है तो, मरना ही पड़ेगा , सही है ना? पर्याय नही है। मरना ही है तो ऐसा मरो या ऐसी तैयारी करो। जैसे जीने की कला है तो मरने की भी कला है। और यह कृष्णभावनामृत संघ भी कहिए, श्रील प्रभुपाद द्वारा स्थापित यह चैतन्य महाप्रभु का आंदोलन यह जीने की शैली तथा मरने की शैली सिखाता है। हरि हरि। और साथ ही साथ मरन की पद्धति (हंसते हुए) या कैसे मरे मरने की कला है मरने का शास्त्र है उसको भी सीखे और समझे और वैसे मरे। हरि हरि। श्रील नामाचार्य हरिदास ठाकूर इन्होंने ही ऐसा आदर्श रखा, मरने की कला में उन्होने अपनी निपुणता दिखाई। अपनी कला कौशल का प्रदर्शन हुआ। जैसे उन्होंने मरके दिखाया। हरि हरि। श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु ने हरिदास ठाकुर के उस मृत देह को उठाया, गले लगाया है और कीर्तन तो चल ही रहा था तब श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु भी कीर्तन और नृत्य कर रहे हैे उनके हाथ में हरिदास ठाकुर का देह है और यह हरीनाम संकीर्तन के साथ जगन्नाथपुरी के सड़कों में से समुद्र के तट पर वह आगे बढ़े। समुद्र के तट पर ही नामाचार्य श्रील हरिदास ठाकुर को समाधिस्थ किया। श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु की महत्वपूर्ण भूमिका रही, गड्ढा खुदवाना है और फिर स्वयं चैतन्य महाप्रभु ने ही नामाचार्य श्रील हरिदास ठाकूर के देह को समाधि में रखा। हरि हरि। जगन्नाथ स्वामी के कुछ निर्माल्य कहते हैं, कुछ वस्त्र, फूल, माला इत्यादि हरिदास ठाकुर को अर्पित किए गए है। समाधि में रखा और फिर वहा के बालू से चैतन्य महाप्रभु ने उनकी उस दिव्य देह को ढक लिया है और तब कीर्तन तो हो ही रहा था। सभी ने उसके पश्चात समुद्र में स्नान किया और चैतन्य महाप्रभु ने घोषणा की, "आज से यह महातीर्थ कहलाएगा।" जहाँ नामाचार्य श्री हरिदास ठाकूर की समाधि बना दी गई, वह स्थान महातीर्थ हैं। संभावना है कि आप गए होंगे, नामाचार्य श्रील हरिदास ठाकूर जी के समाधि का दर्शन किया है? कुछ अपना सिर हिला रहे है। नहीं किया है तो जगन्नाथपुरी जब जाना होगा तब जरूर जाना। हरिदास ठाकुर जी की समाधि का दर्शन जरूर करना। केवल जगन्नाथ का दर्शन नहीं करना नामाचार्य श्रील हरिदास ठाकूर की समाधि का दर्शन भी अनिवार्य है। और फिर श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु अन्य भक्तो के साथ पुनः लौटे और श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु दुकानों में भिक्षा मांग रहे थे। नामाचार्य हरिदास ठाकुर की अंतिम उत्सव विधि होगी, महाप्रसाद होगा तो उसके लिए चैतन्य महाप्रभु दुकानों से कुछ सामग्री, कुछ धनराशि भी हो सकती है या फिर किसीने खाजा दिया, किसीने क्या दिया, किसीने फल दिए और फिर उसी से महाप्रसाद बना। भगवान और हरिदास ठाकूर को भी अर्पित किया और सभी भक्त वहाँ बैठे और श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु ने स्वयं अपने हाथों से महाप्रसाद का वितरण किया है। देखिए हरिदास ठाकुर कैसे हैं? उनकी क्या पदवी है ? उनकी क्या महिमा है? इस तिरोभाव उत्सव में भगवान उपस्थित रहे, भगवान ने दर्शन दिया है। भगवान ने हरिदास ठाकुर को समाधिस्थ कराया है और भगवान स्वयं भिक्षा मांग रहे हैं ताकि महाप्रसाद का वितरण हो और महाप्रसाद का वितरण स्वयं श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु कर रहे हैं। नामाचार्य श्रील हरिदास ठाकुर और श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु का कितना प्रेम है? हरि हरि। वैसे नामाचार्य श्रील हरिदास ठाकूर की महिमा हम सुन रहे हैं। चैतन्य महाप्रभु ने उनको हरीनाम का आचार्य बनाया। जो कलयुग का धर्म है। नाम विनु कलि-काले नाहि आर धर्म । सर्व-मन्त्र-सार नाम, एई शास्त्र-मर्म ॥ (चैतन्य चरितामृत आदी लिला 7.74) अनुवाद :"इस कलियुग में भगवन्नाम के कीर्तन से बढ़कर अन्य कोई धर्म नहीं है, क्योंकि यह समस्त वैदिक स्तोत्रों का सार है। यही सारे शास्त्रों का तात्पर्य है।" कली कालेर धर्म नाम संकीर्तन , आर नाही धर्म ।। और दूसरा, तीसरा, चौथा कोई धर्म नहीं है। नाम संकीर्तन कलिकाल में एक ही धर्म है। इस नाम संकीर्तन के स्थापना हेतु भगवान प्रकट हुए थे, परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् | धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे || (भगवद् गीता 4.8) अनुवाद : भक्तों का उद्धार करने, दुष्टों का विनाश करने तथा धर्म की फिर से स्थापना करने के लिए मैं हर युग में प्रकट होता हूँ | उन्होंने हरिदास ठाकुर को हरीनाम का आचार्य बनाया। वैसे ही नामाचार्य श्रील हरीदास ठाकुर, वैसे आचार्य तो थे ही पर वह वास्तव में ब्रह्मा थे, ब्रह्मा! ब्रह्मा आचार्य है। केवल सृष्टिकर्ता ही ब्रह्मा नहीं