Hindi

जप चर्चा २७ मई २०२० विषय:स्वयं का आध्यात्मिक टीकाकरण आवश्यक है हरे कृष्ण! आपका स्वागत है, आज इस जप ज़ूम कॉन्फ्रेंस में 802 स्थानों से भक्त जप करने के लिए एकत्रित हुए हैं। जप तो आपने कर लिया? यस! कुछ भक्त अभी भी जप कर रहे हैं और कुछ अध्ययन भी कर रहे हैं। अधिकतर तो जप ही कर रहे हैं। कई नित्यं भागवत सेवया भी कर रहे हैं। आप सभी का स्वागत है, पहले आपसे बात करते हैं। सोचा तो है, देखते हैं किस प्रकार वर्कआउट होता है। अमेरिका के राष्ट्रपति के जिस वीडियो क्लिप के संबंध में हमनें आपको जिक्र किया था जिसमें उन्होंने सारे मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर अर्थात सभी ऐसे स्थान तुरन्त खोले जाने और जनता को प्रवेश मिलने के विषय में आदेश दिया है और उन्होंने कहा है कि हम सबको प्रार्थना करनी चाहिए, प्रार्थना अनिवार्य है। उन्होंने अति आवश्यक वस्तुओं (आइटम) में प्रार्थना का भी उल्लेख किया है। इस जप चर्चा के अंत में हम आपको वो शॉर्ट क्लिप दिखाएंगे श्रीकृष्ण चैतन्य प्रभु नित्यानन्द। श्रीअद्वैत गदाधर श्रीवासादि-गौरभक्तवृन्द॥ हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥ बुद्धियुक्तो जहातीह उभे सुकृतदुष्कृते। तस्माद्योगाय युज्यस्व योगः कर्मसु कौशलम्।। (श्री मद्भगवतगीता २.५०) अनुवाद:- भक्ति में संलग्न मनुष्य इस जीवन में ही अच्छे तथा बुरे कार्यों से अपने को मुक्त कर लेता है | अतः योग के लिए प्रयत्न करो क्योंकि सारा कार्य-कौशल यही है | भगवान कहते हैं योगः कर्मसु कौशलम्। योग क्या है ? योग जीने की कला है, योग जीने का शास्त्र है जोकि अति आवश्यक है। योग जीवन जीने का शास्त्र है,यह जीवन जीने की एक राह है अथवा लाइफस्टाइल है या पद्धति ही है जिसे हम कृष्ण भावनामृत कहते हैं। श्रील प्रभुपाद ने योगः कर्मसु कौशलम् को ही कृष्ण भावनामृत (कॉन्शसनेस) का नाम दिया। तत्पश्चात यह अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्ण कॉन्शसनेस) बन गयी अर्थात ऐसे भक्तों का समाज बन गया जहां भक्त योग पद्धति का अवलंबन करते हैं और उसी पद्धति के साथ व उसी से ही कृष्ण भावना भावित होते हैं व रहते हैं। योगः कर्मसु कौशलम् के साथ साथ भगवान यह भी बताते हैं - योगस्थः कुरु कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा धनंजय । सिद्ध्यसिद्ध्योः समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते ॥ ( श्री मद्भगवतगीता२.४८) अनुवाद:- हे अर्जुन! जय अथवा पराजय की समस्त आसक्ति त्याग कर समभाव से अपना कर्म करो। ऐसी समता योग कहलाती है। योगस्थः कुरु कर्माणि, कुरु मतलब करो। क्या करो? कर्माणि। कर्माणि मतलब सारे कर्म करो। सारे कर्म ही नहीं कर्म, कर्मे, कर्माणि(बहुवचन में) अर्थात सारे कर्म करो। सारे कर्म कैसे करो ? योगस्थः अर्थात योग में स्थित होकर सारे कार्य करो। यही योगः कर्मसु कौशलम् हैं। यही जीने की कला अथवा शास्त्र योग है और योगस्थः अर्थात उसी योग में स्थित हो जाओ। भगवान भगवदगीता में कहते हैं- 'योगी भव:'। 'हे अर्जुन, तुम कौन बनो ?' 'योगी भव:'। वैसे इस दुनिया में उल्टा प्रचार है। इस दुनिया में क्या प्रचार है ? भोगी भव:। संसार का हर व्यक्ति अर्थात सांसारिक व्यक्तियों, सारे राजनेताओं- अभिनेताओं, शास्त्रज्ञ मंडली का कहना है कि 'भोगी भव:।' देखो, ये कैसे भगवान के विपरीत बात करते हैं। भगवान कहते हैं- 'योगी भव' और दुनिया कहती हैं- 'भोगी भव:।'आखिर हम भी कहते ही रहते हैं और शायद आप तक भी यह संदेश पहुंच चुका है कि भोगी से रोगी होते हैं। यह बड़ा मंत्र है, वैसे यह छोटा ही है लेकिन महामंत्र जैसा नही है, यह भी सत्य हैं। प्रात: कालीन समय जिसे ब्रह्ममुहूर्त भी कहा जाता है। ब्रह्म की प्राप्ति के लिए या परम ब्रह्म की प्राप्ति के लिए या परम ब्रह्म के ध्यान के लिए या परम् ब्रह्म के दर्शन के लिए ही 24 घंटों में सबसे अधिक अनुकूल समय होता है, वह ब्रह्ममुहूर्त ही होता है। अहम ब्रह्म अस्मि वाला ब्रह्म नहीं अपितु परम् ब्रह्म की प्राप्ति के लिए। अगर अहम् ब्रह्मास्मि वाला ब्रह्म हैं तो हम आत्मा ब्रह्म है और भगवान परम ब्रह्म है। अर्जुन उवाच परं ब्रह्म परं धाम पवित्रं परमं भवान् पुरुषं शाश्वतं दिव्यमादिदेवमजं विभुम् आहुस्त्वामृषयः सर्वे देवर्षिर्नारदस्तथा।असितो देवलो व्यासः स्वयं चैव ब्रवीषि मे।। (श्रीमद भगवद्गीता 10.12,13) अनुवाद:- अर्जुन ने कहा- आप परम भगवान्, परमधाम, परमपवित्र, परमसत्य हैं। आप नित्य, दिव्य, आदि पुरुष, अजन्मा तथा महानतम हैं। नारद, असित, देवल तथा व्यास जैसे ऋषि आपके इस सत्य की पुष्टि करते हैं और अब आप स्वयं भी मुझसे प्रकट कह रहे हैं। ठीक है, मैं तो ब्रह्म हूं।