Hindi

जप चर्चा ०६.०६.२०२०

विषय-गौड़ीय वैष्णवता की सर्वोत्कृष्टता

हरिबोल!हरि! हरि!

आज 718 स्थानों से प्रतिभागी जप कर रहे हैं। आपका स्वागत है, मैं आप सबको देख कर बहुत प्रसन्न हूँ।

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।

क्या कल आपने भगवान जगन्नाथ का अभिषेक किया? क्या कल जगन्नाथ अभिषेक महोत्सव के संबंध में भी चर्चा की या कोई संस्मरण हुआ। (पूछते हुए) हरि! हरि! यह संभावना है कि आप में से कई भक्तों के घर में मंदिर होगा और वह भगवान जगन्नाथ मंदिर होगा। गौड़ीय वैष्णवों की यह भी विशेषता या विशिष्टता है कि वे जगन्नाथ भगवान की आराधना करते हैं। श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु भी अपनी प्रकाटय लीला में जब एक भक्त की भूमिका निभा रहे थे, तब उस समय चैतन्य महाप्रभु भी जगन्नाथ स्वामी की आराधना किया करते थे। हरि! हरि! जब चैतन्य महाप्रभु आराधक बने तब वे राधा भाव में थे। चैतन्य महाप्रभु राधा भी हैं और कृष्ण भी हैं। श्रीकृष्ण चैतन्य राधाकृष्ण नहे अन्य ( चैतन्य भागवत)

अनुवाद:- भगवान चैतन्य महाप्रभु अन्य कोई नहीं वरन् श्री श्री राधा और कृष्ण के संयुक्त रूप हैं।) गौड़ीय वैष्णव इस बात अथवा इस तत्व व सिद्धांत को जानते हैं। यदि जगन्नाथ जी की आराधना या जगन्नाथ जी के विषय में कोई जानता भी है, तो वह केवल गौड़ीय वैष्णव ही जानता है। हरि! हरि! हम जगन्नाथ के भावों और जगन्नाथ के प्रेम के विषय में बता रहे थे कि केवल भक्त ही भगवान से प्रेम नहीं करता अपितु भगवान भी भक्तों से प्रेम करते हैं। " ओ कृष्णा, आई लव यू" हम ऐसा भी कहते हैं लेकिन तब भगवान क्या कहेंगे ,"सेम टू यू" (हंसते हुए सेम टू यू) "मैं भी आपसे प्रेम करता हूं यदि आप भी मुझसे प्रेम करते हो।" हमसे कौन प्रेम करते हैं ? कृष्ण हम से प्रेम करते हैं। हम कृष्ण के प्रेमी हैं। हरि! हरि! फिर हमें और क्या चाहिए? यदि केवल हम इस बात को ही समझेंगे तब इसी के साथ हमारी सारी कामवासना समाप्त हो जाएगी।

इदमद्य मया लब्धमिमं प्राप्स्ये मनोरथम्। इदमस्तीदमपि मे भविष्यति पुनर्धनम् ॥१३॥ असौ मया हतः शत्रुर्हनिष्ये चापरानपि । ईश्वरोऽहमहं भोगी सिद्धोऽहं बलवान्सुखी ॥१४।।आढ्योऽभिजनवानस्मि कोऽन्योऽस्ति सदृशो मया। यक्ष्ये दास्यामि मोदिष्य इत्यज्ञानविमोहिताः ॥१५॥

अनुवाद:-

आसुरी व्यक्ति सोचता है, आज मेरे पास इतना धन है और अपनी योजनाओं से मैं और अधिक धन कमाऊँगा | इस समय मेरे पास इतना है किन्तु भविष्य में यह बढ़कर और अधिक हो जायेगा | वह मेरा शत्रु है और मैंने उसे मार दिया है और मेरे अन्य शत्रु भी मार दिये जाएंगे | मैं सभी वस्तुओं का स्वामी हूँ | मैं भोक्ता हूँ | मैं सिद्ध, शक्तिमान् तथा सुखी हूँ | मैं सबसे धनी व्यक्ति हूँ और मेरे आसपास मेरे कुलीन सम्बन्धी हैं | कोई अन्य मेरे समान शक्तिमान तथा सुखी नहीं है | मैं यज्ञ करूँगा, दान दूँगा और इस तरह आनन्द मनाऊँगा | इस प्रकार ऐसे व्यक्ति अज्ञानवश मोहग्रस्त होते रहते हैं |

'अहं कामी:', 'अहं क्रोधी', 'अहं लोभी' यह जो है कि मैं क्रोधी हूं, मैं कामी हूं, मैं लोभी हूँ, 'ईश्वरम अहं', 'अहं भोगी' यह सब आसुरी सम्पदा के विचार हैं, अर्थात असुरों के विचार हैं।

न मां दुष्कृतिनो मूढा: प्रपद्यन्ते नराधमाः । माययापहृतज्ञाना आसुरं भावमाश्रिताः।। ( श्री मद्भगवतगीता श्लोक संख्या ७.१६)

अनुवाद:- जो निपट मुर्ख हैं, जो मनुष्यों में अधम हैं, जिनका ज्ञान माया द्वारा हर लिया गया है तथा जो असुरों की नास्तिक प्रकृति को धारण करने वाले हैं, ऐसे दुष्ट मेरी शरण ग्रहण नहीं करते |

जो नराधम है, उनके विचार होते हैं कि 'मैं कामी हूं', 'मैं ईश्वर हूं', 'मैं भोगी हूं' लेकिन जब कभी समझ में आएगा कि मैं प्रेमी हूं और मैं भगवान से प्रेम करता हूं और भगवान भी मुझसे प्रेम करते हैं और इसी के अंतर्गत वैसे ही मैं भगवान के भक्तों से प्रेम करता हूं और भगवान के भक्त भी मुझसे प्रेम करते हैं। यह भगवान और भगवान के भक्तों का मुझसे प्रेम है... मतलब वे किस पर प्रेम कर रहे हैं? (वहां उपस्थित भक्तों से पूछते हुए.... मुझसे प्रेम कर रहे हैं ? मुझ से मतलब... क्या कौन . ...आत्मा) भक्त और भगवान आत्मा से प्रेम करते हैं। मेरा भी आत्माओं और परमात्मा, पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान से प्रेम है। यही प्रेम पुमर्थो महान् है और यहीं गौड़ीय वैष्णवता की सर्वोत्कृष्टता है।

श्रीमद् भागवतं प्रमाणं अमलं प्रेम पुमार्थो महान्।

अनुवाद:- श्रीमद् भागवत ग्रन्थ ही निर्मल शब्द प्रमाण है एवं प्रेम ही पुरुष पुरुषार्थ है। यह पंचम पुरुषार्थ है। दुनिया वालों अथवा हिंदुओं, मुसलमानों या और सभी के लिए यह पुरुषार्थ केवल धर्म, अर्थ और काम ही होता है एवं उनकी पहुंच अधिक से अधिक मोक्ष तक ही होती है। उसके पश्चात समाप्त( फिनिश्ड) लेकिन प्रेम करने वाले या प्रेम को प्रयोजन बनाने वाले तो गौड़ीय वैष्णव ही हैं। अन्य संप्रदायो व उनके आचार्यों का भी भगवान से प्रेम होता है किंतु उनका प्रेम लक्ष्मीनारायण से होता है या वे सीताराम से प्रेम करते हैं। सीताराम या लक्ष्मीनारायण भी राधा कृष्ण हैं। उनके प्रेम का प्रयोजन या जिस विग्रह की वे आराधना करते हैं अर्थात जिनसे वे प्रेम करते हैं, वे बैकुंठ वासी या साकेत निवासी राम या लक्ष्मीनारायण या कई सारे अवतार होते हैं परंतु गौड़ीय वैष्णवों का प्रेम राधा कृष्ण से है। गोलोक निवासी राधा कृष्ण से प्रेम करने वाले गौड़ीय वैष्णव ही हैं। आपको समझ में आ रहा है कि कौन किस से प्रेम करता है? किसका कौन आराध्य देव है?

'चैतन्य महाप्रभु मतं इदं' अर्थात महाप्रभु के मतानुसार गौड़ीय वैष्णव के आराध्यदेव कौन हैं?

