Hindi

6 May 2020 आज का दिन महान है। आज नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव है। नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव की जय। आज के दिन कृष्ण भगवान, नरसिंह भगवान बन रहे हैं। उग्र, सौम्या रूप दोनों। उग्र रूप दर्शन करके अपने अंदर छिपे हुए हिरण्यकशिपु को डराओ। दानवी प्रवृत्ति जो कब से हमें हैं उसे डराओ। भगवान से प्रार्थना करो आपके शत्रु आप स्वयं ही हैं आपके अंदर ऐसे दानव का विनाश करें नरसिंह भगवान। ऐसी प्रार्थना करो। नमस्ते नारसिंहाय प्रहलाद आह्लाद दायिने ।नमस्ते मतलब " नमः ते "मेरा नमस्कार। ओम नमो भगवते नारसिंहाय। प्रहलाद नरसिंह देव की जय। नरसिंहपल्ली की जय हो । अहोविलं की जय। दिन तो 12 घंटे का ही है पर महिमा महान है। पिछले सप्ताह में कई महान दिन आये।आज चतुर्दशी का दिन है। उन दिनों का हमें स्मरण करना चाहिए, जैसे सीता नवमी ,रुकमणी द्वादशी। आज उससे भी अधिक महान दिन है चतुर्दशी का दिन ।बहुत समय पहले तभी भी चतुर्दशी ही थी ,जब नरसिंह भगवान प्रकट हुए ।नमस्ते नारसिंहाय नमस्ते अर्थात नमस्कार(नमः ते)आपको नमस्कार ।आज के दिन नरसिंह भगवान प्रकट हुए आपके नरसिंह (नरहरी )बने ऐसे रूप को मेरा प्रणाम। यह प्रार्थना लॉस एंजिलिस में जो कि पाश्चात्य देशों का मुख्य स्थान है । वहां पर श्रील प्रभुपाद ने नरसिंह भगवान के बारे में अपने शिष्यों को बताया। श्रील प्रभुपाद ने वहां पर विग्रह स्थापित किया। पहले कोई नरसिंह भगवान की आरती नहीं गाता था ना आरती उतारता था ।यह इतिहास है । श्रील प्रभुपाद ने सबको नरसिंह भगवान की आराधना करने के लिए प्रेरित किया। कैसे नरसिंह भगवान? नरसिंह भगवान जो प्रहलाद को आह्लाद देते हैं ।सही तरह से शब्दों का उच्चारण होना चाहिए....प्रहलाद आह्लाद ।बातें तो पुरानी है पर सबको समझ कर गाना चाहिए। हिरण्यकशिपु वक्षः .....अर्थात हिरण्यकशिपु के पेट या वक्ष स्थल को जिन्होंने चीर डाला। जैसे कि जरासंध के दो टुकड़े किए। शिला टंका नखालाये .....भगवान ने अपने नाखून से छलनी बना लिया। आलय जहां पर संग्रह हो ।नखालाये ... जिस प्रकार सुखालये,दुखालये ,भोजनालय उसी प्रकार जिसमें नाखून का प्रधान है। उन नाखूनों से नरसिंह भगवान ने हिरण्यकशिपु को फाड़ डाला। इतो नरसिंह परतो नरसिंह (इधर भी नरसिंह देव है और उधर भी नरसिंह देव हैं)यतो यतो यामी ततो नरसिंह।जहां जहां पर मैं जाता हूं वहां नरसिंह देव है। जैसे जगन्नाथ स्वामी नयन पथ गामी भवतु में। हे जग्गनाथ स्वामी मेरे नयनो के पथ गामी बनिए।बहिर नरसिंह हृदय नरसिंह..... आप बाहर हो या अंदर प्रहलाद महाराज कहते हैं मेरे भगवान तो सर्वत्र हैं ।तो हिरण्यकशिपु ने पूछा क्या इस खंभे में है तुम्हारे भगवान? तव कर कमल वरे अद्भुद श्रृंगम.... आपके हाथ श्रेष्ठ हैं उंगलियों के नाखून अद्भुत हैं श्रृंगम अर्थात नुकीले जैसे पहाड़ के ऊपर चोटी होती है। दलित हिरण्यकशिपु मानो हिरण्यकशिपु एक भ्रमर है उसको नाखून से भगवान नरसिंह देव ने कुचल डाला ।