अहं ब्रह्म अस्मि, मैं ब्रह्म हूं लेकिन शास्त्र में अहं ब्रह्मास्मि कहीं नहीं लिखा हुआ है। अहं ब्रह्मास्मि ठीक है परंतु हम परम ब्रह्म नहीं हैं। परम ब्रह्म का अंश ब्रह्म हैं। हमें भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए। प्रातः काल के समय सात्विकता भी छाई रहती है अर्थात प्रातः काल में सात्विकता का प्राधान्य होता है। सुबह सात्विक और दिन में राजसिक व रात में तामसिक प्रवृत्ति के लोग व्यस्त रहते हैं। हमें प्रातः काल का पूरा लाभ योगस्थ:अथवा योग में स्थित होने के लिए उठाना चाहिए। क्योंकि हमें दिन भर कर्माणि अर्थात कर्म करने होते हैं। हम दिनभर के सारे कर्म ठीक अथवा उचित प्रकार से अथवा उचित भाव के साथ या समझ के साथ संपन्न करेंगे यदि हम प्रात:काल योगस्थ: अर्थात यदि हम योग में स्थित होते हैं। यह प्रातः कालीन जप सत्र है जिसमें हम हरे कृष्ण हरे कृष्ण,कृष्ण कृष्ण, हरे हरे,हरे राम हरे राम,राम राम हरे हरे।। करते हैं या फिर मंगल आरती करते हैं, उसका उद्देश्य भी योगस्थ: है। तत्पश्चात हम श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करते हैं। श्रील प्रभुपाद ने अपने अनुयायियों को इतना बढ़िया प्रातःकालीन प्रोग्राम दिया है। यह केवल मंदिर के भक्तों के लिए ही नहीं है। संघ (कॉन्ग्रीगेशन) के लिए भी है क्योंकि आपको दिन भर में कुरु कर्माणि अर्थात कार्य करना है। इसलिए प्रातः काल में योग में स्थित होना अनिवार्य है। गाय गोरा मधुर स्वरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥ गृहे थाको वने थाको, सदा हरि बले डाको, सुखे दुःखे भुल नाको। वदने हरिनाम कर रे॥1॥ ( गाय गोरा मधुर स्वरे .. वैष्णव भजन - श्रील भक्ति विनोद ठाकुर द्वारा रचित) अनुवाद- भगवान गौरांग बहुत ही मधुर स्वर में गाते हैं- हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे॥ चाहे आप घर में रहे, या वन में रहें, सदा निरन्तर हरि का नाम पुकारे “हरि! हरि!” चाहे आप जीवन की सुखद स्थिति में हों, या आप दुखी हों, हरि के नाम का इस तरह उच्चारण करना मत भूलिए। योग में स्थित होकर तत्पश्चात मैदान में उतरो और जो भी आपका कार्य क्षेत्र है, वहां पहुंचकर कार्य करो, तब आपके कार्य कृष्ण भावनाभावित कार्य होंगे। हरि! हरि! इस योग में स्थित होना या फिर हरे कृष्ण महामंत्र का जप कीर्तन करना या प्रातः काल में दर्शन करना, मंगल आरती करना या श्रवण, कीर्तन, नित्य भागवतम सेव्य करना या तत्पश्चात महाप्रसादे गोविंदे करना.. यह सब हम योगस्थ: अथवा योग में स्थित होने के लिए करते हैं। ऐसा करने को कहा भी जाता है। दूसरे शब्दों में कि हमने यह इनोक्लेशन ( टीका) लिया अथवा लगाया। इनोक्लेशन क्या होता है? पता है ना, क्या होता है? इनोक्लेशन एक इंजेक्शन होता है। जैसे मानो कोई महामारी फैली हुई है जैसे प्लेग या कोई वायरस है और कई रोगों से ग्रस्त स्थान व स्थल और लोगों के बीच जाकर आपको कुछ कार्य करना अनिवार्य है। आप डॉक्टर हो या नर्स हो या आपका वहाँ कुछ भी करने का उत्तरदायित्व है। अर्थात ऐसे लोग जिनको ऐसे स्थानों पर पहुंचकर कोई ना कोई कार्य करना होता है जहां पर कई प्रकार की बीमारियां, प्लेग या कोई महामारी फैली होती है। ऐसे लोग या डॉक्टर या जो कोई भी हैं, वे पहले स्वयं एक इंजेक्शन लेते हैं। वो स्वयं बीमार या रोगी नहीं होते हैं लेकिन रोगग्रस्त स्थान पर जाकर उनको कुछ कार्य करना होता है। इसीलिए वे जाने से पहले एक इंजेक्शन लेते हैं। उसी इंजेक्शन को इनोक्लेशन कहा जाता है। ऐसे इनोक्लेशन करके जब वे रोगग्रस्त स्थान पर पहुंच जाते हैं तो फिर वहां के लोगों या वातावरण के संपर्क या सानिध्य में आने के उपरांत भी वहां का रोग वायरस, प्लेग या वहां के स्वयं लोग जो किसी रोग या वायरस से ग्रस्त है, वो भी उनका कुछ बिगाड़ नहीं सकता। आप समझ रहे हो? इसलिए हम हरे कृष्ण हरे कृष्ण का जप और प्रातःकालीन तपस्या या विधि विधान या नित्यम भागवत सेवया के बाद कृष्ण प्रसाद भी लेकर गए और प्रातः मंगल आरती भी अटेंड करके गए हैं। हमने क्या किया है? हमने इनोक्लेशन लिया हैंऔर फिर हम मैदान में उतरे हैं क्योंकि हमें य़ारे देख तारे कह 'कृष्ण' उपदेश और ग्रंथ वितरण और नगर संकीर्तन भी करना है और क्या-क्या करना है? संघ (कॉन्ग्रीगेशन) के लोगों के तो और भी कई सारे काम धंधे होते हैं। वहां की जो स्थिति या वातावरण या रोग है, फिर हम उससे प्रभावित नहीं होंगे, हम सुरक्षित रहेंगे। क्या करने से ? योगस्थः । योगस्थः कुरु कर्माणि अर्थात आप कार्य करने के लिए तैयार हो। यह प्रिपरेशन अथवा तैयारी है। आप ज्ञान से युक्त भाव, भावों से युक्त भक्ति भाव, भक्ति भाव से युक्त कृष्णभावना भावित हुए। इसलिए आप दुनियादारी या दुनिया वालों, भौतिकता या प्राकृतिक प्रकृति विचारों या प्रकृति में जो भी है, उससे आप प्रभावित नहीं होने वाले हो। आप देखने वाले हो, परंतु आपको कई बार अनिच्छन्नपि देखना पड़ता है। लेकिन आप उससे प्रभावित नहीं होंगे। मैंने देखा है एक समय में मुंबई में गर्मी के दिन थे जैसे कि अभी है। हमनें एक विज्ञापन देखा, उसमें एक जवान अपना सीना या छाती फाड़ कर दिखा रहा था। हमनें सोच कोई हनुमान है क्या? लेकिन हमनें इस व्यक्ति के दिल में या हृदय में क्या देखा ? वो लिम्का की एक बोतल थी वे और भी कुछ दिखा सकते थे। लिम्का भी बुरी है पर इतनी बुरी नहीं है जितना की इससे और भी बुरी बुरी बातें भी हैं, शराब की बोतल भी दिखा सकते थे, शराब कईयों के मन में बसी होती है। यह सारा संसार ही पापाचारी है परंतु हम उनकी इन बातों से प्रभावित नहीं होंगे यदि हम योगस्थः करू कर्माणि हुए हैं । आपको इस पर विचार करना ही है। हमने श्रवण तो कर लिया, इसके बाद मनन करना होता है। उसके बाद निधिध्यासन होता है। श्रवण, मनन और फिर निधिध्यासन से संपन्न हुआ। यह भी एक होमवर्क होता है। श्रवण के बाद मनन फिर होमवर्क है।