है वह साथ ही साथ आचार्य की भी भूमिका निभाते हैं, और हम जो गौड़िय वैष्णव है या ब्रह्मा संप्रदाय के या गौड़ीय संप्रदाय के सदस्य हैं हमारे आचार्य, प्रथम आचार्य, आदी आचार्य तो ब्रह्मा ही है। ब्रह्म मध्व गौडिय वैष्णव हमारे आचार्य है। ब्रह्मा ही प्रकट हुए और हरिदास ठाकुर बने या फिर उनको श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु ने बनाया। फिर ब्रह्मा ने भगवान श्री कृष्ण के लीलाओं में कुछ विघ्न उत्पन्न किया, कुछ अपराध किया तभी भगवान ने ब्रह्मा विमोहन लीला संपन्न की। आप सब जानते हो ना? ब्रह्मा ने भगवान के, कन्हैया के मित्रों को और बछड़ों को चोरी किया था और भगवान के बछड़ों को और मित्रों को एक साल भर चोरी करके रखा था। तब ब्रह्मा ने सोचा और सोच सही भी थी कि भगवान की लीला में कुछ बाधा उत्पन्न की है तब ब्रह्मा पश्चाताप कर रहे थे। कुछ प्रार्थना भी है, हमने आपको सुनाई भी है, श्रीमद भागवत के दसवें स्कंध के चोंदहवे अध्याय में ब्रह्मा द्वारा की हुई भगवान की स्तुति भी है और क्षमा याचना भी है। उसके उपरांत यह ब्रह्मा नवद्वीप पहुंच जाते हैं। कृष्ण लीला का समर्पण हुआ और ब्रम्हा नवद्वीप गये है। नवद्वीप मे अंतरद्वीप है वहाँ पहुंचकर उन्होने कठोर तपस्या की है, उस तपस्या से भगवान प्रकट हुए, नवद्वीप के भगवान कौन है? (हंसते हुए), नवद्वीप के भगवान गौर भगवान है, गौरांग महाप्रभु है वह प्रकट हुए। 500 वर्ष पूर्व की बात है चैतन्य महाप्रभु सदैव विद्यमान रहते ही है। उनकी नित्य लीला संपन्न होती रहती है, उस नित्य लिला में यह घटना घटी है। ब्रह्मा ने तपस्या की और चैतन्य महाप्रभु ने प्रसन्न होकर दर्शन दिया है, तब ब्रह्मा ने पुनः क्षमा याचना की भीख मांगी है और यह प्रार्थना की है। उनको पता चला कि अब श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु प्रकट होने वाले हैं या अपनी अप्रकट लीला को प्रकट करने वाले हैं या नित्य लीला को प्रासंगिक लीला के रूप में प्रस्तुत करने वाले हैं। तब हरिदास ठाकूर जी ने विशेष निवेदन किया कि, प्रभु, मुझे भी बुला लो, उस लीला में मेरा भी समावेश करलो, उस मधुर लीला में मेरी भी कुछ भूमिका हो, इस तुच्छ सेवक को स्वीकार करो, फिर तथास्तु । वैसे ही हो और फिर वैसा ही हुआ। जब 1486 में श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु प्रकट हुए, वैसे उसके पहले ही एक मुस्लिम परिवार में हरिदास जी का जन्म हुआ था।उन्होंने चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य के पहले ही नाम जप प्रारंभ किया था। हरि हरि। फिर इस हरिनाम का प्रेम पूर्वक वह जप कर रहे थे, वह हरिनाम से आसक्त थे। हरि हरि। हरिदास ठाकूर के हरिनाम के बारे में या उनकी कहानी , वर्णन में क्या कहना? हर हाल में उन्होंने हरिराम को नहीं छोड़ा। कईं चुनौतिया, कहीं विघ्न, कई सारी कठिनाइयां उनके जीवन में आई फिर भी उन्होंने हरिनाम को नहीं छोड़ा। मध्य रात्रि के समय उस वैश्या को भेजा गया, एक सुंदरी वैश्या वहां पहुंच जाती है और प्रस्ताव रखती है। आपको कैसे पता? मैं कहने जा रहा था लेकिन आप समझ ही सकते हो वैश्या क्या प्रस्ताव रखेगी। शायद औरों को पता चले या ना चले पर इतना बद्ध जीवो को तो पता चलता ही है। हरि हरि। उस वैश्या का प्रस्ताव सुनकर हरिदास ठाकुर ने कहा जरूर, तुम्हारा प्रस्ताव मुझे मंजुर है, मुझे स्वीकार है किंतु अभी तक मेरा जप पूरा नहीं हुआ है। इसलिए वह जप करते रहे और हरिदास ठाकूर का जप कभी पुरा होता ही नहीं था (हसते हुए)। पुरा होता था और होता भी नही था। मतलब 300000 नाम का जप तो वह करते ही थे फिर वह होने के बाद भी जप करते थे। यह नहीं कि 16 माला हुई तो फिर अब नहीं करेंगे, और नाम नहीं लेंगे, अब बस हो गया हमने कर्तव्य पुरा कर लिया, ऐसा नहीं होता था। नाममाचार्य श्रील हरीदास ठाकूर का तीन लाख नाम का जप हो भी गया तो भी जप चलता ही रहता था। पूरी रात भर वह जप करते ही रहे, ठीक है यह सब कहानी अब नहीं बता सकते है। ऐसी ही रात बीत गई, दूसरी रात बीत गई, तिसरी रात भी बीतने वाली ही थी तब नामाचार्य पर उस दुसंगत का, बुरे संगति का शून्य परिणाम हुआ, कुछ भी परिणाम नहीं हुआ। उलटा क्या हुआ? साधु-सङ्ग', 'साधु-सड्ग'- सर्व-शास्त्र कय। लव-मात्र साधु-संग सर्व-सिद्धि हय ॥ (चैतन्य चरितामृत मध्य लिला 22.54) अनुवाद : सारे शास्त्रों का निर्णय है कि शुद्ध भक्त के साथ क्षण-भर की संगति से ही मनुष्य सारी सफलता प्राप्त कर सकता है। वह वैश्या साध्वी बन गई। आप समझते हो? वैश्या साध्वी बन गई। स्त्री साधु को, (हसते हुए) स्त्री अगर साधु हो तो उसको साध्वी कहते हैं। वह साध्वी बन गई और तीन लाख नाम जप करने का उसकी भी साधना प्रारंभ हुई। नामाचार्य श्रील हरिदास ठाकुर की शिष्या बनी और उनके परंपरा में उस वैश्या ने अब वह वैश्या नहीं रही साध्वी बन गई, उसने हरिनाम का इतना सारा प्रचार और प्रसार किया। बेनापुर नाम का बांग्लादेश में एक स्थान है वहां की यह घटना है और फिर नामाचार्य श्रील हरिदास ठाकुर ने अपने आश्रम की, हरिनाम प्रचार की जिम्मेदारी उसको दी और वह आगे बढे। फिर चांदकाजी नवाब हुसैन शाह के राज में 22 बाजारो में हरिदास ठाकुर की पिटाई का हुक्म हुआ लेकिन मेरे शरीर के खंड खंड, टुकड़े-टुकड़े हो जाए लेकिन फिर भी मैं हरिनाम को नहीं छोड़ने वाला हूं। और फिर वैसा ही हुआ, उनको परेशान करने वाले हैरान हो गए, परेशान हो गए लेकिन हरिदास ठाकुर तो हरीनाम में मस्त थे, मग्न थे, तल्लीन थे उन्होंने जप को नहीं छोड़ा। हरि हरि। वह आगे बढ़ते हैं। हरि हरि। अद्वैत आचार्य के साथ उनका मिलना जुलना होता है और जब श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु गौर पूर्णिमा के दिन प्रकट हुए तो शांतिपुर में यह दो महात्मा अद्वैत आचार्य और नामाचार्य श्रील हरीदास ठाकुर समझ गए श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य की बात को और किसी को पता नहीं था और यह दोनों नाचने लगे, कीर्तन करने लगे। हरी हरी। वहां एक गुफा में रहकर नामाचार्य श्रील हरिदास ठाकुर अपना जप तप किया करते थेI वहां पर एक विषैला सांप भी रहता थाI और उसी गुफा में नामाचार्य श्री हरिदास ठाकुर के मिलने वाले भक्तों ने भयभीत होकर वहां आना बंद किया थाI ऐसा होने के पश्चात तथा उस सर्प के भय से श्रील हरिदास ठाकुर ने उस गुफा को नहीं छोड़ा परन्तु वह उस सांप के साथ ही रहते थेl उन्हें कोई चिंता नहीं थी l हरिदास ठाकुर की सम दृष्टि थीl “विद्याविनयसम्पन्ने ब्राह्मणे गवि हस्तिनि | शुनि चैव श्र्वपाके च पण्डिताः समदर्शिनः ||” अनुवाद : विनम्र साधुपुरुष अपने वास्तविक ज्ञान के कारण एक विद्वान् तथा विनीत ब्राह्मण, गाय, हाथी, कुत्ता तथा चाण्डाल को समान दृष्टि (समभाव) से देखते हैं | उन्होंने तो गुफा नहीं छोड़ी, सर्प ने ही गुफा छोड़ीI ताकि दूसरे भक्त हरिदास ठाकुर को आकर मिल सकेI तो एक समय फिर, उनका द्वेष करने वालों ने उनको कैदियों के साथ कारागृह में डाल दिया था क्योंकि, वह जप को छोड़ ही नहीं रहे थेI कैदियों के साथ रहकर उन्होंने कैदियों को प्रचार करना शुरू किया अब सारे कैदी आचार्य हरिदास ठाकुर जी के साथ कीर्तन और नृत्य करने लगेI उससे वहां की सरकार परेशानी में आ गईI हरि हरि! तो इस प्रकार हरिदास ठाकुर और नित्यानंद प्रभु प्रचार में एक दूसरे के सहायक थेl उन दोनो का प्रचार का दल था! अब आप समझ ही सकते हो, या समझे होंगे, या सुने होंगेI दोनों ही गुरु हैI एक ओर ब्रह्मा आचार्य है और अब ब्रह्मा ही हरिदास ठाकुर जी के रूप में प्रकट हुए हैंI आचार्य को करना होता है प्रचारI आचार्य के उपरांत है प्रचारI तो श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु, ब्रह्मा जी को ही प्रचार कार्य में लगाए किनके साथ? नित्यानंद महाप्रभु जी के साथI जो नित्यानंद "बलराम होईल निताई" यह आदि गुरु है । इन दोनों की टीम को प्रचार के लिए भेजा करते थे, नित्यानंद प्रभु जी के साथl "सुनो सुनो नित्यानंद सुनो हरिदास। सर्वत्र आमार आज्ञा करो हो प्रकाशI प्रति घरे घरे गिया करो एई शिक्षा बोलो कृष्ण भज कृष्ण कोरो कृष्ण शिक्षा" यह आदेश चैतन्य महाप्रभु का नित्यानंद महाप्रभु और हरिदास ठाकुर जी को श्री चैतन्य महाप्रभु जी का यह आदेश था कि जाओ घर घर जाओ मेरे आज्ञा का प्रचार करोI या मेरी आज्ञा को प्रकाशित करोI क्या है आज्ञा सबको पता है ना? "बोलो कृष्ण भज कृष्ण कोरो कृष्ण शिक्षा" तो एक साथ जब प्रचार के लिए निकले थे यह दो महानुभाव तो इनका जगाई मधाई के साथ संपर्क हो जाता हैI और वह बड़ी चुनौती थी की जगाई मधाई को उनसे हरिनाम को बुलवानाI यह महा मुश्किल कार्य थाI हरि हरि! लेकिन नित्यानंद महाप्रभु और हरिदास ठाकुर इन दोनों ने मिलकर उस मुश्किल कार्य को भी पार कर लियाI और फिर चैतन्य महाप्रभु वहाँ पधारे और जगाई मधाई का उद्धार करने वाले नाम आचार्य श्री हरिदास ठाकुर, नित्यानंद महाप्रभु, श्री चैतन्य महाप्रभु दो थे तीन हो गएI तब जगाई मधाई के उद्धार का श्रेय भी हरिदास ठाकुर जी को जाता हैI फिर अंतिम लीला में कुछ समय के लिए हरिदास ठाकुर जगन्नाथपुरी में रहेI जगन्नाथपुरी में उनका आगमन हुआI तो वहाँ हरिदास ठाकुर की भजन कुटीर हैं उसे सिद्ध बकुल कहते हैंI उस स्थान पर अब हरिदास ठाकुर जप तप् करने लगेI जो दुख है, जो वर्षा है जो भी है दिन भर उनको कुछ आश्चर्य नहीं थाI और वहां कोई आश्रय नहीं था I श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु एक दिन जगन्नाथ स्वामी का, दातुन जो बकुल की डाली होता हैं उसे