जैसे मच्छर को पकड़ना हो तो आप के बाएं हाथ का खेल है, हिरण्यकशिपु की तुलना एक शूद्र भ्रमर के साथ की जा रही है। श्री भगवान विशालकाय सशस्त्र है, उनके शस्त्र उनके नाखून हैं (हिरण्यकशिपु को वरदान मिला था,कि वो किसी शस्त्र से नहीं मारा जाएगा )ऐसा वरदान था ब्रह्मा का तो इसीलिए भगवान ने उसे नाखून से मारा।उन्होंने सिंह के रूप से इतना डरा दिया जैसे शेर का रूप सबसे भयानक होता है, वन का राजा केसरी, जब डराने हेतु प्रकट ही हुए तो सिंह का रूप लिया ,उग्र नरसिंह बने ।और कोई रूप इतना उग्र या भयानक संसार में नहीं देखा ।भगवान ही शेर बन गए और कोई यदि मेरे भक्तों के चरण में अपराध करेगा तब मैं सहन नहीं करूंगा ।अपराधी को सबक जरूर मिलेगा । भगवान को देखकर हिरण्यकशिपु की भी धोती पीली हो गई ,जब मल मूत्र का विसर्जन हुआ होगा।भगबान नर क्यों उसको इतना भयभीत किया क्योंकि इतने अपराध करे हिरण्यकशीपु ने । शरीर ,मन और वाचा से। पूरा वर्णन है नरसिंह पुराण में।और भागवतम मैं भी आप पढ़ो सुखदेव गोस्वामी वर्णन करते हैं आठवें नौवें और दसवें अध्याय में । हिरण्यकशिपु का अत्याचार और अपराध ।चाहे वह मन से ,वाणी से (गाली-गलौच )शरीर से (थप्पड़ मारकर )मानसिक का तो कहना ही क्या घूमते फिरते हुम् करए ही रहते हैं।मुनि जन मानस ....मुनि जन भगवान को स्मरण करते हैं।अपराध करने वालों सावधान परिणाम बहुत बुरा होगा ।परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम.... जो दंभ, गर्व करता है उसका पतन और विनाश निश्चित है राजा अमबरीश के चरणों में अपराध करने वाले दुर्वासा मुनि के पीछे भगवान ने सुदर्शन छोड़ा। आपको क्या लगता है अब जमाना बदल गया है पर विनाश की पद्धति तो सदा वही रहेगी ।जब जब भगवान प्रकट हुए उन्होंने अपने भक्तों के वचन को सत्य दिखाया। श्रीधर स्वामी महाराज कहते हैं कैसे निज भृत्य भाष्म ,महाप्रभु भी प्रसन्न थे इनकी टीकाओं से ।प्रहलाद ने कहा ,मेरे भगवान सर्वत्र हैं इसको सत्य दिखाने के लिए भगवान स्वयं नरसिंह रूप में प्रकट हुए । इस खंभे में हैं?उसी स्तम्भ से प्रकट हुए भगवान और उन्होंने यह सिद्ध किया कि प्रह्लाद के वचन सत्य हैं। बड़ा अद्भुत है कि किसी का खंबे से जन्म हुआ। जन्म कर्म च दिव्यम। ब्रह्मा जी की द्विंक (नासिका) से वराह भगवान का जन्महुआ। भगवान अजन्मा हैं। प्राकृतिक जीव जंतुओं की तरह भगवान का जन्म नहीं होता हैं। खंबे को योनि बनाया तथा भगवान् प्रकट हुए। ब्रह्मा ने वर दिया ठीक वैसे ही हो हिरण्यकशिपु ने वर माँगा कि मैं कभी मरूं ही नहीं तब ब्रह्मा जी ने कहा मैं भी अमर नहीं हूँ मेरी आयु तो लंबी है परन्तु में भी मरूँगा। हिरण्यकशिपु ने कहा ठीक है इतना तो करना स्वामी कि मैं बाहर न मरू, अंदर न मरू , अस्त्र-शस्त्र से न मरू, मनुष्य से न मरू, पशु से न मरू, दिन में न मरू, रात में