जो गंभीर विद्यार्थी हैं, वे केवल श्रवण करके रुकते नहीं हैं। वे श्रवण को भली भांति समझते हैं, श्रवण के भी अलग-अलग स्तर हैं। हमें थोड़ा आगे बढ़ना चाहिए जिससे जो श्रवण की विषय वस्तु से पूरे लाभान्वित हो सकें। ठीक है, हमनें जिस वीडियो के विषय में आपसे जिक्र किया था, वह हम आपको दिखा ही देते हैं। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम, हरे राम राम राम हरे हरे।। (यह अंग्रेजी में है, ध्यान से सुनोगे तो समझ में आएगा ही आएगा।) ( मिस्टर ट्रम्प- मेरे दिशा निर्देशों से केंद्रीय विश्व रोग नियंत्रक रोकथाम सामुदायिक सुरक्षा के हेतु एक दिशानिर्देश जारी कर रहा है। मैं सीबीसी का धन्यवाद देना चाहता हूं .. वे लंबे समय से इन सब को खोलने की तैयारी कर रहे हैं। आज मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि कैसे चर्चों और मस्जिद पूजा उपासना की जगह है कुछ सरकारी अधिकारी शराब की दुकान खोलने की अपील करते हैं, लेकिन यह चर्चों और पूजा के अन्य घरों के लिए। .. मैं कहता हूँ यदि वो ठीक है पूजा भी आवश्यक है मैं सरकार से चर्चों, और पूजा स्थलों को अभी खोलने के लिए कहता हूं। ... अगर इससे संबंधित किसी को कोई भी प्रश्न हो मुझे कॉल कर सकते हैं। अमेरिकियों लोगों के लिए चर्च, मस्जिद, पूजा उपासना उनके जीवन का हिस्सा है। मुझे उन पर यकीन है कि उनकी मण्डली वहाँ सुरक्षित रहेगी क्योंकि वे प्रार्थना के लिए इकट्ठा होते हैं .. मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं। उन्हें अपनी मंडली से प्यार है। वे अपने लोगों से प्यार करते हैं, वे चाहते हैं कि उनके और किसी और के साथ कुछ भी बुरा न हो। सही काम करने के लिए उन्हें सरकारी अनुमति की आवश्यकता है मैं अभी इस सप्ताह के अंत में खोलने का निर्देश देता हूँ। मैं करूँगा .. अमेरिकी में हमें और अधिक प्रार्थना और आशीर्वाद की आवश्यकता है ... बहुत बहुत धन्यवाद ... ) अमेरिका के राष्ट्रपति कहते हैं कि अमेरिका की कुछ ऑथोरिटी या अधिकारी शराब को अत्यावश्यक वस्तु मान रहे हैं। हम भी चर्चा करते आ रहे हैं कि यहाँ अभी शराब की दुकानें खोल दी गयी हैं और शराब की होम डिलीवरी भी हो रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने अभी अभी कहा कि उनके देश में भी कुछ लोग समझते हैं कि शराब की बिक्री होनी चाहिए, शराब पीना उनका अधिकार है। यह अत्यावश्यक है। उस देश के वासी व कुछ अधिकारी कहते हैं कि शराब अत्यावश्यक है लेकिन ट्रंप का कहना है कि यदि वो भी ठीक है तो प्रार्थना या मंदिर के दर्शन और विधि विधान है, वह तो निश्चित ही अत्यावश्यक है। आपने सुना, आशा है कि आप लोग समझ भी गए होंगे। हम इसको लोक संघ में और अलग अलग फोरम में अपलोड करेंगए और कहीं कहीं पर यह पहले से ही उपलब्ध हो गया है। आप किसी की मदद से इसका भाषांतर भी सुन सकते हो। अच्छा होता यदि हर देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ऐसी भाषा बोलते या ऐसा निर्णय लेते। दुर्भाग्य से अमेरिका इस रास्ते का प्रतिनिधित्व कर रहा है। भारत में ऐसा नहीं हो रहा है। मैं वास्तव में इसे पसंद करता हूँ, उन्होंने बहुत बढ़िया बातें कही। वैसे साधारणतया वे ऐसी बातें नहीं कहते। लेकिन इस संबंध में उन्होंने जो कुछ भी कहा, सच ही कहा। भगवान उनको आशीर्वाद दें, भगवान अमेरिका को आशीर्वाद प्रदान करें। अमेरिका की करेंसी अथवा नोट पर लिखा होता है, 'हम भगवान पर विश्वास करते हैं।' जैसे हमारे भारत में चक्र पर सत्यमेव जयते लिखा होता है। ट्रम्प महाशय ने जो उत्साह, निश्चय और धैर्य प्रदर्शित किया, वह सराहनीय है, हम उसका स्वागत करते हैं। हम आशा करते हैं कि हमारे देश के नेता भी जग जाएं। कल आप से इस संबंध में पूछा था और कहा था कि आप अपने कमैंट्स लिखिए। आपने जो कमैंट्स लिखे उससे 20 पृष्ठ भर गए। इतने भक्तों ने अपने सुझाव इत्यादि लिखे कि मंदिर खुलने चाहिए या नहीं खुलने चाहिए। वैसे सभी ने कहा कि मंदिर खुलने चाहिए। कल के सारे सुझाव लोक संघ में पोस्ट कर दिए गए हैं। आप फेसबुक पर भी पढ़ सकते हैं। माधवी गोपी - मंदिर खुलने चाहिए। हम भक्त भगवान से कब तक दूर रह सकते हैं। हमारी आखियाँ प्यासी रे.... वह ऐसा कुछ लिख रही हैं। हम भगवान का दर्शन करना चाहते हैं। नाम रूप प्रभु जोकि स्वयं एक डॉक्टर ही हैं, उन्होंने कहा कि हाँ हाँ, मंदिर खुलने चाहिए लेकिन सावधानी बरतनी चाहिए। जो भी दर्शनार्थी आएंगे, पहले उनके हाथ धोने चाहिए। हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए मास्क पहन कर दर्शनार्थियों को मंदिर में आना चाहिए। परम् करुणा और भक्ति निधि देवीदास, नागपुर से लिख रहे हैं। मंदिरों को अतिशीघ्र खोलने की आवश्यकता है लेकिन कुछ प्रतिबंध भी होने चाहिए। वे कह रही हैं कि सरकार को अलग-अलग संस्थाओं के साथ संवाद स्थापित करना चाहिए। देखना चाहिए कौन सी संस्था जिम्मेदार है क्योंकि जब मंदिर