आराध्यो भगवान ब्रेजेश तनय:- ,तत्-धाम वृन्दावनम्। रम्या काचित् उपासना व्रजावधु-वर्गेन वा कल्पिता।। श्रीमद् भागवतं प्रमाणं अमलं प्रेम पुमार्थो महान्। श्री चैतन्य महाप्रभोर मतं इदं तत्रादरो न परः।। (चैतन्य मञ्जुषा)

अनुवाद:- भगवान बृजेंद्र नंदन श्री कृष्ण एवं उनकी तरह ही वैभव युक्त उनका श्रीधाम वृंदावन आराध्य वस्तु है। व्रज वधुओं ने जिस पद्धति से कृष्ण की उपासना की थी, वह उपासना की पद्धति सर्वोत्कृष्ट है। श्रीमद् भागवत ग्रन्थ ही निर्मल शब्द प्रमाण है एवं प्रेम ही पुरुष पुरुषार्थ है- यही श्री चैतन्य महाप्रभु का मत है। यह सिद्धांत हम लोगों के लिए परम आदरणीय है।

वे वृन्दावन व गोलोक के ब्रजेंद्र नंदन हैं। गौड़ीय वैष्णव 'ब्रेजेश तनय आराध्यो' की आराधना करते हैं। गौड़ीय वैष्णव किस से प्रेम करते हैं? उनके प्रेम का प्रयोजन का लक्ष्य कौन है और कितना प्रेम करते हैं? इस से ही गौड़ीय वैष्णवता की सर्वोत्कृष्टता सिद्ध होती है। जैसा कि आपको पूर्व में ऐश्वर्य मिश्रित साख्य और विश्रम्भ साख्य, ऐश्वर्य वात्सल्य व विश्रम्भ वात्सल्य , ऐश्वर्य माधुर्य, विश्रम्भ माधुर्य के विषय में बता ही चुके हैं। एक ऐश्वर्य मिश्रित और दूसरा विश्रम्भ परंतु इन दोनों में अंतर है। यह विश्रम्भता साख्य विश्रम्भ, वात्सल्य विश्रम्भ, माधुर्य विश्रम्भ यह सब एक गौड़ीय वैष्णव की विशेषता अथवा श्रेष्ठता है। तस्मात परतप न अन्यत्र।

गौड़ीय वैष्णव के समक्ष कोई नहीं है और गौड़ीय वैष्णव से ऊपर भी कोई नहीं है। इसी चर्चा को आगे बढ़ाते हुए यह हमारी गौड़ीय वैष्णवता की सर्वोत्कृष्टता के अंतर्गत अंतिम प्रस्तुति होगी। क्या विषय है- 'पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान कृष्ण एवं कृष्ण चैतन्य'।

श्री कृष्ण पूर्ण पुरुषोत्तम हैं और चैतन्य महाप्रभु प्रेम पुरुषोत्तम हैं। एक पूर्ण पुरुषोत्तम हैं और एक प्रेम पुरुषोत्तम हैं। यह ब्रह्मा जी का साक्षात्कार है-

ईश्वर: परम: कृष्ण: सच्चिदानन्द विग्रहः। अनादिरादिर्गोवन्दः सर्वकारणकारणम्।। ( ब्रह्म-संहिता श्लोक 5.१)

अनुवाद:- गोविंद के नाम से विख्यात कृष्ण ही परमेश्वर हैं। उनका सच्चिदानंद शरीर है। वे सबों के मूल उत्स हैं। उनका कोई अन्य उत्स नहीं एवं वे समस्त कारणों के मूल कारण हैं।

यह गोविंद हैं, यही कृष्ण हैं। ब्रह्मा जी आचार्य और प्रामाणिक अधिकृत अधिकारी हैं। यह उनका साक्षात्कार है। ईश्वर तो कई हैं लेकिन कृष्ण परमेश्वर हैं। 33 करोड़ देवता भी ईश्वर हैं, लेकिन कृष्ण परमेश्वर हैं। चैतन्य चरितामृत में यह भी कहा है

एकले ईश्वर कृष्ण, आर सब भृत्य।य़ारे य़ैछे नाचाय, से तैछे करे नृत्य।।

(श्री चैतन्य चरितामृत आदि लीला ५.१४२) अनुवाद:- एकमात्र भगवान कृष्ण ही परम नियंता हैं और अन्य सभी उनके सेवक हैं। वे जैसा चाहते हैं, वैसे उन्हें नचाते हैं।

कृष्ण ही अकेले ईश्वर हैं और अन्य सब अवतार अर्थात अन्य सब अवतार कृष्ण की अलग-अलग लीलाओं में सहायता करते हैं। यदि कोई ईश्वर है - एकल कृष्ण ही परमेश्वर हैं, वे सच्चिदानंद अर्थात सत, चित, आनंद हैं । विग्रह का अर्थ है कि उनका कोई स्वरूप है। अतः निराकार की बातें समाप्त (फिनिश्ड)। सच्चिदानंद विग्रह, विग्रह मतलब आकार अथवा रूप।भगवान का रूप सच्चिदानन्द विग्रह हैं जिसमें सत, चित व आनंद है। अनादिरादिर्गोवन्दः गोविंद आदि पुरुष हैं।

गोविंदमादिपुरुषं तमहं भजामि अर्थात मैं उन आदि पुरुष भगवान गोविंद का भजन करता हूँ।

दो प्रकार से कहा जाए एक तो वे आदि हैं अर्थात उनका कोई आदि नहीं है। यह भगवान की परिभाषा भी हो गई। भगवान कौन हैं? भगवान क्या हैं? अनादिरादिर्गोवन्दः जो सभी के आदि हैं और जिनका आदि

मतलब स्तोत्र और कोई नहीं है। यह किस पर लागू होता है, तुम पर लागू होता है? ( वहां उपस्थित भक्त से पूछते हुए) क्या आप सारे संसार के आदि हो? जब यह संसार नहीं था, क्या तब तुम थे? सृष्टि के पहले थे? भगवान कौन है? अनादि आदि, अनादि है आदि है और भगवान सर्वकारणकारणम् हैं।

एते चांशकलाः पुंसः कृष्णस्तु भगवान स्वयम। इन्द्रारिव्याकुलं लोकं मृडयन्ति युगे युगे।। (श्रीमद् भागवतम १.३.२८)

अनुवाद:- उपर्युक्त सारे अवतार या तो भगवान के पूर्ण अंश या पूर्णांश के अंश (कलाएं) हैं, लेकिन श्रीकृष्ण तो आदि पूर्ण पुरषोत्तम भगवान हैं। वे सब विभिन्न लोकों में नास्तिकों द्वारा उपद्रव किये जाने पर प्रकट होते हैं। भगवान आस्तिकों की रक्षा करने के लिए अवतरित होते हैं।

इसमें भी स्पष्ट है कि भगवान कौन हैं? कृष्णस्तु भगवान स्वयम श्रीमद्भागवतम के प्रथम स्कंध के तृतीय अध्याय में भगवान के अवतारों की सूची दी गयी है। इस अध्याय में चौबीस अवतारों का उल्लेख होना चाहिए था लेकिन बाईस का ही हुआ है। सूत गोस्वामी जी ने बाईस अवतारों का नाम लिया और कहा- ' एते' अर्थात मैंने अभी-अभी जिन अवतारों के नाम बताए हैं और कुछ परिचय भी दिया, वे कैसे हैं-

एते चांशकलाः पुंसः कृष्णस्तु भगवान स्वयम। इन्द्रारिव्याकुलं लोकं मृडयन्ति युगे युगे।। (श्रीमद् भागवतम १.३.२८)

अनुवाद:- उपर्युक्त सारे अवतार या तो भगवान के पूर्ण अंश या पूर्णांश के अंश (कलाएं) हैं, लेकिन श्रीकृष्ण तो आदि पूर्ण पुरषोत्तम भगवान हैं। वे सब विभिन्न लोकों में नास्तिकों द्वारा उपद्रव किये जाने पर प्रकट होते हैं। भगवान आस्तिकों की रक्षा करने के लिए अवतरित होते हैं।

वे मेरे अंश हैं या मेरे अंशों के अंश हैं। मैं अंशी हूं, बाकी सब अंश हैं या अंशांश हैं। कृष्णस्तु किंतु बाकी सब अंश, कला या अंशांश हैं। कृष्णस्तु में, तु क्या है? इस तु को नोट करना चाहिए 'तु' शब्द एक अक्षर वाला बड़ा महत्वपूर्ण शब्द है। ' कृष्णस्तु '