न मरू। उसने सोचा कैसे-कैसे लोग मरे हैं, कहाँ –कहाँ मरे हैं सब सोचा। वायरस से ही नहीं मरू। सब सोच कर उसने वरदान माँगा। ब्रह्मा ने अपनी और संसार की जान बचाने के लिए ठीक है ठीक है कहते रहे। ब्रह्मा जी ने जो वचन दिया था उनके सारे वचनों को सत्य करने के लिए भगवान नरसिंह रूप में प्रकट हुए तथा दिन-रात के बीच का समय संध्या का वक्त, नर भी नहीं पशु भी नहीं हिरण्यकशिपु ने सोचा भी ना था आधा मनुष्य और आधा शेर के रूप में भगवान प्रकट होंगे ऐसा विचार तो शुद्र हिरण्यकशिपु के परे था। भगवान ने उसकी सारी शर्ते ध्यान में रखते हुए, उसने कहा हथियार से नहीं तो नाखून से, अंदर बाहर नहीं तो दहलीज पर, आकाश जमीन नहीं तो गोदी में, सांय कालीन संध्या के समय भगवान ने ‘हिरण्यकशिपु तनु (शरीर) भ्रिन्घम’ उसको चीर फाड़ दिया। इस समय भगवान बहुत क्रोधित थे। भगवान क्रोधित क्यों थे यह याद रखने वाली बात हैं हमें याद रखना चाहिए– मेरे भक्त के चरणों में अपराध करने वाला वह राक्षस, हो सकता है वह राक्षस था भी और राक्षस दिखता भी था पर आजकल ऐसे राक्षस नहीं होते हैं दिखने वाले। दिखते तो सब यहां पर जेंटलमैन हैं। जेंटल मतलब सभ्य वह जेंटलमैन भी अपराधी हो सकता है। दिखता तो वह सभ्य हैं उसने टाई भी पहनी हुई है, थ्री पीस सूट पहना हुआ है, टॉयलेट भी गया जहाँ पर जेंटलमैन लिखा था लेकिन जब वह हवाई जहाज में बैठने के लिए जाता है तो उसकी जांच पड़ताल हुई। सिक्योरिटी ने कहा तुम दिखते जेंटलमैन हो पर तुम्हारी स्वाभाव या करतूत नॉन जेंटलमैन है, तुम्हारी प्रवृति दानव जैसी हो सकती हैं। तुम दिखाते तो हो मानव जैसे जिसके द्वि पाद तो है, ऐसे मनुष्य को द्वि पाद पशु कहा गया है। पशु के चार पांव होते हैं। नरसिंह भगवान की जय। नरसिंह भगवान ने ब्रह्मा के वचनों को ध्यान में रखते हुए तथा उन वचनों को सत्य सिद्ध करते हुए हिरण्यकशिपु का वध किया। श्रीधर स्वामी और भी समझाते हैं, जैसे हम कह ही रहे थे सीता नवमी, रुकमणी द्वादशी ये सारी घटनाएँ, लीलाएं इतिहास है। ये हकीकत है ऐसी घटनाएँ घटी हैं । एक समय था चतुर्दशी का सांय काल के समय भगवान प्रकट हुए आंध्र प्रदेश में अहोबिलम में वह स्तंभ भी है। आंध्रप्रदेश में जब पद यात्री जाते है तो वहाँ नरसिंह भगवान के 9 स्थल है। अहोबिलम, सिन्हाचलम, मंगलगिरी आदि। ये इतिहास है। जब हम इतिहास की बात करते हैं तो स्थल, घटना, घटना घटने के लिए काल और स्थान दो बातें की आवश्यकता होती है। कौन सा समय, कौन सा स्थान,कौन से व्यक्ति, उन्होंने क्या किया इसे इतिहास कहते हैं। धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः । मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत मेरे पुत्र, पांडू के पुत्र युद्ध करने के लिए गए तो वहां क्या हुआ यह सारा इतिहास है। इसको जब माइथोलॉजी या काल्पनिक दंतकथा कहते हैं तो फिर उसका कोई काल होता है न स्थान होता है न व्यक्ति का