खोले तो सारी देखभाल भी करें। राधानंद :- मंदिर खोलेंगे तो सोशल डिस्टेंसनिंग को मेंटेन करना होगा। सदाशिव गौर प्रभु:- पूरे दिन दर्शन नहीं खुलना अपितु कुछ घण्टे लंच से पहले और कुछ साय:काल ... ऐसा उनका सुझाव है। श्याम वनमाली:वही बातें लिख रहे हैं कि मंदिर खुलने का निश्चित समय हो। अकिंचन भक्त प्रभु:- सीमित भक्त ही एक समय में दर्शन कर पाए, ऐसा नहीं हो कि सारा मंदिर भर जाए। थोड़े थोड़े दर्शनार्थी... ५-१० का दर्शन हुआ तो उनको बाहर कर दिया जाए... फिर अगले पांच दस लोग आए और दर्शन करें। अकिंचन भक्त ऐसा कुछ प्रबंध करने का सुझाव दे रहे हैं। अंतरयामी कृष्ण :- इस्कॉन के भक्तों या लीडर को, जोकि हर राज्य के अलग-अलग राजनेता हैं या मुख्यमंत्री या अन्य मंत्री हैं उनके साथ, मिलजुल कर कार्य करना चाहिए ताकि नशाबंदी हो या मांस मछली बंद हो। शराब की दुकानों को आग लगाओ, ऐसा कुछ कार्य करना चाहिए। यह महामारी है जिसके रोग का कारण मांस भक्षण, अवैध स्त्री पुरुष संग, नशा पान, जुआ खेलना ऐसे स्थान हैं, ऐसे कार्य को रोकने का प्रयास करना चाहिए और ऐसे कुछ नियम सरकार बना सकती है। इसके लिए भक्तों को प्रचार करना चाहिए। अशोक.. (औरंगाबाद ) टोकन सिस्टम के विषय में कह रहे हैं। यदि आपके पास टोकन है तो आ जाओ दर्शन करो। दयालु राधा (रियूनियन आईलैंड) धर्म का रक्षण होना चाहिए। मंदिर में संकीर्तन होना चाहिए। सब लोग आएंगे तो सब लोग मिलकर प्रार्थना करेंगे। जैसा कि ट्रम्प भी कह रहे हैं। प्रार्थना होनी चाहिए, प्रार्थना अनिवार्य है। प्रार्थना अनिवार्य है या नहीं। हरेर्नाम हरेर्नाम हरेर्नामैव केवलम। कलौ नास्तयेव नास्तयेव नास्तयेव गतिरन्यथा।। द्वारकावासिनी माताजी:- रेड जोन में नहीं लेकिन ग्रीन और ऑरेंज जोन में मंदिर अवश्य खुलने चाहिए। हमनें कुछ सैंपल आपको सुनाए। और भी भक्तों के कुछ विशेष सुझाव रहे। हम इनसे कुछ नोट ले रहे हैं। देखते हैं कि कैसे हम इन सुझावों का उपयोग कर सकते हैं। आप सभी जहाँ भी हो, प्रार्थना करो ताकि भारत वर्ष भर में जल्द से जल्द मंदिर खुल जाए। अब राधा पंढ़रीनाथ मंदिर खुल सकता है। राधा पंढ़रीनाथ की जय! गौर प्रेमानंदे हरि हरि बोल!

English

27 May 2020 Spiritual Inoculation Good Morning! You understand Good Morning but not suprabhatam. What kind of Indians are we? Welcome all devotees from 802 locations who have assembled over here on this zoom conference. Many are chanting. A few are studying also. Let's talk with you first. I have thought of playing one video, but let’s see how it will work. This video clip is of US President Mr. Donald Trump who is speaking about immediately opening of churches, temples and mosques and how prayers are the most essential part of ones life. You all should pray and it is compulsory for all. Then later we may have a question answer sessions or comments. Things aren’t working right now. śrī-kṛṣṇa-caitanya prabhu-nityānanda śrī-advaita gadādhara śrīvāsādi-gaura-bhakta-vṛnda Translation I offer my respectful obeisances unto Sri Caitanya Mahaprabhu, Lord Nityananda, Sri Advaita, Gadadhara Pandit, Srivas Thakur, and all the devotees of Lord Caitanya. Hare Krishna, Hare Krishna,Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama, Hare Rama, Rama Rama Hare Hare buddhi-yukto jahātīha ubhe sukṛita-duṣhkṛite tasmād yogāya yujyasva yogaḥ karmasu kauśhalam Translation One who prudently practices the science of work without attachment can get rid of both good and bad reactions in this life itself. Therefore, strive for Yog, which is the art of working skilfully (in proper consciousness). [BG 2.50] What is yoga? Lord said it is the science of living. This is a very important quote. It is a lifestyle which we call Krishna Consciousness. Srila Prabhupada named it Krishna Consciousness. Then we had the International Society for Krishna Consciousness - a society where devotees follow yoga practices through which they become Krishna Consciousness and stay in it. yoga-sthaḥ kuru karmāṇi saṅgaṁ tyaktvā dhanañjaya siddhy-asiddhyoḥ samo bhūtvā samatvaṁ yoga uchyate Translation Perform your duty equipoised, O Arjuna, abandoning all attachment to success or failure. Such equanimity is called yoga. [BG 2.48] Please note this part, you can either write it down or you can make a mental note- Lord has said yoga-sthaḥ kuru karmāṇi karmani means do all your work. How should we do it? Yogastha - by being fixed in yoga you should perform all your works. Hence the Lord said in Bhagavad-Gita to Arjuna to become yogi bavah. In the material world there is opposite preaching. All actors, scientists, politicians say bhogi bhava. They practice the