लेकर गए और जगन्नाथ जी का दर्शन किएI एक टहनी ले लिए साथ में, और हरिदास ठाकुर जी को मिलने के लिए गएI हरिदास ठाकुर जी को श्री चैतन्य महाप्रभु प्रतिदिन मिलने जाते थेI हरि हरि! मुस्लिम परिवार में जन्मे हरिदास ठाकुर को जगन्नाथपुरी के मंदिर में प्रवेश नहीं थाI परन्तु स्वयं जगन्नाथ ही वहां जाते और दर्शन देते थेI हरिदास ठाकुर को यही श्री कृष्ण, श्री जगन्नाथ, गौरांग महाप्रभु जाते थे, दर्शन देने के लिएI उस दिन जब महाप्रभु गए तो उन्होंने बकुल की शाखा लेकर उन्होंने वहां गाड़ दिया और उसी से बकुल का वृक्ष बना| और बकुल वृक्ष की छत्रछाया में हरिदास ठाकुर अब जप् करने लगे| हरि हरि! तो अब हम देख सकते हैं श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु का कैसे प्रेम था| श्री हरिदास ठाकुर जी के पास नामाचार्य श्रील हरिदास ठाकुर जी के साथ योगक्षेम वहम्यहम! हम देखते हैं की भगवान हमें चलो छाया नहीं है, तो छाया दे दो| दर्शन नहीं मिल रहा है, चलो आज मैं जाकर दर्शन देता हूं| उनको हरिदास ठाकुर जी को स्वयं श्री चैतन्य महाप्रभु जगन्नाथ जी का महा प्रसाद भेजा करते थे| गोविंद लेकर जाता और प्रसाद दे देता| एक दिन जब गोविंद प्रसाद लेकर गए तब हरिदास ठाकुर लेटे-लेटे जप कर रहे थे| महाप्रभु ने आपके लिए जगन्नाथ प्रसाद भेजा है| हरिदास ठाकुर जब यह बात गोविंद से सुने तो, हरिदास ठाकुर कहे की अरे मेरी माला तो पूरी नहीं हुई है| उनका संकल्प था की जब तक माला पूरी नहीं होती तब तक वह प्रसाद ग्रहण नहीं करते थे| तो गोविंद जी ने उस दिन उनसे कहा कि, जगन्नाथ जी का प्रसाद का सम्मान करना ही चाहिए| थोड़ासा तो ले लीजिए प्रसाद| और अगले दिन श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु स्वयं ही आए तब श्री चैतन्य महाप्रभु ने हरिदास ठाकुर को निवेदन किया । चैतन्य महाप्रभु ने कहा, हरिदास अब तुम थोड़ा जप कम करो ना यह तीन लाख| और इतना जप करने की तुमको कुछ आवश्यकता नहीं है| तुम तो जीवन मुक्त हो। वृद्धावस्था में संभव और कठिनाई को महसूस कर रहे ह। थोड़ा जाप कम कर दो परन्तु हरिदास ठाकुर ने एक नहीं माना। अपने तीन लाख जप् का संकल्प पूर्ण करते ही र हे। और उसी वक्त हरिदास ठाकुर कहे थे चैतन्य महाप्रभु से, की मुझे यह महसूस हो रहा है कि प्रभु अब आप अपनी लीला को विराम देने की तैयारी में हो, लेकिन मैं नहीं चाहता कि आप आगे बढ़े चले जाए और मैं पीछे और मैं पीछे रह जाऊ। नहीं नहीं! आपके प्रस्थान या अंतर्धान होने के पहले मुझे भेज दो, मुझे पहले भेज दें। वह संवाद है चैतन्य चरितामृत के अन्त्य लीला मे। आप पढ़िये। वह एक पूरा अध्यायही है : नामाचार्य श्रील हरिदास ठाकुर का देह त्याग । तो चैतन्य महाप्रभु अगले दिन कीर्तन पार्टी के साथ आते हैं। क्योंकि हरिदास ठाकुर जी का यह निवेदन था कि आपके प्रस्थान के पहले मैं जाना चाहता हूं, मुझे पहले भेज दें। अतः चैतन्य महाप्रभु वहां आए और कीर्तन पार्टी के साथ और कीर्तन के मध्य में ही श्रील हरिदास ठाकुर जी ने श्री चैतन्य महाप्रभु जी के चरण चिन्हों के साथ चरणों का स्पर्श किया और उनके मुख मंडल का दर्शन करते हुए अपने मुख से श्री कृष्ण चैतन्य कहते हुए उन्होंने आखिरी साथ ले लीI और वह आज का ही दिन थाI "नाम आचार्य श्रील हरिदास ठाकुर तिरोभाव तिथि महोत्सव की जय!" हम सब प्रार्थना करें हम सब उनके चरणों में प्रार्थना करें कि उनको जैसी हरिनाम में आसक्ति थी हरि नाम में प्रेम था , उसका कोई हेतु नहीं था, कोई भौतिक हेतु नहीं, और कोई खंड नही। ऐसा जप कीर्तन भक्ति हम भी करें ऐसा आशीर्वाद ऐसी कृपा के लिए आचार्य श्रील हरिदास ठाकुर जी को ऐसी प्रार्थना कीजिए। या कई सारे भक्तों जप प्रारंभ करने के पहले प्रार्थना करते हैं कि उनका प्रेम पूर्वक जप हो। तो ऐसे हरि नाम का उत्सव हमको प्रतिदिन मनाना है। कृष्ण उत्सव, कीर्तन उत्सव, श्रवण उत्सव और फिर अगले महीने या इसी महीने में आज 1 तारीख है अपने अपने घरों में दो हफ्ते बाद होने वाले महोत्सव की तैयारी भी करें। अपने घरों में अपने अपने नगरों में अपने-अपने देशों में अपने खंडों में "सर्वत्र प्रचार हुईबे मोर नाम"। अब हम हरिनाम का आचरण भी करेंगे और आचार के साथ प्रचार भी करेंगे तो हरिदास ठाकुर प्रसन्न होंगेI उनको प्रसन्न करना है कि नहीं ? और यह उनको श्रद्धांजलि होंगी। हरिदास ठाकुर जी के चरण कमलों का, जीवन चरित्र अपने अपने आंखों के समक्ष प्रेम पूर्वक रख। हरि हरि! नाम जप भी कर सकते हो!आचार्य श्री हरिदास ठाकुर जी के प्रसन्नता के लिए और चैतन्य चरित्रामृत का अध्याय भी पढ़ सकते हैं। अभी मैंने इस लीला का संक्षिप्त में वर्णन किया हैं परन्तु वहां पर विस्तार से वर्णन हैै। हरि हरि! जप करीये और आनंद में राहिए! हरे कृष्ण !