किंतु 'रुको,रुको' किंतु कृष्णस्तु भगवान स्वयम कृष्ण ही भगवान हैं। श्रील रूप गोस्वामी प्रभुपाद जी ने भक्ति रसामृत सिंधु में भगवान के चौसठ गुणों का वर्णन किया है। भगवान में जो चौसंठ गुण होते हैं,उसमें से 50 गुण जीव या जीवात्माओं में होते हैं, यह अभेद हैं। भगवान में जो गुण हैं और कम से कम 50 गुण तो भगवान के जीव में भी हैं। लेकिन गुणों की मात्रा अथवा क्वांटिटी अलग अलग है। भगवान में अधिक गुण हैं। जीव में केवल पचास गुण हैं और भगवान में चौसंठ गुण हैं। जीव में मैक्सिमम पचास गुण हैं, उससे कहीं अधिक अनंत गुणा गुण भगवान में हैं। यह क्या हुआ ? गुणों की दृष्टि से अचिन्त्यभेदाभेद हुआ। आप समझ रहे हो ? यहाँ जानने की बात यह है कि भगवान के चौसंठ गुणों में से पचास गुण जीवों में होते हैं और ब्रह्मा भी जीव तत्व हैं तो उनमें भी 50 गुण हैं जो कि जीव में मैक्सिमम गुण हैं और शिव में 55 गुण होते हैं। यहाँ देवताओं की बात नहीं हो रही है केवल ब्रह्मा और शिव की चर्चा हो रही है। भगवान के अन्य अवतारों में अधिक से अधिक 60 गुण होते हैं और बड़ी मात्रा में होते हैं। 60 गुण भगवान के रामादि शुक्ला मुल्तानी तिष्ठति नाना अवतार अर्थात उनमें में 60 गुण राम में होते हैं। और फिर कितने बच गए?

चार गुण केवल और केवल कृष्ण में ही होते हैं, अन्य किसी अवतार में भी नहीं होते हैं। श्री कृष्ण ऐसे चार गुणों से युक्त हैं, यह श्री कृष्ण का विशिष्टय हुआ या यहां पर अभेदाभेद तत्व को लागू कर सकते हैं।

श्रीकृष्ण स्वयं भगवान हैं।भगवान के अन्य अनंत अवतारों में भेद है। कृष्ण में चौसठ गुण हैं और अन्य अवतारों में साठ ही गुण हैं। जहां तक मात्रा की बात है तो भगवान के कौन कौन से अवतार हैं - शक्त्यावेश अवतार , पुरुष अवतार, लीला अवतार, गुण अवतार, मन्वंतर अवतार है। फिर भगवान के षड् ऐश्वर्य की मात्रा भी कम या अधिक अलग-अलग अवतारों में उसका अलग अलग प्रदर्शन होता है। अभेदाभेद तत्व का जहां भी एप्लीकेशन होगा। चार गुण केवल कृष्ण में ही है।

रूप गोस्वामी प्रभुपाद, भक्ति रसामृत सिंधु 2.143 में लिखते हैं। रूप गोस्वामी (अधिकृत अधिकारी) अथॉरिटी है। वे बहुत कुछ जानते हैं।

श्री चैतन्यमनोऽभीष्टं स्थापितं येन भूतले। स्वयं रूपः कदा मह्यं ददाति स्वपदान्तिकम्।। अनुवाद:- श्रील रूप गोस्वामी प्रभुपाद कब मुझे अपने चरण कमलों में शरण प्रदान करेंगे, जिन्होंने इस जगत में भगवान चैतन्य की इच्छा की पूर्ति के लिए प्रचार अभियान की स्थापना की है ?

श्रील रूप गोस्वामी , भगवान के अभीष्ट ( भगवान के मन में क्या है, वे क्या विचार कर रहे हैं।) को जानने वाले हैं। रूप गोस्वामी भगवत धाम के ही हैं। वे रूपमंजरी हैं, हमारे चार सम्प्रदायों में से अन्य एक संप्रदाय में भी मंजरी आदि हैं जैसा कि निंबार्क संप्रदाय में। निंबार्क संप्रदाय वाले यह अष्ट कालिये लीला और कृष्ण माधुर्य लीला, राधाश्रय, गोपी भाव की भी चर्चा को समझते व स्वीकार करते हैं लेकिन अन्य संप्रदायों में मध्वाचार्य गोपियों को मानते ही नहीं हैं और फिर और संप्रदायों में भी वही स्थिति है। लेकिन हम तो यहां गौड़ीय वैष्णव की बात कर रहे हैं। यहां मंजरी की बात कर रहे हैं, केवल गोपियों की नहीं, गोपियों के भी कई प्रकार होते हैं। मंजरी गोपियों की आयु उनकी ड्यूटीज उनकी सेवा के अनुसार होती है। कुछ गोपियां मंजरियां कहलाती हैं, हमारे गौड़ीय वैष्णव आचार्य जो चैतन्य महाप्रभु के समय में प्रकट हुए हैं। उन में से कई सारी गोपियां गोलोक से कृष्ण के साथ पधारी हैं अर्थात मंजरियां के रूप में प्रकट हुई हैं। रूपमंजरी वैसे मंजरियों की एक लीडर हैं, गोलोक में नेतृत्व करती हैं। और स्वयं रूप गोस्वामी के रूप में प्रकट होकर यह सारा ज्ञान और भक्ति, रनिंग कमेंट्री, कौन-कौन हैं, वहां क्या-क्या होता है और क्या क्या चलता है। उनके क्या सम्बंध हैं ? ये अति गोपनीय बातें हैं, रस विचार व लीलाएं हैं। यहां तो कृष्ण के गुणों की बात चल रही है।

रूप गोस्वामी जैसे कई सारे परिकर जो चैतन्य महाप्रभु के साथ रहे और सदैव भगवान के निकट रहते हैं। वे भगवान के नित्य पार्षद हैं। वे ऐसे भक्त हैं उनके प्राकट्य को भी अवतार कहते हैं। केवल भगवान का ही अवतार नहीं होता है, जब कृष्ण प्रकट हुए या चैतन्य महाप्रभु प्रकट हुए या श्री राम प्रकट हुए, जब नरसिंह भगवान प्रकट हुए तो अकेले ही प्रकट हुए, लेकिन ऐसा अधिकतर होता है, लेकिन कुछ अवतार राम, कृष्ण, चैतन्य वे अकेले प्रकट नहीं हुए वह अपने सारे जगत को धाम को, धाम वासियों को अपने नित्य परिकरों के साथ प्रकट होते हैं।

भगवान का भी अवतार है और भगवान के भक्तों का भी अवतार होता हैं। मैं यह कह रहा था कि रूप गोस्वामी वह अधिकारी है, उनको अधिकारी व प्रामाणिक है क्योंकि वह बहुत कुछ, वे सब कुछ जानते हैं। वे रात दिन श्री कृष्ण के साथ ही रहते हैं। मंजरिया तो भगवान की इतनी निकट रहती हैं कि कभी-कभी गोपियों को भी कहा जाता है कि आप प्रस्थान कीजिए (यू मे लीव नाउ) अब अति गोपनीय लीला संपन्न होने जा रही है। वह आपके लिए नहीं है। आप उसमें सम्मिलित नहीं हो सकते। कौन पीछे रहता है ? मंजरिया रह जाती हैं। रूप गोस्वामी रूपमंजरी हैं। वे जानते हैं। आई डोंट नो कृष्ण, बट आई नो हु नोज कृष्णा।

ऐसा हम लोग या मैं भी कहता रहता हूं और आप भी कह सकते हो। "हमने कृष्ण को नहीं देखा है, मैंने तो नहीं देखा लेकिन मैं किसी को जानता हूं जो कृष्ण को जानते हैं।"भगवान कृष्ण के चार गुण हैं जिसे कृष्ण का माधुर्य कहा गया है। कृष्ण मधुर है, क्या क्या कृष्ण का माधुर्य है?