वर्णन होता है। माइथोलॉजी अलग होता है और इतिहास अलग होता है। हम साधकों को, भक्तों को यह समझना चाहिए कि श्री मद भागवतम, रामायण, पुराण या चैतन्य चरित्रामृत इनमे जो भी वर्णन हैं ये सब इतिहास हैं। महाभारत में कितने व्यक्तित्व थे। सभी का अलग अलग वर्णन भी है। कल्पना से कोई भी इतना नहीं लिख सकता है। युधिष्ठर महाराज, अर्जुन, भीम सभी के कार्यकलाप, गुण तथा धर्म सबका वर्णन हैं। रामायण ने भी कितने व्यक्तित्व हैं उनका भी अपना-अपना चरित्र है। चैतन्य चरित्र अमृत में भी लाखों नाम हैं, चरित्र हैं । नरसिंह भगवान की लीला कथा भी इतिहास हैं। इतिहास समझाते समय स्थान का प्रश्न आता है इसमें बैकुंठ भी एक स्थान है। बैकुंठ में एक घटना घटी 4 कुमार, ब्रह्मा, उनके मानस पुत्र है। उनके नाम है, उनके व्यक्तित्व है, उनके कार्य भी है। जब वे वैकुंठ गए तो द्वारपालों ने उन्हें रोका तब वे क्रोधित हुए तथा श्राप दिया तभी वहां भगवान पहुंचे। गरुड़ चल रहा था तथा भगवान भी चल रहे हैं। भगवान गरुड़ की पीठ पर विराजमान होकर नहीं आए ऐसा वर्णन मिलता है। चार कुमार वैकुण्ठ के प्रवेश द्वार पर ही भगवान आते है तथा श्राप मिलता है। दंड तो मिलना ही चाहिए आपने अपराध किया। वैष्णव के चरणों में अपराध हुआ। द्वारपालों ने उन्हें समझा नहीं। भोले भाले मासूम बालक। तय हुआ कि आप भक्तों के साथ सात जन्म या राक्षस के साथ तीन जन्म लेने होंगे। उन्होंने कहा कि सात जन्म तो बहुत होते हैं इतने समय बैकुंठ से दूर रहना पड़ेगा हम तीन जन्म लेंगे। सतयुग, द्वापर युग, त्रेता युग में तीन बार राक्षस के बारे में जन्म लोगे। श्री धर स्वामी बताते हैं कि उसमें एक शर्त थी। उनकी शर्त थी कि जब हम तीन जन्मों में असुरी योनी में जन्म लेंगें तब भगवान हमें मुक्त करेंगे। सतयुग में जय और विजय हिरण्याक्ष और हिरण्यकशिपु के रूप में आए। उन चार कुमारों की उपस्थिति में भगवान ने वचन दिया। भगवान अपने वचन के पक्के हैं, हिरण्यकशिपु का वध करके भगवान ने यह दिखाया। भगवान् ने हिरण्यकशिपु का वध भी कर रहे है तथा उसे उस योनी से मुक्त भी कर रहे है। भगवत गीता में भगवान कहते हैं कि ‘कौन्तेय प्रतिजानीहि न मे भक्तः प्रणश्यति’ हे कुंती नंदन मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मेरे भक्त का कभी नाश नहीं होगा, मेरे भक्तों की मैं रक्षा करता हूं। भगवान ने अपने इसी वचन को सत्य करने के लिए श्री नरसिंह अवतार लिया तथा भक्त की रक्षा की। भगवान भक्त वत्सल है। ‘दीनबंधु दिना नाथ मेरी डोरी तेरे हाथ’ भक्तो की डोरी भगवान के हाथ में है। इस प्रकार व्याख्या या टीका में श्रीधर स्वामी ने ये सब समझाया है। इस वर्ष की जो नरसिंह चतुर्दशी हम मना रहे हैं उसका विशेष महत्त्व है। पूरी मानव जाती अभी कोरोना वायरस से ग्रसित तथा त्रसित है। आज भगवान प्रकट हो ही रहे हैं नरसिंह भगवान के चरणों में प्रार्थना, अभिषेक, यज्ञ, आरधना करेंगे