English

1 September 2020 Acarya whose life and soul was Harinama Hare Krsna! Today devotees from 821 locations are chanting with us. All of you are welcome to chant and to render your service to the Lord. You are also welcome to take darsana as well as return to Goloka Dhama or Vaikuntha. The way I am welcoming all of you today, may you all get the same grand welcome, when you go back to Goloka. That will be the topmost welcome received by you. Krsna along with the devotees of Goloka are waiting for you. They are missing you. Today is the another auspicious and special day. It is the divine Disappearance day of Srila Namacarya Haridasa Thakur. Disappearance day means the day when he entered Goloka Vrindavan and all this happened under the eyes of Caitanya Mahaprabhu. itanā to karanā svāmī jaba prāṇa tana se nikale govinda nāma lekara, phira prāṇa tana se nikale Translation O Lord! All I request from you is that, during my last breath your name must appear on my tongue and after that my soul leave this body. We keep saying this prayer all the time. I don’t know whether you do it or not, but you all should do this prayer. What should happen?govinda nāma lekara. Krsna’s name should appear on the tongue . After that my soul must leave the body.(phira prāṇa tana se nikale).This is achieved when one has perfected practicing chanting and then at the time of ones last breath the name of Krsna appears ones tongue. Therefore, Caitanya Mahaprabhu heard Srila Haridasa Thakura’s prayer and gave His presence at the time of his last breath. This pastime is of when Namacarya Srila Haridasa Thakura resided in Jagannatha Puri, Siddha Bakula, and did 3 lacs rounds of Hare Krishna maha-mantra daily. One day Sri Krsna Caitanya Mahaprabhu reached there along with His devotees. Kirtana was going on and when Namacarya Haridas Thakura saw him, he paid his obeisances to the Lotus feet of Mahaprabhu. Afterwards, when dancing and kirtana was about to finish Namacarya Srila Haridasa Thakur took advantage of the opportunity and looking at the face of Mahaprabhu, placed a foot of Caitanya Mahaprabhu on his chest and left his body crying out "Sri Krsna Caitanya". Namacarya Srila Haridasa Thakura has set an example in front of us how we should die. Though every one of us will die one day, this is the perfect way to leave our body. Death is a compulsory process. You cannot excuse yourself from this, You have no choice. You have to die. Prepare yourself in this way. As there is an ‘Art of Living’ there is also an ‘Art of Dying’ which this Hare Krishna Movement under Srila Prabhupada preached and spread. It was started by Caitanya Mahaprabhu who teaches the best way of leaving your body. They both also learnt and implemented this process and left their bodies by learning the ‘Art of Dying’. Hence, Namacarya Srila Haridasa Thakura has set the best principle about the process of death. Now that Haridasa Thakura had already departed, kirtana was still going on and Caitanya Mahaprabhu lifted the body of Srila Haridasa Thakura in His arms. The sankirtana procession then moved towards the Bay of Bengal, towards the beach.There He personally gave samadhi to Srila Haridasa Thakura. He also placed some Jagannatha prasada Nirmalya along with the body of Srila Haridasa Thakura. Sri Krsna Caitanya Mahaprabhu announced that, that place would be known as Maha-tirtha, a great holy place. Have you visited this place? If not, then please go and also visit not only Jagannatha Temple, but also take darsana of the samadhi of Namacarya Haridasa Thakura. After that Caitanya Mahaprabhu went to the market place and started asking for alms as He wanted to serve a feast in the name of Srila Haridasa Thakura. Some people donated grains, some gave vegetables, some gave fruits, some gave money, etc.Then a grand feast was organised in the name of Srila Haridasa Thakura.You may imagine what a great departure it was. The Lord not only appeared, but He performed the final rites for Srila Haridas Thakura. Such was Namacarya Srila Haridasa Thakura. He was called Namacarya- Acarya of the holy name. Chanting of the holy names is the only option to go back home, and Haridasa Thakura had perfected this process so Caitanya Mahaprabhu gave him the title of Namacarya. kali-kalera dharma - krsna-nama-sankirtanaa krsna-sakti vina nahe tara pravartana Translation ”In this age of Kali, real religious propaganda should induce people to chant the Hare Krishna maha-mantra. This is possible for someone who is especially empowered by Krishna. No one can do this without being especially favored by Krishna.” (CC (Antya-lila 7.11) paritrāṇāya sādhūnāṁ vināśhāya cha duṣhkṛitām dharma-sansthāpanārthāya sambhavāmi yuge yuge Translation To protect the righteous, to annihilate the wicked, and to reestablish the principles of dharma I appear on this earth, age after age. (BG 4.8) He was already an acarya, then he was called Namacarya. He was Brahma who had appeared as Haridasa Thakur. We Gaudiya Vaisnavas belong to the Brahma Sampradaya Therefore, he is the first Acarya in our disciplic succession. Brahma committed an offence during Krsna's childhood pastime by hiding His friends and calves.(Brahma Vimohan Lila).Upon realizing his mistake Brahma sang the glories of Krsna which are mentioned in the 14th chapter of 10th canto of Srimad Bhagavatam. After the Krsna Lila, Brahma goes to Antardvipa in Navadvipa. He started doing severe penance there and the Lord of Navadvipa was pleased and appeared to him. Then again Brahma asked for forgiveness once again. This did not happen 500 years ago. This is much before that. Caitanya Mahaprabhu is eternally the Lord, it is not that Caitanya Mahaprabhu came into existence in 1486. Since Brahma was aware that Caitanya Mahaprabhu was going to appear shortly he asked for this boon from Sri Krsna Caitanya Mahaprabhu. He wanted to be a part of His pastimes in His next arrival on this planet. Therefore, Sri Krsna Caitanya Mahaprabhu granted him this boon. Caitanya Mahaprabhu appeared in 1486. Srila Haridasa Thakura appeared before Him. Haridasa Thakura had extreme attachment for the holy names. Once a prostitute was sent to him to break his