opposite of what the Lord has asked us to do and I continuously preach to you that because of this thinking we become rogi. This is a great mantra, short yet effective. Morning hours are called brahma muhurta. It is the most favourable time out of 24 hours for attainment of brahma is brahma muhurta. I am not talking about aham brahmasmi. Even if you think about it then we are aham brahma means we are the soul, but we are not para-brahma. We are part of para-brahma. arjuna uvāca paraṁ brahma paraṁ dhāma pavitraṁ paramaṁ bhavān puruṣaṁ śāśvataṁ divyam ādi-devam ajaṁ vibhum āhus tvām ṛṣayaḥ sarve devarṣir nāradas tathā asito devalo vyāsaḥ svayaṁ caiva bravīṣi me Translation Arjuna said: You are the Supreme Personality of Godhead, the ultimate abode, the purest, the Absolute Truth. You are the eternal, transcendental, original person, the unborn, the greatest. All the great sages such as Nārada, Asita, Devala and Vyāsa confirm this truth about You, and now You Yourself are declaring it to me.[BG 10.12-13] In our scriptures also it is not written anywhere. We should not fall down in illusion. In the morning there is a predominance of the mode of goodness. Passion in afternoon and ignorance at night. We need to use the morning hours for yoga because we have to perform activities throughout the day. If we have rightly fixated our mind in yoga during the morning hours then we can perform our work correctly. This is important to get established in yoga. Hare Krishna, Hare Krishna,Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama, Hare Rama, Rama Rama Hare Hare Then there is japa, mangal arati, Srimad-Bhagvatam which is actually Yogastha . We have been gifted with a very beautifully organised temple routine which is not only for temple devotees but also for the congregation because the whole day we have to work. grihe thako, vane thako, sada ‘hari’ bole’ dako, sukhe duhkhe bhulo na’ko, vadane hari-nam koro re Translation Whether you are a householder or a sannyasi, constantly chant "Hari! Hari!" Do not forget this chanting, whether you are in a happy condition or a distressful one. Just fill your lips with the hari-nama. Therefore, it is mandatory to involve yourself in the morning prayer routine. After doing this daily when you work at your work place those working activities will be Krishna Conscious activities. Things which we do like chanting, singing arati, sankirtana, listening to Srimad Bhagavatam ( Sravan Kirtan bhagavatam) , eating prasada ( maha-prasade govinde), we do it for attaining Yogastha. If we are able to do so then there is an inoculation or injection. If there is a disease like a plague doctors have to go to that spot. Then such doctors take some injection before going to such spots. That injection is called an inoculation. Those who have undergone inoculation are not affected by that disease when they reach that spot. This japa and other morning activities are like an inoculation. While doing all activities like preaching and book distribution etc we will not be affected by outside activities going on over there. This is preparation. When you are in knowledge then you won't be affected by many things which you are going to see. You won't be affected by things which you have to see without your desire. I once saw an advertisement in Mumbai in which a man was showing a Limca bottle in his heart the way Hanuman has done by tearing apart his chest. They can show many such things like a bottle of alcohol or something rubbish. We will not be affected by these kind of things if we are fixed in yogastha kuru karmani. You have heard and I hope you got the point that you have to do manan and then nidhidhyasan. There is mananam and homework. Serious students understand what is sravan. There are various stages of sravan. We should take full benefit of this. Hare Krishna, Hare Krishna,Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama, Hare Rama, Rama Rama Hare Hare We are showing you the video which we mentioned. See what the American president said. He said that a few American Governors think that they need wine. If this is essential then surely temples are most essential. I hope that you would have understood. We will upload it on loksanga and other platforms. It would have been great if leaders