"लीलाप्रेम्णा प्रियाधिक्यं माधुर्ये वेणुरूपयोः। इत्यसाधारणं प्रोक्तं गोविंदस्य चतुष्टयम।" (भक्तिरसामृत सिंधु 2.1.43)

अनुवाद:-

लीला माधुर्य, प्रेम माधुर्य, वेणु माधुर्य और रूप माधुर्य ये चारों गुण श्रीकृष्ण के असाधारण गुण हैं। ये चारों गुण और किसी भी भगवतस्वरूप में नहीं हैं। सिद्धांततः श्रीकृष्ण तथा श्रीनारायण या अन्यान्य भगवत्स्वरूपों में अभेद होते हुए भी रसोत्कर्ष से श्रीकृष्ण में यह असाधारणतया विधमान है।

यह गोविंद के चार असाधारण और विशेष गुण हैं। पहले साठ गुण हुए थे और ये अतिरिक्त चार गुण जो केवल कृष्ण में ही हैं। कृष्ण इन गुणों के कारण प्रसिद्ध हैं अर्थात इन लीला माधुर्य, प्रेम माधुर्य, वेणु माधुर्य और रूप माधुर्य गुणों के कारण वे कृष्ण बन जाते हैं।

विभिन्न संप्रदायों में, श्री सम्प्रदाय में लक्ष्मी नारायण की आराधना करते हैं या केवल विष्णु की करते हैं। रुद्र संप्रदाय में वल्लभाचार्य, वल्लभ संप्रदाय जिसको पुष्टिमार्ग भी कहते हैं, वात्सल्य रस में लड्डू गोपाल अर्थात बाल गोपाल की आराधना करते हैं। कुमार संप्रदाय में कोई कोई राधा कृष्ण जैसे निंबार्काचार्य, लेकिन अधिकतर विष्णु या केवल कृष्ण आराधना करते हैं। उडुपी में केवल कृष्ण है, वहाँ राधा नहीं है और श्रीरंगम में केवल लक्ष्मीनारायण ही हैं। श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु ने राय रामानंद को विशेष दर्शन दिया। उन्होंने क्या देखा श्री कृष्णचैतन्य राधा कृष्ण नहे अन्य

( चैतन्य भागवत)

अनुवाद:- भगवान चैतन्य महाप्रभु अन्य कोई नहीं वरन् श्री श्री राधा और कृष्ण के संयुक्त रूप हैं। श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु ने राय रामानंद को जो दर्शन दिए थे, उससे भी यह सिद्ध होता है कि चैतन्य महाप्रभु और श्रीकृष्ण एक ही हैं या चैतन्य महाप्रभु राधा-कृष्ण हैं। दोनों ही पुरुषोत्तम हैं। श्री कृष्ण, लीला पुरुषोत्तम अथवा पूर्ण पुरुषोत्तम हैं और श्री कृष्णचैतन्य महाप्रभु भी लीला पुरुषोत्तम तो हैं ही, लेकिन साथ ही साथ वह प्रेम पुरुषोत्तम भी हैं। उन्होंने प्रेममयी लीला में राधा बनकर प्रेम का आस्वादन किया।

नमो महावदान्याय कृष्ण – प्रेम – प्रदाय ते। कृष्णाय कृष्ण – चैतन्य – नाम्ने गौरत्विषे नमः

अनुवाद:- हे परम करुणामय व दानी अवतार! आप स्वयं कृष्ण हैं, जो श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु के रूप में प्रकट हुए हैं। आपने श्रीमती राधारानी का गौर वर्ण धारण किया है और आप कृष्ण के विशुद्ध प्रेम का सर्वत्र वितरण कर रहे हैं। हम आपको सादर नमन करते हैं।

चैतन्य महाप्रभु ने कृष्ण प्रेम का वितरण किया और फिर कहा कृष्णाय कृष्ण – चैतन्य – नाम्ने गौरत्विषे नमः मैं नमस्कार करता हूं, अहम नमामि, किनको नमस्कार करता हूं ? कृष्णाय नमः। रूप गोस्वामी जी ने जो प्रयाग में प्रार्थना की, उसके अंतर्गत ही कहा हैं- कृष्णाय नमः, लेकिन कौन से कृष्णाय को नमः? कृष्ण चैतन्य नाम्ने कृष्णाय नमः - यह समझने की बात है। मैं कृष्ण को नमस्कार करता हूं, लेकिन कौन से कृष्ण को नमस्कार करता हूं ? कृष्णाय कृष्ण – चैतन्य – नाम्ने। जिनका नाम चैतन्य है। नाम्ने मतलब कृष्ण चैतन्य नाम वाले कृष्ण को मेरा नमस्कार है।

एक का नाम कृष्ण है, दूसरे का नाम कृष्ण चैतन्य है। केवल नाम का ही अंतर है, धाम का कोई ज्यादा अंतर नही है। एक ही है।

गौड़ीय वैष्णवता ही कृष्णभावनामृत है। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ गौड़ीय वैष्णवता से भरपूर है। यह गौड़ीय वैष्णवता की सर्वोत्कृष्टता की बातें अथवा चर्चा हम कई दिनों से कर रहे हैं। यही इस्कॉन है। इस्कॉन में ही इसका सारा दर्शन, प्रदर्शन, अनुभव, साक्षात्कार, चर्चा है। यही हमारा तत्वज्ञान है, यही हमारा जीवन है और यही हमारी संस्कृति है। यही कृष्णभावनामृत का आधार है। यह गौड़ीय वैष्णवता की सर्वोत्कृष्टता या कृष्णभावनामृत संघ का आधार है।

श्रील प्रभुपाद की जय! इस्कॉन जिसमें गौड़ीय वैष्णवता की सर्वोत्कृष्टता का आधार है ऐसे इस्कॉन के संस्थापक आचार्य कृष्णकृपामूर्ति श्रील भक्तिवेदांत स्वामी श्रीलप्रभुपाद है। श्रीलप्रभुपाद की जय!

गौड़ीय वैष्णव आचार्यों की परंपरा में, माधवेन्द्रपुरी, ईश्वर पुरी आते हैं। श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु भी उस परंपरा के आचार्य बन गए। षड़गोस्वामीगणों आदि की उसी परंपरा की श्रंखला में श्रील प्रभुपाद भी आए। उन्होंने सभी आचार्यों का प्रतिनिधित्व किया और हमारे परंपरा आचार्यों के सब सिद्धांतों,विचारों या तत्वों को इस्कॉन में प्रस्तुत किया।

श्रीलप्रभुपाद की जय!

(आप देख रहे हो स्क्रीन शेयरिंग में)

वह हमने दिखाया है कि श्रील प्रभुपाद ने 1966 में न्यूयॉर्क में इस्कॉन की स्थापना की, इन्होंने एक डॉक्यूमेंट रजिस्टर्ड करवाया जिसमें इस्कॉन के सात उद्देश्यों का उल्लेख हुआ था। इस्कॉन के सात उद्देश्य - ऐसा एक प्रसिद्ध डॉक्यूमेंट है। श्रील प्रभुपाद ने सात उद्देश्यों को लेकर इस्कॉन की स्थापना की। यदि हम अध्ययन करते हैं, उचित आध्यात्मिक ज्ञान या समाज को कृष्ण के पास लाना या भगवान के दिव्य लीला स्थलियों का निर्माण करना। हम यह सब जो चर्चा कर रहे हैं, यह गौड़ीय वैष्णवता की सर्वोत्कृष्टता , यह सात उद्देश्य उसी को प्रकाशित होते हैं। (इट इज रिफ्लेक्टेड इन सेवन परपजेज) इन सात उद्देश्यों में पुस्तक वितरण (मिशन ऑफ बुक डिस्ट्रीब्यूशन) भी है तो हमें गौड़ीय वांग्मय में जो श्रेष्ठ हैं जैसे भागवतम, चैतन्यचरितामृत का वितरण होना चाहिए। यह गोलोक, वृंदावन, मथुरा जगन्नाथपुरी धाम दिए, अचिंत्य भेदाभेद तत्व, इस्कॉन की आईडियोलॉजी या सिद्धांत है। ( स्क्रीन पर दिखाते हुए)

या तो आप दूर बैठे हैं (यह मंदिर वाले तो थोड़े ही दूर बैठे हैं, बाकी तो आप सामने प्रत्यक्ष स्क्रीन पर देख ही रहे हो)। इस आचार्य परंपरा का कृष्ण से लेकर श्रील प्रभुपाद तक का दर्शन कर रहे हो । श्रील प्रभुपाद ने भगवतगीता यथारूप में आचार्यो की परंपरा की एक सूची प्रकाशित की है। गौड़ीय वैष्णव परंपरा अब अलग से बन चुकी है। पहले यह ब्रह्म मध्व संप्रदाय ही था, लक्ष्मीपतितीर्थ, ब्रह्म संप्रदाय के आचार्य जिनका उडुपी में मठ (बेस) या प्रतीक स्थान है। एक समय में लक्ष्मीपतितीर्थ वहां के आचार्य थे। माधवेंद्रपुरी ने लक्ष्मीपतितीर्थ से दीक्षा तो ले ली लेकिन उन्ही के साथ उन्होंने यह गौड़ीय वैष्णवता की सर्वोत्कृष्टता के साक्षात्कार, समझ व उसका प्रसारण किया। वह शिष्य लक्ष्मीपतितीर्थ के बने लेकिन उन्होंने यह सारे गौड़ीय वैष्णव के सिद्धांत प्रकाशित किए।