vows. She approached Haridasa Thakura at midnight with her desires. Being fallen souls we understand what her proposals would have been, but Haridasa Thakura asked her to wait. He said he would fulfil her desire after he finished his regular number of rounds of chanting. She kept waiting, but Haridasa Thakura’s chanting never stopped. One night passed and then the second and by the time the third night passed, the effect of association started showing. ’sādhu-saṅga', 'sādhu-saṅga'—sarva-śāstre kaya lava-mātra sādhu-saṅge sarva-siddhi haya Translation Simply by associating with a pure devotee, one becomes wonderfully advanced in Kṛṣṇa consciousness. Sādhu-saṅga, or association with a devotee, means always engaging in Kṛṣṇa consciousness by chanting the Hare Kṛṣṇa mantra and by acting for Kṛṣṇa. Specifically, chanting the Hare Kṛṣṇa mantra purifies one, and this chanting is therefore recommended by Śrī Caitanya Mahāprabhu. (CC Madhya 22.54) Haridasa Thakura was not affected, but the prostitute was converted. She was no longer a prostitute. She became Sadhvi and a disciple of Srila Haridasa Thakura. She started vigorously chanting 192 rounds a day and started preaching the holy names. He also gave her a small hut to live in and moved on from there. There is also a one more pastime. The Islamic ruler, Chand Kazi ordered his men to beat Haridasa Thakura by taking him to the markets till he stopped chanting Hare Krishna. After being beaten in 22 markets, the beaters were exhausted, but Haridasa Thakura was still chanting in ecstasy. From there He moved to Santipur in Mayapur. There He met Sri Advaita Acarya where they both discussed the pastimes of Gauranga Mahaprabhu and also performed sankirtana together. Once while Haridasa Thakur stayed in Jagannatha Puri, he stayed in a cave and chanted his rounds.There in that cave lived a dangerous, poisonous serpent. People had stopped coming to meet him out of fear. Haridasa Thakura had equal vision for all living entities. vidya-vinaya-sampanne brahmane gavi hastini suni caiva sva-pake ca panditah sama-darsinah Translation The humble sage, by virtue of true knowledge, sees with equal vision a learned and gentle brahmana, a cow, an elephant, a dog and a dog-eater [outcaste] (BG 5.18) Finally the serpent instead of hurting Haridasa Thakura, left the cave and went away so that other people could come and meet him. Once Haridasa Thakur was put behind the bars by the Islamic ruler for his chanting. Even there he preached to all the prisoners and everyone started chanting and dancing in the prison. Srila Haridasa Thakur was the preaching partner of Sri Nityananda Prabhu. Brahma, the first Guru in our succession was made the partner of the supreme Guru, Sri Balarama by Caitanya Mahaprabhu. suno suno nityananda, suno haridasa sarvatra amara ajna karaha prakasa Translation ”Listen, Nityananda! Listen, Haridas! Make My order known to all!” (Sri Caitanya-bhagavata, Madhya-khanda, 13.8) (śraddhāvān jan he, śraddhāvān jan he) prabhura ājñāy, bhāi, māgi ei bhikṣā bolo `kṛṣṇa,’ bhajo kṛṣṇa, koro kṛṣṇa-śikṣā Translation O people of faith! O people of faith! By the order of Lord Gauranga, O brothers, I beg these three requests of you: Chant "Krsna!", worship Krsna, and teach others about Krsna. (Nadiya Godrume Nityananda Mahajana song by Bhaktivinoda Thakura) What did they do? They went to every person they saw and asked them to chant and sing the glories of Krsna. Once they came across two men who had spread a lot of terror in the town. They were always engrossed in sinful activities.They were Jagai and Madhai. When Haridasa Thakura and Nitai approached them, they ignored them and upon being pleaded to chant, they hit Nitai on his forehead. Immediately Caitanya Mahaprabhu appeared there and then Jagai and Madhai were converted and Haridasa Thakura was also responsible for this. During his last days he lived in Siddha Bakula, there he chanted bhajan. śīta ātapa bāta bariṣaṇa e dina jāminī jāgi re biphale sevinu kṛpaṇa durajana capala sukha-laba lāgi' re Translation Both in the day and at night I remain sleepless, suffering the pains of the heat and cold, the wind and the rain. For a fraction of flickering happiness I have uselessly served wicked and miserly men. (Bhaja Hu Re Mana song) Once in Jagannatha Puri, it was the time for Lord Jagannatha's brushing ritual. Haridasa Thakura having taken birth in a Muslim family so was not allowed in the temple. Caitanya Mahaprabhu went to the temple and brought the maha-prasada twig of a Bakula tree with which Jagannath brushed. He planted this twig (Daatun) in the soil and a Bakula tree grew from that. Haridasa Thakura always sat under that tree and chanted. One day Caitanya Mahaprabhu sent some Jagannatha prasada for Haridasa Thakura who had a vow not to eat till he finished his 192 rounds. But since it was the maha-prasada of Jagannatha, he accepted one grain of rice. The next day Mahaprabhu went to him and asked him to relax and reduce his chanting, but Haridasa Thakura did not listen to Mahaprabhu. One day Haridasa Thakura pleaded with Caitanya Mahaprabhu that he did not want to stay back after the departure of Mahaprabhu. So the next day he then placed his feet on His chest. In such a transcendental arrangement, Srila Haridasa Thakura uttered Sri Krsna Caitanya and departed to Goloka. Today was the day....Let us all pray today, to Haridasa Thakura to bless us with this mood for chanting, that we can also chant with such love, with such flawless continuity (Apratihata) and without any expectations (Ahaituki) in return. Many devotees have a practice to pray to Srila Haridasa Thakura before they start chanting. So everyone should do that. The upcoming World Holy Name Week festival in this month is also a celebration of the holy name. It is starting on 17 September and will end on 23 September. We seek the blessings of Haridasa Thakura. All devotees must participate in this celebration. Try to contribute by your participation in your houses, localities and town and cities. Srila Haridasa Thakura will also be pleased by this.We must please him as well. Try to keep his teachings in your hearts. Gaur Premanande! Hari Haribol!