of all countries had said this.Unfortunately Indian leaders didn't say this. Usually he doesn't say this. May God bless him and may God bless America. Or we can say that In God we Trust which is written on US currency like we have Satyamev Jayate printed on our currency. What Mr. Trump has said is appreciable. I really liked it. We hope that leaders of our country will awaken. Yesterday almost 20 pages were filled with your responses about the opening of the temples where all of you unanimously answered the same. Madhavi Gopi Dasi: Mandiras should be opened. Devotees should not be separated from the Lord anymore. Namroop Das (Dr.Nilesh Ghanokar): Temple can open with due precautions as below- 1)Before come inside the Temple we should make arrangement to wash the hand with soap 2) After that Hand sanitiser should be use 3) Mask. Paramkaruna Das & Bhakti Nidhi Devi Dasi: Temples need to be opened immediately, but with very strict discipline. Government must try to call responsible temple trust and handover to them the responsibility to maintain and follow Government guidelines strictly. Radhanand: If we are opening temples then we must maintain social-distancing strictly. Sadashiv Gaur Prabhu: Darsana should not be open all the time, instead it can be allowed prior to lunch and for few minutes/hours during evening. Shyamvanmali has also written the same thing that the temple should be open for a limited time period. Akinchan Bhakt Das:Temples should be open, but it should be with limited devotees taking darsana at a time. In this way everyone will be pleased with social distancing. Antaryami Krsna Dasa: Devotees should start signature campaigns and similar things to appeal to the central and state governments or at least the local politicians for systematically wiping out the four principles of sinful life from human society so that the world will encounter lesser sufferings in upcoming future. Cause of diseases are these 4 problems only. Dayalu Radha dd:Your words are truth inspired by divine love, may we always be fixed in them. Dharma has to be saved, and Sankirtan conducted in temples. harer nāma harer nāma harer nāmaiva kevalam kalau nāsty eva nāsty eva nāsty eva gatir anyathā Translation “ ‘In this age of quarrel and hypocrisy, the only means of deliverance is the chanting of the holy names of the Lord. There is no other way. There is no other way. There is no other way.’ ”[CC Madhya 6.242] Dvarkavasi is also saying Temples must be open in Green and Orange zones. So I read few of your responses, all of you have given several suggestions and we have noted them. We will try to implement them once the temples are open early. You must also pray for the opening of the temples throughout India. Now Radha Pandarinatha temple is going to open for darsana. Radha Pandarinatha ki Jai! Gaur Premanande! Hari Haribol

Russian

Наставления после совместной джапа сессии 27 мая 2020 г. ДУХОВНАЯ ПРИВИВКА. Доброе утро! Вы понимаете доброе утро, но не супрабхатам (не спите). Приветствую всех преданных из 802 мест, которые собрались здесь на этой zoom конференции. Многие воспевают. Кто-то учится. Давайте сначала поговорим с вами. Я думал о просмотре одного видео, но давайте посмотрим, как оно будет работать. Этот видеоклип посвящен президенту США г-ну Дональду Трампу, который говорит о немедленном открытии церквей, храмов и мечетей и о том, что молитва является наиболее важной частью их жизни. Вы все должны молиться и это обязательно для всех. Потом у нас могут быть вопросы-ответы на сессии или комментарии. Чат вопросов и комментариев сейчас не работает. шри-кршна-чайтанья прабху-нитйананда шри-адвайта гададхара шривасади-гаура-бхакта-вринда Перевод: Я предлагаю свои почтительные поклоны Шри Чайтанье Махапрабху, Господу Нитьянанде, Шри Адвайте, Гададхара Пандиту, Шривасу Тхакуру и всем преданным Господа Чайтаньи. Харе Кришна, Харе Кришна, Кришна Кришна Харе Харе Харе Рама, Харе Рама, Рама Рама Харе Харе буддхи-йукто джахатиха убхе сукр̣та-душкр̣те тасмад йогайа йуджйасва йогах кармасу каушалам Перевод Шрилы Прабхупады: Тот, кто преданно служит Господу, уже в этой жизни освобождается от последствий хороших и дурных поступков. Поэтому посвяти жизнь йоге, которая является искусством деятельности. (Б.