चक्षुदान दिलो येई, जन्मे जन्मे प्रभु सेइ, दिव्य ज्ञान हृदे प्रकाशित। प्रेम-भक्ति याँहा हइते, अविद्या विनाश जाते, वेदे गाय याँहार चरित॥3॥

अनुवाद:- वे (गुरु) मेरी बन्द आँखों को खोलते हैं तथा मेरे हृदय में दिव्य ज्ञान भरते हैं। जन्म-जन्मातरों से वे मेरे प्रभु हैं। वे प्रेमाभक्ति प्रदान करते हैं और अविद्या का नाश करते हैं। वैदिक शास्त्र उनके चरित्र का गान करते हैं।

भगवान ने ये सारे दिव्य ज्ञान उनके हृदय प्रांगण में प्रकाशित किए और उन्हीं के साथ यह गौड़ीय संप्रदाय की शाखा प्रारंभ हुई। यही लक्ष्मीपति तीर्थ उडुपी ब्रह्म संप्रदाय के एक समय के आचार्य थे। जब वह 500 वर्ष पूर्व पंढरपुर में आए थे उन्होंने नित्यानंद प्रभु को दीक्षा दी। यहां दो संबंध (कनेक्शन) है। लक्ष्मीपतितीर्थ ने माधवेंद्र पुरी और पंढरपुर में नित्यानंद प्रभु को दीक्षा दी। नित्यानंद प्रभु आदि गुरु है, गुरुओं के गुरु हैं। इन दोनों अर्थात माधवेंद्रपुरी और नित्यानंद प्रभु ने इस गौड़ीय वैष्णव परंपरा का विश्व भर में आगे विस्तार, प्रचार प्रसार किया। प्रचार होते होते हम पुनः पंढरपुर में पहुंच गए। नित्यानंद प्रभु ने जो भी बीज बोए थे और चैतन्य महाप्रभु भी पंढरपुर में आए थे। इस प्रकार पंढरपुर का गौड़ीय सम्बन्ध(कनेक्शन) बड़ा मजबूत हो चुका है। अब तक जो भी हम विट्ठल भक्ति का प्रचार-प्रसार कर रहे थे लेकिन इस्कॉन के आगमन, इस्कॉन की स्थापना के साथ या इस्कॉन की गौड़ीय वैष्णवता की सर्वोत्कृष्टता का प्रचार पंढरपुर से हो रहा है। वैसे अन्य स्थानों से भी हो ही रहा है। यहां कुछ भिन्न होगा, कुछ अतिरिक्त होगा। ऐसा और कोई नहीं कर रहा है, यहां महाराष्ट्र के संतों ने भी सर्वोत्कृष्टता का मतलब ब्रज की भक्ति बताया है,उसका प्रचार यहीं से होगा। पंढरपुर के निवासियों को भी यह सुनाया जाएगा,अभी तक किसी को पता नहीं है। इसीलिए हमनें पंढरपुर में जगन्नाथ मंदिर की स्थापना की है। श्रील प्रभुपाद घाट की जय! यह श्रील प्रभुपाद घाट भी गौड़ीय वैष्णवता की सर्वोत्कृष्टता को याद दिलाएगा। जगन्नाथ मंदिर से भी पंढरपुर के निवासियों को यह गौड़ीय वैष्णवता की सर्वोत्कृष्टता का प्रचार-प्रसार सुनाया जाएगा। आप सभी श्रोतागण सुन ही रहे हो, आपको भी क्या करना है?

यारे देख, तारे कह, 'कृष्ण' उपदेश।आमार आज्ञाय गुरु हञा तार' एइ देश।। ( श्री चैतन्य चरितामृत मध्य लीला श्लोक ७.१२८) अनुवाद:- हर एक को उपदेश दो कि वह भगवतगीता तथा श्रीमद् भागवतम में दिए गए भगवान श्रीकृष्ण के आदेशों का पालन करे। इस तरह गुरु बनो और इस देश के हर व्यक्ति का उद्धार करने का प्रयास करो।

यह जो चैतन्य महाप्रभु का गौड़ीय वैष्णवता का उपदेश है, उसे समझिए और दूसरों को भी समझाइए। कुछ ही मिनटों में इस गौड़ीय वैष्णव की सर्वोत्कृष्टता की प्रस्तुतिकरण का समापन हो रहा है। यदि आपके कोई प्रश्न या टिप्पणी हो तो आप लिख लो उसे आगे वाले सत्र में देखते हैं कि उस पर चर्चा कर आपके प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयत्न होगा। कुछ देर के लिए चैट सेशन ओपन है। आप अपने प्रश्न या कोई भी जिज्ञासा या अनुभव या साक्षात्कार हो तो लिख सकते हो। हरि! हरि!

श्रील प्रभुपाद की जय!

English

6 June 2020

Understanding The Super Excellence of Gaudiya Vaisnavas (Day 6 )

Chanting is taking place from 721 locations. Welcome all. We are happy to see you again. Yesterday we discussed Jagannatha's Abhishek Festival. The possibility is there that many of you have a temple in your home and that you also have a Jagannath temple.

This is the specialty of Gaudiya Vaisnavism that they worship Jagannatha. When Sri Krsna Caitanya Mahaprabhu was performing His manifest pastimes then He also worshiped Jagannatha Swami. Of course, when He becomes a worshipper, He is in the mood of Radharani. Caitanya Mahaprabhu is both Radha and Krsna.

śrī-kṛṣṇa-caitanya rādhā-kṛṣṇa nahe anya.

If someone knows Jagannatha then they are Gaudiya Vaishnavas. It's not that we only love the Lord, but Lord also loves His devotees. When we say, “I love You, Krsna” then the Lord replies “The same to you". So who loves us? Krsna. We're lovers of Krsna. What else is needed? If we understand this then lust will be finished. aham kami, aham lobhi,aham bhogi.... such thoughts which are there are thoughts of demoniac people.

na mam duskrtino mudhah prapadyante naradhamah mayayapahrta-jnana asuram bhavam asritah

Translation: Those miscreants who are grossly foolish, lowest among mankind, whose knowledge is stolen by illusion, and who partake of the atheistic nature of demons, do not surrender unto Me.[ BG 7.15]

When we understand that we love the Lord and the Lord also loves us, and also we love the Lord's devotees and devotees also love us, then we have to understand that they love our soul. We also have love with other souls and with the Supreme Lord. This is premo pumarth mahan. This is the supremacy of Gaudiya Vaishnavas.

srīmad-bhāgavataṁ purāṇam amalaṁ yad vaiṣṇavānāṁ priyaṁ yasmin pāramahaṁsyam ekam amalaṁ jñānaṁ paraṁ gīyate tatra jñāna-virāga-bhakti-sahitaṁ naiṣkarmyam āviskṛtaṁ tac chṛṇvan su-paṭhan vicāraṇa-paro bhaktyā vimucyen naraḥ

Translation: Śrīmad-Bhāgavatam is the spotless Purāṇa. It is most dear to the Vaiṣṇavas because it describes the pure and supreme knowledge of the paramahaṁsas. This Bhāgavatam reveals the means for becoming free from all material work, together with the processes of transcendental knowledge, renunciation, and devotion. Anyone who seriously tries to understand who properly hears and chants it with devotion, becomes completely liberated.[SB.12.13.18]

Others have to reach up till Dharma, Artha, Kama, Moksha. But those who make prema as their prayojana are Gaudiya Vaishnavas. Other sampradayas also love the Lord. Some love Laksmi-Narayana or Sita-Rama. They are also Radha Krsna. Those who love Them become residents of Vaikuntha or Saket Dhama. But Gaudiya Vaisnavas love and worship Radha and Krsna and become residents of Goloka. According to Caitanya Mahaprabhu...

aradhyo bhagavan vrajesa-tanayas tad-dhama vrndavanam ramya kacid upasana vraja-vadhu-vargena va kalpita srimad bhagavatam pramanam amalam prema pum-artho mahan sri-caitanya mahaprabhor matam idam tatradarah na parah

Translation: The Supreme Personality of Godhead, Lord Krishna, the son of Nanda Maharaja, is worshipped along with His transcendental abode Vrndavana. The most pleasing form of worship for the Lord is that which was performed by the gopis of Vrndavana. Srimad Bhagavatam is the spotless authority on everything and pure love of Godhead is the ultimate goal of life for all men. These statements, for which we have the highest regard, are the opinion of Sri Caitanya Mahaprabhu. [Caitanya-matta-manjusa commentary on Srimad-Bhagavatam by Srinath Chakravarti.]