Russian

Наставления после совместной джапа сессии 1 сентября 2020 г. АЧАРЬЯ, ЧЬЕЙ ЖИЗНЬЮ И ДУШОЙ БЫЛА ХАРИНАМА Харе Кришна! Сегодня с нами воспевают преданные из 821 места. Приглашаем всех вас воспевать и служить Господу. Вы также можете получить даршан и вернуться на Голока Дхаму или Вайкунтху. Так же как я приветствую вас сегодня, пусть вас всех так же приветствуют, когда вы вернетесь на Голоку. Это будет самый лучший прием для вас. Кришна вместе с преданными Голоки ждут вас. Они скучают по вам. Сегодня еще один благоприятный и особенный день. Это день божественного ухода Намачарьи Шрилы Харидаса Тхакура. День ухода означает день, когда он вошел на Голоку Вриндавану, и все это произошло на глазах Чайтаньи Махапрабху. итна карна свами, джаб прана тан се никале говинда нама леке, таб прана тан се никале Перевод: Господь, пожалуйста, сделай так, когда душа покинет мое тело, чтобы я помнил Твоё прекрасное имя Говинда. (припев песни «Итна то карна свами» неизвестный автор. Эта песня была представлена в качестве финального трека в «Bhajan Sandhya» Анупа Джалоты, записанного для ИСККОН в 1980 году). Мы постоянно произносим эту молитву. Не знаю, делаете вы это или нет, но вы все должны произносить эту молитву. Что должно случиться? Говинда нама лекара. Имя Кришны должно появиться на языке. После этого моя душа должна покинуть тело (пхира прана тана се никале). Это происходит, когда человек достигает совершенства в практике воспевания, а затем во время последнего вздоха на его языке появляется имя Кришны. Поэтому Чайтанья Махапрабху услышал молитву Шрилы Харидаса Тхакура и явился в момент его последнего вздоха. Это время, когда Намачарья Шрила Харидас Тхакур жил в Джаганнатха Пури, Сиддха Бакула, и ежедневно воспевал 3 лакха маха-мантры Харе Кришна. Однажды туда пришел Шри Кришна Чайтанья Махапрабху вместе со своими преданными. Киртан продолжался, и когда Намачарья Харидас Тхакур увидел Его, он поклонился лотосным стопам Махапрабху. После этого, когда танец и киртан подходили к концу, Намачарья Шрила Харидас Тхакур воспользовался возможностью и, взглянув в лицо Махапрабху, поставил стопу Чайтаньи Махапрабху на свою грудь и оставил свое тело, крича «Шри Кришна Чайтанья». Намачарья Шрила Харидас Тхакур показал нам пример того, как мы должны умереть. Хотя каждый из нас однажды умрет, это идеальный способ оставить свое тело. Смерть - принудительный процесс. Вы не можете избежать это, у вас нет выбора. Вы должны умереть. Подготовьтесь к этому. Наряду с «искусством жизни» существует также «искусство смерти», которое проповедовало и распространяло движение Харе Кришна под руководством Шрилы Прабхупады. Его начал Чайтанья Махапрабху, который учит, как лучше всего покинуть свое тело. Они оба также усвоили и реализовали этот процесс и оставили свои тела, изучив «Искусство смерти». Таким образом, Намачарья Шрила Харидас Тхакур показал наилучший пример относительно процесса смерти. После того как Харидас Тхакур ушел, киртан все еще продолжался, и Чайтанья Махапрабху поднял тело Шрилы Харидаса Тхакура на руки. Затем процессия санкиртаны двинулась к Бенгальскому заливу, к пляжу, где Он лично положил в самадхи Шрилу Харидаса Тхакура. Он также положил немного Джаганнатха прасада Нирмальи вместе с телом Шрилы Харидаса Тхакура. Шри Кришна Чайтанья Махапрабху объявил, что это место будет известно как Маха-тиртха, великое святое место. Вы бывали здесь? Если нет, тогда, пожалуйста, пойдите и посетите не только храм Джаганнатхи, но также примите даршан самадхи Намачарьи Харидаса Тхакура. После этого Чайтанья Махапрабху пошел на рынок и начал просить милостыню, так как хотел устроить пир в честь Шрилы Харидаса Тхакура. Кто-то жертвовал зерно, кто-то овощи, кто-то фрукты, кто-то деньги и т. д. Затем был организован грандиозный пир в честь Шрилы Харидаса Тхакура. Вы можете себе представить, какой это был великий уход. Господь не только явился, но и совершил последние обряды для Шрилы Харидаса Тхакура. Таким был Намачарья Шрила Харидас Тхакур. Его звали Намачарья - Ачарья святого имени. Повторение святых имен - единственный способ вернуться домой, и Харидас Тхакур усовершенствовал этот процесс, поэтому Чайтанья Махапрабху дал ему титул Намачарья. кали-калера дхарма — кр̣шна-нама-санкиртана кр̣шна-шакти вина нахе тара правартана Перевод Шрилы Прабхупады: «Главная форма религии в век Кали — повторение и пение святого имени Кришны. Тот, кто не уполномочен на это Кришной, не способен проповедовать движение санкиртаны». (Ч.Ч. Антья лила 7.11) паритранайа садхунам винашайа ча душкртам дхарма-самстхапанартхайа самбхавами йуге йуге Перевод Шрилы Прабхупады: Чтобы освободить праведников и уничтожить злодеев, а также восстановить устои религии, Я прихожу сюда из века в век. (Б.Г. 4.8) Он уже был ачарьей, тогда его звали Намачарья. Он был Брахмой, который явился как Харидас Тхакур. Мы, гаудия-вайшнавы, принадлежим Брахма-сампрадае. Поэтому он первый ачарья в нашей ученической преемственности. Брахма совершил оскорбление во время детских игр Кришны, спрятав Его друзей и телят (Брахма Вимохана Лила). Осознав свою ошибку, Брахма воспел славу Кришны, которая упоминается в 14-й главе 10-й песни Шримад Бхагаватам. После Кришна Лилы Брахма отправляется в Антардвипу в Навадвипу. Там он начал совершать суровые аскезы, и Господь Навадвипы был доволен и явился ему. Брахма снова попросил прощения. Это произошло не 500 лет назад. Это было намного раньше. Чайтанья Махапрабху - вечный Господь, это не означает, что Чайтанья Махапрабху явился на свет в 1486 году. Поскольку Брахма знал, что Чайтанья Махапрабху вскоре явится, он попросил об этом благословении у Шри Кришны Чайтаньи Махапрабху. Он хотел быть частью Его игр во время следующего прибытия на эту планету. Поэтому Шри Кришна Чайтанья Махапрабху дал ему это благословение. Чайтанья Махапрабху явился в 1486 году. Перед Ним явился Шрила Харидас Тхакур. Харидас Тхакур очень привязался к святым именам. Однажды к нему послали проститутку, чтобы нарушить его клятву. В полночь она обратилась к Харидасу Тхакуру со своими желаниями. Как падшие души, мы понимаем, какими были бы ее желания, но Харидас Тхакур попросил ее подождать. Он сказал, что исполнит ее желание после того, как закончит свое обычное количество кругов воспевания. Она продолжала ждать, но воспевание Харидаса Тхакура не прекращалось. Прошла одна ночь, затем вторая, и к тому времени, как прошла третья ночь, эффект воздействия начал проявляться. ‘садху-санга’, ‘садху-санга’ — сарва-шастре кайа лава-матра садху-санге сарва-сиддхи хайа Перевод Шрилы Прабхупады: «Как гласят все священные писания, даже мимолетного общения с чистым преданным может оказаться достаточным для достижения полного успеха». (Ч.