Г. 2.50) Что такое йога? Господь сказал, что это наука о жизни. Это очень важная цитата. Это образ жизни, который мы называем Сознанием Кришны. Шрила Прабхупада назвал это Сознанием Кришны. Затем у нас было создано Международное общество Сознания Кришны - общество, в котором преданные следуют практикам йоги, благодаря которым они становятся Сознающими Кришну и остаются в нем. йога-стхах куру кармани сангам тйактва дхананджайа сиддхй-асиддхйох само бхутва саматвам йога учйате Перевод Шрилы Прабхупады: О Арджуна, выполняй свой долг невозмутимо, без привязанности, не беспокоясь о победе или поражении. Такое умение владеть собой называют йогой. (Б.Г. 2.48) Пожалуйста, запомните эту часть, вы можете либо записать ее, либо сделать мысленную заметку - Господь сказал, йога-стхах куру кармани, кармани означает выполнять все свои обязанности. Как мы должны это делать? Йогастха - занимаясь йогой, вы должны выполнять все свои обязанности. Поэтому Господь сказал в «Бхагавад-гите» Арджуне, чтобы он стал йогом. В материальном мире проповедь противоестественна. Все актеры, ученые, политики говорят, бхоги бхава (получай чувственные удовольствия). Они практикуют противоположное тому, что Господь попросил нас сделать, и я постоянно проповедую вам, что из-за этого мы становимся роги. Это великая мантра, короткая, но эффективная. Утренние часы называются брахма мухурта. Наиболее благоприятное время для постижения Брахмана из 24 часов - это Брахма Мухурта. Я не говорю об ахам брахмасми. Даже если вы думаете об этом, тогда вы ахам, а брахман означает, что мы душа, но мы не парабрахман. Мы частица парабрахмана. арджуна увача парам брахма парам дхама павитрам парамам бхаван пурушам шашватам дивйам ади-девам аджам вибхум ахус твам р̣шайах сарве деваршир нарадас татха асито девало вйасах свайам чаива бравши ме Перевод Шрилы Прабхупады: Арджуна сказал: Ты Верховная Личность Бога, высшая обитель, чистейший, Абсолютная Истина. Ты вечная, божественная, изначальная личность, нерожденная и величайшая. Все великие мудрецы, такие как Нарада, Асита, Девала и Вьяса, подтверждают эту истину, и теперь Ты Сам говоришь мне об этом. (Б.Г. 10.12-13) В наших писаниях такого нигде не написано. Мы не должны впадать в иллюзии. С утра преобладает гуна благости. Страсть днем и невежество ночью. Нам нужно использовать утренние часы для йоги, потому что мы должны осуществлять деятельность в течение дня. Если мы правильно сосредоточились на йоге в утренние часы, тогда мы можем правильно выполнять свои обязанности Это важно, чтобы утвердиться в йоге. Харе Кришна, Харе Кришна, Кришна Кришна, Харе Харе Харе Рама, Харе Рама, Рама Рама Харе Харе У нас есть джапа, мангал арати, Шримад-Бхагватам, который на самом деле является Йогастхой. У нас есть замечательно организованный распорядок в храме, который предназначен не только для преданных храма, но и для прихожан, потому что весь день мы должны работать. грихе тхако, ване тхако, сада `хари' боле' дако, сукхе духкхе бхуло на'ко, вадане хари-нам коро ре Перевод: Домохозяин ты или санньяси, пой неустанно: "Хари! Хари!" Укрась свои уста хари-намой, и ни в радости, ни в горе не переставай петь святое имя. Поэтому вы должны обязательно включаться в утреннюю молитву. Если вы будете молиться каждый день, тогда даже ваша деятельность на рабочем месте будет сознательной деятельностью для Кришны. Все что нам нравится делать: воспевать, петь арати, выходить на санкиртану, слушать Шримад Бхагаватам (шраванам киртанам бхагаватам), есть прасад (маха-прасад говинде) - мы делаем для достижения умиротворения. Когда мы делаем все это, это и есть прививка. Если где-то появляется такая болезнь, как чума, врачи должны идти туда. Предварительно такие врачи делают инъекции, прежде, чем идти в эти места. Эта инъекция называется прививкой. Те, кто сделали прививку, не страдают от этой болезни, когда они приходят в такое место. Джапа и другие утренние программы похожи на прививку. При выполнении всех видов деятельности, таких как проповедь, распространение книг и т. д.. На нас не будут влиять внешние обстоятельства. Это подготовка. Когда вы находитесь в знании, вы не будете подвержены влиянию многих вещей, которые вас окружают. На вас не будут влиять вещи, которые вы будете видеть без собственного желания. Однажды я увидел в Мумбае рекламу, в которой человек показывал