...Gaudiya Vaishnavas worship Vrajesh tanaya. Whom do we love and worship, proves the Supremacy of Gaudiya Vaishnavas. This is the specialty of vishrambha. Nobody is equal and above Gaudiya Vaishnavas. This is our last presentation.

The topic is Purna Purusottama Krsna and Prema Purusottama Caitanya Mahaprabhu.

īśvaraḥ paramaḥ kṛṣṇaḥ sac-cid-ānanda-vigrahaḥ anādir ādir govindaḥ sarva-kāraṇa-kāraṇam

Translation: Kṛṣṇa who is known as Govinda is the Supreme Godhead. He has an eternal blissful spiritual body. He is the origin of all. He has no other origin and He is the prime cause of all causes.[ Sri Brahma-Samhita 5.1]

This is the realization of Brahma. 33 crores demigods are “isvara", but Lord Krsna is "parmeswar" [ Supreme]. In Caitanya-caritamrta it is also said ...

ekale īśvara kṛṣṇa, āra saba bhṛtya yāre yaiche nācāya, se taiche kare nṛtya

Translation: Lord Kṛṣṇa alone is the supreme controller, and all others are His servants. They dance as He makes them do so.[ CC Adi 5.142]

Lord is sachidanand vigraha. It means the Lord has form. It destroys impersonalism. anādir ādir govindaḥ. It is said in two ways. That Lord is primeval and there is no one before Him. There is no-one who is His source. This applies to the Lord only. Who is the Lord? He is anadi. He is the cause of all causes.

sarva-kāraṇa-kāraṇam...

ete cāṁśa-kalāḥ puṁsaḥ kṛṣṇas tu bhagavān svayam indrāri-vyākulaṁ lokaṁ mṛḍayanti yuge yuge

Translation: All of the above-mentioned incarnations are either plenary portions or portions of the plenary portions of the Lord, but Lord Śrī Kṛṣṇa is the original Personality of Godhead. All of them appear on planets whenever there is a disturbance created by the atheists. The Lord incarnates to protect the theists.[ SB 1.3.28]

This verse also says the same thing. This chapter enlists 22 incarnations, but there should 24. Suta Goswami has taken the name of 22 incarnations and he said that all these are amsas or portions of the plenary portions. All other incarnations are there, but we need to understand krsnas tu bhagvan swayam. It should be noted. Krsna is the original personality of Godhead.

In Nectar of Devotion Srila Rupa Goswami mentions the 64 qualities of Krsna. Within these 64 qualities, 50 qualities are there in the jiva. This is the abhed. But there is a big difference in the quantity. This becomes acintya-bheda-bheda in terms of qualities. Out of 64 qualities, 55 are there in Brahma and Siva. The maximum 60 qualities are there in the Lord's incarnations. 4 more qualities are there in Krsna only. These 4 qualities are not there in any other incarnations. Here also we can apply acintya-bheda-bheda tattva in terms of quantity. As there are many incarnations like Shaktyavesh Avatara, Purusha Avatara, Lila Avatara, Guna Avatara, Manvantara Avataras, qualities vary from incarnation to incarnation. The four qualities which are in Krsna only are explained in the Nectar of Devotion by Srila Rupa Goswami. Srila Rupa Goswami is an authority who knows so many things.

śrī-caitanya-mano-'bhīṣṭaṁ sthāpitaṁ yena bhū-tale svayaṁ rūpaḥ kadā mahyaṁ dadāti sva-padāntikam

Translation: When will Śrīla Rūpa Gosvāmī Prabhupāda, who has established within this material world the mission to fulfil the desire of Lord Caitanya, give me shelter under his lotus feet? (CC Antya 1.117 purport)

Srila Rupa Goswami is an authority who knows so many things. He is the resident of "Bhagavat Dhama". He is Rupa Manjari. Manjaris may be there in other sampradayas such as Nimbakacarya. They understand and accept the Gopi bhava and their Lila. Madhavacarya sampradaya doesn't believe in Gopis. In other sampradayas also there is the same situation. But in Gaudiya Vaisnavism, we talk about Manjaris and not only about Gopis. There are various types of Gopis. Within that, there are Manjaris who have appeared along with Caitanya Mahaprabhu. The acaryas who appeared during the time of Caitanya Mahaprabhu, among them, many Gopis and Manjaris appeared. Rupa Manjari is the leader of all the manjaris. Rupa Manjari has descended as Rupa Goswami and is giving running commentary of the pastimes over there of the most confidential things. Many associates who appeared along with Mahaprabhu are eternal associates. They are also mentioned as incarnations of devotees. So when Lord Rama, Lord Caitanya appear, along with them all the Dhama vasis and their eternal associates also appear. There is an incarnation of the Lord and there is also an incarnation of His devotees.

I was telling you that Rupa Goswami is the authority. He lives day and night with Krsna. Manjaris are so close that sometimes Gopis are asked to leave but Manjaris stay over there when some confidential pastimes are about to take place. So Rupa Goswami is Rupa Manjari.

People keep on saying, "Have u seen Krsna?" We say, “I don't know Krsna but I know someone who knows Krsna. I also say this. The 4 qualities that make Krsna special which is called Krsna's madhurya. They are Lila Madhurya, Prema Madhurya, Venu Madhurya and Roop madhurya.

lila premna priyadhikyam, madhuryam venu-rupayoh ity asadharanam proktam, govindasya chatustayam evam gunas chatur-bhedas, chatuh-sastir udahrtah

Translations: “ ‘Above Nārāyaṇa, Kṛṣṇa has four specific transcendental qualities — His wonderful pastimes, an abundance of wonderful associates who are very dear to Him [like the gopīs], His wonderful beauty and the wonderful vibration of His flute.Lord Kṛṣṇa is more exalted than ordinary living beings and demigods like Lord Śiva. He is even more exalted than His personal expansion Nārāyaṇa. In all, the Supreme Personality of Godhead has sixty-four transcendental qualities in full.’ (CC, Madhya 23.84-85)

Because of these 4 unique qualities, Krsna is famous. In some sampradaya, Laksmi-Narayana are worshiped or only Visnu is worshipped. In Rudra Sampradaya Vallabhacarya worships in vatsalya rasa. They worship Laddu Gopala. In some sampradaya, just Krsna is worshipped, as in Udupi. When Caitanya Mahaprabhu gave darsana to Raya Ramanand, it was very special.

sri krsna caitanya radha krsna nahi anya

From here also it is proven that Caitanya Mahaprabhu is Radha and Krsna. They both are Purna Purusottama and Lila or Prema Purusottama. By becoming Radha Krsna They tasted love.

namo maha-vadanyaya krishna-prema-pradaya te krishnaya krishna-chaitanya- namne gaura-tvishe nama

Translation: O most munificent incarnation! You are Krishna Himself appearing as Sri Krishna Chaitanya Mahaprabhu. You have assumed the golden color of Srimati Radharani, and You are widely distributing pure love of Krishna. We offer our respectful obeisances unto You.

In this prayer, it is said that I offer obeisances to Krsna. Which Krsna do I worship? That Krsna whose name is Krsna Caitanya. One's name is Krsna and the other’s name is Krsna Caitanya. There is no difference and even in the name there is not too much difference. They are one only. This Gaudiya Vaisnavism is ISKCON. This is our philosophy, life, culture, and basis of Krishna Consciousness. His Divine Grace Srila Prabhupada is the Founder Acarya of such an ISKCON whose base is Gaudiya Vaisnavism. In the Gaudiya Vaisnavas parampara Madhavendra Puri, Isvara puri and Caitanya Mahaprabhu also become acaryas. The six Goswamis were acaryas and in the same succession Srila Prabhupada appeared and he presented the tattvas in ISKCON. When ISKCON was founded in 1966, it was established with 7 purposes. Propagate Krsna knowledge, bring the members of the Society together with each other and nearer to Krsna, erect holy places of the pastimes of Lord Krsna, Goloka Dhama. The discussion which we were doing about the Superexcellence of Gaudiya Vaisnavism is reflected in these 7 purposes. Then the distribution of books like Bhagavad Gita, Bhagavatam, and Caitanya Charitamrita. Acintya-bheda-bheda is the ideology of ISKCON.