Ч. Мадхья лила 22.54) Харидас Тхакур не пострадал, а проститутка изменилась. Она больше не была проституткой. Она стала Садхви и ученицей Шрилы Харидаса Тхакура. Она начала энергично повторять 192 круга в день и проповедовать святые имена. Он также дал ей небольшую хижину, в которой она поселилась, и переехала туда. Есть еще одна лила. Исламский правитель Чанд Кази приказал своим людям побить Харидаса Тхакура, выводя его на рыночные площади, пока он не перестанет повторять Харе Кришна. После избиения на 22 рыночных площадях стражники были измотаны, но Харидас Тхакур все еще воспевал в экстазе. Оттуда Он перешел в Шантипур в Маяпуре. Там Он встретил Шри Адвайту Ачарью, где они оба обсудили игры Гауранги Махапрабху, а также вместе провели санкиртану. Однажды, когда Харидас Тхакур остановился в Джаганнатха Пури, он остановился в пещере и повторял круги. В этой пещере жила опасная ядовитая змея. Люди перестали приходить к нему из-за страха. Харидас Тхакур не боялся змею, он видел всех живых существ одинаково. видйа-винайа-сампанне брахмане гави хастини шуни чаива шва-паке ча пандитах̣ сама-даршинах Перевод Шрилы Прабхупады: Смиренные мудрецы, обладающие истинным знанием, одинаково смотрят на ученого и благовоспитанного брахмана, корову, слона, собаку и собакоеда [неприкасаемого]. (Б.Г. 5.18) В конце концов, змей, вместо того чтобы причинить вред Харидасу Тхакуру, покинул пещеру и уполз, чтобы другие люди могли прийти и встретиться с ним. Однажды исламский правитель посадил Харидаса Тхакура за решетку за воспевание. Даже там он проповедовал всем заключенным, и все в тюрьме начали воспевать и танцевать. Шрила Харидас Тхакур был проповедником Шри Нитьянанды Прабху. Брахма, первый Гуру в нашей преемственности, был определен Чайтаньей Махапрабху спутником верховного Гуру, Шри Баларамы. суну суно нитьянанда суно харидас сарватра амар аджна корохо пархас Перевод: Просто иди и расскажи всем о Моих наставлениях, иди от двери к двери! («Шри Чайтанья-бхагавата», Мадхья, кханда 13, 8-10) (шраддхаван джон хе, шраддхаван джон хе) прабхура аджнайа, бхаи, маги эи бхикша боло ‘кр̣шна’, бхаджо кршна, коро кршна-шикша Перевод: Верующие! Верующие! Следуя указанию Господа Гауранги, братья, прошу вас: взывайте к Кришне, поклоняйтесь Кришне и учите других науке о Кришне! (Песня Надия Годруме Нитьянанда Махаджана Бхактивинода Тхакура, стих 2) Что они сделали? Они подходили к каждому, кого видели, и просили их воспевать и воспевать славу Кришны. Однажды они наткнулись на двух мужчин, которые наводили ужас в городе. Они всегда были поглощены греховными поступками. Это были Джагай и Мадхай. Когда Харидас Тхакур и Нитай подошли к ним, они проигнорировали их, и, когда их попросили воспеть, они ударили Нитая по лбу. Тут же появился Чайтанья Махапрабху, а затем Джагай и Мадхай были обращены, и Харидас Тхакур также был ответственен за это. В последние дни своей жизни он жил в Сиддха Бакуле, где пел бхаджаны. шита атапа бата баришана э дина джамини джаги ре бипхале севину крпана дураджана чапала сукха-лаба лаги’ ре Перевод: Днем и ночью я, не зная покоя, страдаю от жары и холода, ветра и дождя. Ради крупицы мнимого счастья я стал никчемным слугой порочных и скупых людей. (Песня Бхаджа Ху Ре Мана, стих 2) Оказавшись в Джаганнатха Пури, Господь Джаганнатха провел ритуал чистки зубов. Харидас Тхакур родился в мусульманской семье, поэтому ему не разрешили посещать храм. Чайтанья Махапрабху пошел в храм и принес веточку маха-прасада дерева Бакула, которой коснулся Джаганнатха. Он посадил эту веточку (Даатун) в землю, и из нее выросло дерево бакула. Харидас Тхакур всегда сидел под этим деревом и воспевал. Однажды Чайтанья Махапрабху послал Джаганнатха-прасад Харидасу Тхакуру, который поклялся не есть, пока не закончит свои 192 круга. Но поскольку это был маха-прасад Джаганнатхи, он принял одно зернышко риса. На следующий день Махапрабху подошел к нему и попросил его отдохнуть и меньше воспевать, но Харидас Тхакур не слушал Махапрабху. Харидас Тхакур умолял Чайтанью Махапрабху, говорил что он не хочет оставаться здесь после ухода Махапрабху. И на следующий день он поставил стопы Махабрабху себе на грудь. В таком трансцендентном состоянии Шрила Харидас Тхакур произнес «Шри Кришна Чайтанья» и отправился на Голоку. Сегодня был день... Давайте сегодня все помолимся, чтобы Харидас Тхакур благословил нас этим настроением для повторения, чтобы мы также могли воспевать с такой любовью, с такой безупречной непрерывностью (Апратихата) и без каких-либо ожиданий (Ахайтуки) взамен. У многих преданных есть практика молиться Шриле Харидасу Тхакуру, прежде чем они начнут воспевать. Так что все должны это делать. Предстоящий в этом месяце фестиваль Всемирной недели Святого Имени также является празднованием Святого Имени. Он начнется 17 и закончится 23 сентября. Мы ищем благословения у Харидаса Тхакура. Все преданные должны участвовать в этом праздновании. Постарайтесь внести свой вклад в ваших домах, окрестностях, городах и деревнях. Шрила Харидас Тхакур тоже будет доволен этим. Мы должны доставить ему удовольствие. Постарайтесь сохранить его учение в своих сердцах. Гаура Премананде! Хари Харибол! (Перевод Кришна Намадхан дас, редакция бхактин Юлия)