бутылку лимки (газированный безалкогольный напиток, производимый в основном в Индии и некоторых частях США) в своем сердце, как это делал Хануман, разрывая грудь. Они показывают много таких вещей, как бутылка алкоголя или какой-то мусор. Мы не будем подвержены подобным вещам, если мы сосредоточены на йога-стхах куру кармани (выполняй свой долг невозмутимо). Вы слышали и я надеюсь, поняли, что вы должны выполнять манан (размышление), а затем нидидхьясана (медитация). Есть мананам и ежедневные обязанности. Серьезные ученики понимают, что такое шраванам. Существуют различные этапы шраванам. Мы должны в полной мере пользоваться этим. Харе Кришна, Харе Кришна, Кришна Кришна, Харе Харе Харе Рама, Харе Рама, Рама Рама Харе Харе Мы покажем вам видео, которое мы упомянули. https://youtu.be/jOWZAYzq3w8 Посмотрите, что сказал американский президент. Он сказал, что некоторые американские губернаторы считают, что им нужнее вино. Если это важно, то несомненно открытие храмов намного важнее. Я надеюсь, что вы понимаете это. Мы загрузим видео на локсангу и другие платформы. Было бы здорово, если бы лидеры всех стран говорили бы об этом. К сожалению, индийские лидеры этого не сказали. Обычно он этого не говорил. Пусть Бог благословит его и пусть Бог благословит Америку. Или мы можем сказать, что «Мы верим в Бога», фраза которая написана на американской валюте. Так же, как на нашей валюте напечатано сатьям-эва джайате — лишь Истина побеждает (мантра из Мундака-Упанишад). То, что сказал мистер Трамп, впечатляет. Мне действительно это понравилось. Мы надеемся, что лидеры нашей страны пробудятся. Вчера почти 20 страниц были заполнены вашими отзывами об открытии храмов, где вы все ответили одинаково. *Мадхави Гопи даси: Храмы должны быть открыты. Преданные больше не должны быть разлучены с Господом. *Намруп дас( Dr.Nilesh Ghanokar): Храм можно открыть с соблюдением мер предосторожности, как написано ниже: 1) Прежде чем войти в Храм, мы должны вымыть руки с мылом 2) После этого следует использовать дезинфицирующее средство для рук 3) Маска. *Парамкаруна дас и Бхакти Нидхи деви даси: Храмы нужно открывать немедленно, но с очень строгой дисциплиной. Правительство должно попытаться призвать ответственное храмовое руководство и передать им ответственность за строгое соблюдение и следование руководящим указаниям правительства. *Радхананд: Если мы открываем храмы, мы должны строго поддерживать социальное дистанцирование. *Садашив Гаур прабху: Даршан не должен быть открытым все время, вход может быть разрешен до обеда и в течение нескольких минут / часов вечером. *Шьямванамали также написал, что храм должен быть открыт в течение ограниченного периода времени. *Акинчан Бхакта дас: Храмы должны быть открыты, но количество преданных одновременно получающих даршан Господа должно быть ограничено. Таким образом, все будут довольны социальным дистанцированием. *Антарйами Кришна дас: Преданные должны начинать кампании по подписанию петиций и тому подобных вещей, чтобы обратиться к центральному правительству и правительствам штатов или, по крайней мере, к местным политикам за систематическим соблюдением четырех принципов благочестивой жизни в человеческом обществе, чтобы мир столкнулся с меньшими страданиями в будущем. Причиной заболеваний являются только эти 4 проблемы. *Дайалу Радха деви даси: Ваши слова - это истина, вдохновленная божественной любовью, пусть мы всегда будем на них сосредоточены. Дхарма должна быть спасена, а санкиртана проводится в храмах. харер нама харер нама харер намаива кевалам калау настй эва настй эва настй эва гатир анйатха Перевод Шрилы Прабхупады: В этот век ссор и лицемерия единственным средством освобождения является воспевание святых имен Господа. Другого пути нет. Другого пути нет. Другого пути нет. (Ч.Ч. Мадхья-лила 6.242) *Дваракаваси также говорит, что храмы должны быть открыты в зеленой и оранжевой зонах. Поэтому я прочитал несколько ваших ответов, все вы дали несколько разных предложений, и мы приняли их к сведению. Мы постараемся реализовать их, чтобы храмы открылись пораньше. Вы также должны молиться об открытии храмов по всей Индии. Теперь храм Радха Пандаринатха будет открыт для даршана. Радха Пандаринатха Ки Джай! Гаур Премананде! Хари Хари бол! (Перевод Кришна Намадхан дас, редакция бхактин Юлия)