You all are seeing the acaryas in succession. Now Gaudiya Vaisnava is a separate parampara. First of all, it was Brahma Madhva Sampradaya. Then Laksmipati Tirtha was acarya at one time in this sampradaya of Madhavacarya whose base was in Udupi. Madhavendra Puri became a disciple of Laksmipati Tirtha and he started Gaudiya Vaisnavism. One time Laksmipati Tirtha visited Pandharpur and initiated Nityananda Prabhu. Nityananda Prabhu is adi Guru. So along with Madhavendra Puri and Nityananda Prabhu the Gaudiya parampara expanded over the whole world. While preaching, Gaudiya Vaisnavism reached Pandharpur. Caitanya Mahaprabhu also visited Pandharpur. Vishwarupa also visited and disappeared over here. We were preaching regarding Vitthala Bhakti,, but from here onwards preaching of Gaudiya Vaishnavism will take place from Pandharpur too. This is additional. Nobody in Pandharpur knew this. We have established the Jagannatha Temple in Pandharpur. Through this preaching the supremacy of Gaudiya Vaisnavism will be spread. Srila Prabhupada Ghata will also remind all about Gaudiya Vaisnavism. You also should preach about this.

yare dekha, tare kaha ‘krsna'-upadesa

In the next few minutes, you can comment on this. You can post your inquiries or realizations.

Hari

Russian

Наставления после совместной джапа сессии 06 июня 2020 г. ПОНИМАНИЕ ВЫСШЕГО СОВЕРШЕНСТВА ГАУДИЯ- ВАЙШНАВОВ (ДЕНЬ 6). Воспевание происходит из 721 места. Добро пожаловать. Мы рады видеть вас снова. Вчера мы обсуждали фестиваль Абхишеки Джаганнатхи. Возможно у многих из вас есть Божества в вашем доме и у вас также есть Божества Джаганнатхи. Это особенность гаудия-вайшнавизма - они поклоняются Джаганнатхе. Когда Шри Кришна Чайтанья Махапрабху совершал Свои проявленные лилы, тогда Он также поклонялся Джаганнатха Свами. Когда Он становится преданным, Он находится в настроении Шримати Радхарани. Чайтанья Махапрабху - это и Радха, и Кришна. шри-кршна-чайтанья радха-кршна нахе анйа. Если кто-то знает Господа Джаганнатху, тогда это Гаудия Вайшнав. Не только мы любим Господа, но и Господь любит Своих преданных. Когда мы говорим: «Я люблю Тебя, Кришна», Господь отвечает: «Я чувствую тоже самое по отношению к тебе». Итак, кто любит нас? Кришна. Мы возлюбленные Кришны. Что нам еще нужно? Если мы это поймем, вожделение уйдет... ахам ками, ахам лобхи, ахам бхоги ... это мысли демонических людей. на мам душкр̣тино мудхах прападйанте нарадхамах майайапахрта-джнана асурам бхавам ашритах Перевод: Невежественные глупцы, низшие из людей, те, чье знание украдено иллюзией и кому присуща безбожная природа демонов, — все эти грешники не предаются Мне. (Б.Г. 7.15) Когда мы понимаем, что мы любим Господа, и Господь также любит нас, а также мы любим преданных Господа и преданные тоже любят нас, тогда мы должны понимать, что они любят нашу душу. Мы также испытываем любовь к другим душам и к Верховному Господу. Это премо пумартх махан. Это господство Гаудия Вайшнавов. шримад-бхагаватам пуранам амалам йад ваишнаванам прийам, йасмин парамахамсйам экам амалам джнанам парам гийате татра джнана-вирага-бхакти-сахитам наишкармйам авишкр̣там, тач чхрнван су-патхан вичарана-паро бхактйа вимучйен нарах Перевод: «Шримад-Бхагаватам» — это безупречная пурана. «Бхагаватам» очень дорог вайшнавам, поскольку описывает высшее, абсолютно чистое знание, предназначенное для парамахамс. Он раскрывает способы освобождения от материальной деятельности и описывает пути трансцендентного знания, отречения от мира и преданности. Любой, кто старательно пытается постичь «Шримад- Бхагаватам», кто должным образом слушает и с преданностью пересказывает его, обретает полное освобождение. (Ш.Б. 12.13.18) Другие должны достичь Дхармы, Артхи, Камы, Мокши. Но те, кто делают прему своей прайоджаной, являются Гаудия Вайшнавами. Другие сампрадаи также любят Господа. Кто-то любит Лакшми-Нараяну или Сита-Раму. Они также воплощения Радхи и Кришны. Те, кто любят Их, становятся обитателями Вайкунтхи или Сакет Дхамы. Но Гаудия Вайшнавы любят и поклоняются Радхе и Кришне и становятся обитателями Голоки. По словам Чайтаньи Махапрабху... арадхйо бхагаван враджеша-танайас тад-дхама вриндаванам рамйа качит упасана враджа-вадху-варгена ва калпита шримад бхагаватам праманам амалам према пум-артхо махан шри-чаитанйа махапрабхор матам идам татрадарах на парах Перевод: «Шри Чайтанья Махапрабху учил: высшим объектом поклонения является Шри Кришна, сын Махараджи Нанды; Враджа-дхама – это Его трансцендентная обитель, столь же почитаемая, как и Сам Господь; наилучший способ поклонения Кришне – тот, которым Ему поклонялись девушки-пастушки Враджи; «Шримад-Бхагаватам» – высшее авторитетное свидетельство Истины (амала-пурана), а Кришна-према – это наивысшая цель жизни». (Чайтанья-матта-манджуса комментирует «Шримад-Бхагаватам» Вишванатха Чакраварти) ... Гаудия вайшнавы поклоняются враджеша-танайас. То Кого мы любим и Кому поклоняемся, доказывает превосходство Гаудия Вайшнавов. Это особенность вишрамбхи. Нет никого, кто был бы равен или находился выше Гаудия Вайшнавов. Это наша последняя презентация. Тема - Пурна Пурушоттама Кришна и Према Пурушоттама Чайтанья Махапрабху. ишварах парамах кршнах саччидананда-виграхах анадир адир говиндах сарва-карана-каранам Перевод: Кришна, известный как Говинда — Всевышний Господь, Абсолютная Истина. Он вечен и полон блаженства, а тело Его духовно. Безначальный, Он Сам— начало всего сущего и причина всех причин. (Шри Брахма-Самхита 5.1) Это сознание Брахмы. 33 миллиона полубогов - это «ишвара», но Господь Кришна - «парамешвара» (Верховный). В Чайтанья-чаритамрите также сказано… экале ишвара кришна, ара саба бхритйа йаре йаичхе начайа, се таичхе каре нритйа Перевод Шрилы Прабхупады: Господь Кришна — единственный верховный повелитель, а все остальные — Его слуги. Все танцуют, подчиняясь Его воле. (Ч.Ч. Ади лила 5.142) Господь саччидананда-виграхах. Это значит, что у Господа есть форма. Это уничтожает имперсонализм. анадир адир говиндах. В этом высказывании есть два аспекта. Господь изначален, и нет никого кто был бы выше чем Он. Никто не является Его источником. Это относится только к Господу. Кто такой Господь? Он Анади. Он причина всех причин. сарва-карана-каранам ... эте чамша-калах пумсах кршнас ту бхагаван свайам индрари-вйакулам локам мрдайанти йуге йуге Перевод: Все перечисленные воплощения представляют собой либо полные части, либо части полных частей Господа, однако Господь Шри Кришна — изначальная Личность Бога. Они нисходят на разные планеты, когда там по вине атеистов возникают беспорядки. Господь нисходит, чтобы защитить верующих. (Ш.Б. 1.3.28) Этот стих говорит то же самое. В этой главе описано 22 воплощения, но должно быть 24. Сута Госвами взял имена 22 воплощений и сказал, что все это амшы или части полных частей. Есть другие воплощения, но нам нужно понять кришнас ту бхагаван сваям. Следует отметить Кришна это изначальная личность Бога. В «Нектаре преданности» Шрила Рупа Госвами упоминает о 64 качествах Кришны. Из этих 64 качеств у дживы может быть только 50 качеств. Это абхеда. Но в количестве качеств может быть большая разница. Это становится ачинтья-бхеда-абхеда с точки зрения качеств. Из 64 качеств 55 есть у Брахмы и Шивы. Максимум 60 качеств присутствуют в других воплощениях Господа. Еще 4 качества есть только у Кришны. Этих 4-х качеств нет у других воплощений. Здесь также мы можем применить ачинтйа-бхеда-абхеда-таттву в описании количества. Поскольку существует много воплощений, таких как Шакти авеша Аватара, Пуруша Аватара, Лила Аватара, Гуна Аватара, Манвантара Аватара, качества варьируются от воплощения к воплощению. Четыре качества, которые есть только у Кришны, объясняются в «Нектаре преданности» Шрилой Рупой Госвами. шри-чаитанйа-мано-’бхиштам стхапитам йена бху-тале свайам рупах када махйам дадати сва-падантикам Перевод Шрилы Прабхупады: Когда же Шрила Рупа Госвами Прабхупада, который начал в материальном мире движение, призванное исполнить волю Господа Чайтаньи, дарует мне прибежище под сенью своих лотосных стоп? (Ч.Ч. Анья лила 1.117 комментарий) Шрила Рупа Госвами - это авторитет, который знает так много вещей. Он является жителем "Бхагавата-дхамы". Он Рупа Манджари. Манджари могут быть и в других сампрадайах, таких как Нимбакачарья. Они понимают и принимают Гопи-бхаву и свою Лилу. Мадхвачарья сампрадая не верит в гопи. В других сампрадайах такая же ситуация. Но в Гаудия Вайшнавизме мы говорим о Манджари, а не только о Гопи. Существуют различные типы гопи. В этой лиле есть Манджари, которые появились вместе с Чайтаньей Махапрабху. Среди ачарьев, явившихся во времена Чайтаньи Махапрабху, было много гопи и манджари. Рупа Манджари является старшей из всех Манджари. Рупа Манджари спустилась как Рупа Госвами и он прокомментировал самые сокровенные лилы. Многие спутники, которые пришли вместе с Махапрабху, являются Его вечными спутниками. Они также упоминаются как воплощения преданных. Поэтому, когда Господь Рама, Господь Чайтанья являются вместе со всеми ними, Дхама-васи и их вечные спутники являются тоже. Есть воплощение Господа, а также воплощение Его преданных. Я говорил вам, что Рупа Госвами является авторитетом. Он днем и ночью находится с Кришной. Манджари находятся так близко, что иногда, когда происходит какая-то сокровенная лила, Гопи просят уйти, а Манджари остаются там. Итак, Рупа Госвами - это Рупа Манджари. Люди часто спрашивают: «Вы видели Кришну?» Мы говорим: «Я не видел Кришну, но я знаю того, кто видел Кришну. Я тоже это говорю. 4 качества, которые делают Кришну особенным, что называется мадхурья Кришны. Это Лила Мадхурья, Према Мадхурья, Вену Мадхурья и Рупа Мадхурья. лила премна приядхикйам, мадхурйам вену-рупайох итй асадхаранам проктам, говиндасйа чатустайам гунаш чатур-бхедаш чату-шаштир удахртах Перевод Шрилы Прабхупады: „Кришна превосходит Нараяну, потому что обладает четырьмя особыми трансцендентными качествами: Своими удивительными лилами, множеством удивительных преданных, которые очень дороги Ему [таких как гопи], Своей удивительной красотой и удивительными звуками, которые Он извлекает из Своей флейты. Господь Кришна занимает более высокое положение, чем обычные живые существа или даже полубоги, подобные Господу Шиве. Его положение даже выше, чем положение Его личной экспансии Нараяны. Итак, Верховный Господь обладает шестьюдесятью четырьмя трансцендентными качествами во всей их полноте“ (Ч.Ч. Мадхья 23.84–85) Кришна знаменит благодаря этим 4 уникальным качествам. В некоторых сампрадайях поклоняются Лакшми-Нараяне или поклоняются только Вишну. В Рудра-сампрадае Валлабхачарья поклоняется в Ватсалья-расе. Они поклоняются Ладду Гопалу. В некоторых сампрадайях поклоняются только Кришне, как в Удупи. Когда Чайтанья Махапрабху дал даршан Рамананда Раю, это было очень необыкновенно. Шри Кришна Чайтанья Радха Кришна Нахи Анйа Отсюда следует, что Чайтанья Махапрабху - это Радха и Кришна. Они оба - Пурна Пурушоттама и Лила или Према Пурушоттама. Став Радхой Кришной, Они вкусили любовь. намо маха-ваданйайа кришна-према-прадайа те кришнайа кришна-чайтаньйа- намне гаура-твише намах Перевод: «О самое милостивое воплощение Бога! Ты — Сам Кришна, явившийся в образе Шри Кришны Чайтаньи Махапрабху. Теперь у Тебя тело золотистого цвета, как у Шримати Радхарани, и Ты щедро раздаешь чистую любовь к Кришне. Мы в почтении склоняемся перед Тобой». (Ч.Ч. Мадхья лила 53) В этой молитве сказано, что я предлагаю поклоны Кришне. Какому Кришне я поклоняюсь? Тот Кришна, которого зовут Кришна Чайтанья. Одного зовут Кришна, а другого зовут Кришна Чайтанья. Разницы нет, и даже в имени нет особой разницы. Они единственные. Гаудия Вайшнавизм - это ИСККОН. Это наша философия, жизнь, культура и основа сознания Кришны. Его Божественная Милость Шрила Прабхупада является Ачарьей Основателем ИСККОН, основой которого является Гаудия Вайшнавизм. Мадхавендра Пури, Ишвара Пури и Чайтанья Махапрабху также были ачарьями в Гаудия-вайшнавской парампаре. Шесть Госвами были ачарьями, и в той же парампаре появился Шрила Прабхупада, он представил таттвы в ИСККОН. Когда ИСККОН был основан в 1966 году, у него было 7 целей. Распространяйте знания о Кришне, объединяйте членов Общества Сознания Кришны друг с другом и приближайтесь к Кришне, открывайте святые места лил Господа Кришны, Голоки Дхамы. Дискуссия, которую мы вели о превосходстве гаудия-вайшнавизма, отражена в этих 7 целях. Затем распространение книг, таких как Бхагавад-гита, Бхагаватам и Чайтанья Чаритамрита. Ачинтья-бхеда-абхеда - это идеология ИСККОН. Вы все видите преемственность ачарьев. Теперь Гаудия Вайшнавы - это отдельная парампара. Раньше это была Брахма Мадхва Сампрадайя. Лакшмипати Тиртха был ачарьей в этой сампрадае Мадхвачарьи, основаной в Удупи. Мадхавендра Пури стал учеником Лакшмипати Тиртхи и основал Гаудия Вайшнавизм. Однажды Лакшмипати Тиртха посетил Пандхарпур и инициировал Господа Нитьянанду. Господь Нитьянанда - это Ади Гуру. Так что вместе с Мадхавендрой Пури и Господом Нитьянандой, Гаудия-парампара, распространился по всему миру. Во время проповеди Гаудия-вайшнавизм достиг Пандхарпура. Чайтанья Махапрабху также посетил Пандхарпур. Вишварупа также посетил Пандхарпур и ушел (оставил этот мир) здесь. Мы говорили о славе Виттала Бхакти, но с этого момента из Пандхарпура будет проходить и проповедь Гаудия Вайшнавизма. Это будет проходить дополнительно. Никто в Пандхарпуре не знал об этом. Мы основали храм Джаганнатхи в Пандхарпуре. Благодаря этой проповеди будет распространено превосходство гаудия-вайшнавизма. Шрила Прабхупада Гхат также напомнит всем о Гаудия-вайшнавизме. Вы также должны проповедовать об этом. йаре деха, таре каха ‘кршна'-упадеша В ближайшие несколько минут вы можете прокомментировать это. Вы можете оставить свои запросы или реализации. Хари. (Перевод Кришна Намадхан дас, редакция бхактин Юлия)