यह महत्वपूर्ण है। भगवान प्रकट होकर क्या करते है- परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे ।। ‘केशव धृता नरहरी रूपा’ केशव ही नरसिंह बनते हैं और रक्षा करते हैं। जब जब हम नरसिंह भगवान् की प्रार्थना करते हैं, श्रील प्रभुपाद के समय भी हम समय समय पर तथा उनके स्वास्थ्य के लिए विशेष कीर्तन या प्रार्थना नरसिंह भगवान के चरणों में करते थे। साथ ही साथ श्रील प्रभूपाद द्वार स्थापित श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु के संकीर्तन आंदोलन की भी रक्षा करने के लिए हमें प्रार्थना करनी है। यह संकीर्तन आन्दोलन धर्म का संस्थापन भी कर रहा है इनका नाम है नाम संकीर्तन। हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे। ऐसा करने से धर्म की स्थापना होने से, अधिक से अधिक कीर्तन होने से, अधिक से अधिक प्रभुपाद के ग्रंथों का वितरण होने से, अधिक से अधिक उत्सव होने से, अधिक से अधिक प्रसाद वितरण होने से। भगवान रक्षा कर रहें हैं तथा प्रसाद के रूप में भक्तों के पास पहुँच रहे हैं। बहाना तो करोना वायरस और लॉकडाउन है। आप लोग यहाँ से नहीं निकल सकते। कुछ लोक निकले थे वे पंढरपुर पहुचे तब उन्हें भूख लगी तो उन्होंने यहाँ के अधिकारीयों से संपर्क किया। अधिकारीयों ने हरे कृष्ण वालो से संपर्क किया कि यहाँ पर कुछ मरीज़ भी हे उन्हें ट्रांसफर किया जा रहा है पर वे भूखे हैं कुछ प्रसाद की व्यवस्था करिए। वे भी जीव है, हमारे भाई है। बिठु मांझा ले पुर वारा------(can’t understand properly) कोई आगे पीछे हे थोडा, कुछ पहुँच गए है, कुछ अभी रास्ते में है, कुछ अभी अभी भगवान के पास जाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे जो जन कोरोना वायरस से ग्रस्त है उनको हरे कृष्ण भक्तों मोहन रूप तथा साधू ने प्रसाद पहुंचाया। भक्तों ने प्रसाद पहुँचाया तो भगवान प्रसाद के रूप में पहुंच गए। अन्न परब्रहम – प्रसाद भगवान् का एक स्वरुप है। इन दिनों में कितना कीर्तन हो रहा है। जितना कीर्तन एक डेढ़ महीने में हुआ उतना कीर्तन शायद पहले कभी इस पृथ्वी नहीं हुआ। इंटरनेट पर कीर्तन मेले हो रहे है, सभी जगह – बैंगलोर, बम्बई, चौपाटी में भक्त जप कर रहे है । सभी को जोड़ रहे हैं। हरे नाम मिनिस्ट्री की तरफ से सभी मंदिरों में सन्देश भेजा गया है कि प्रतिदिन 5 बजे कीर्तन हो। कीर्तन, प्रसाद, ग्रंथ तथा उत्सव के माध्यम से भगवान् की यह कृपा, भक्ति जीवो तक पहुंच रही है। नारद मुनि ने श्री मद भागवत के महातम्य में कहा था – अन्य धर्म तिर्षकृत्य महोत्सवन पुरस्कृत्य जने- जने गेहे गेहे (can’t understand properly) नारद मुनि ने कहा था कि में जन – जन में भक्ति का प्रचार करूंगा, महोत्सव संपन्न होंगे। यहां भी श्रवण उत्सव हो रहा है। आषाढी एकादशी महोत्सव भी पता नहीं इस बार होगा की नहीं । जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव जगन्नाथपुरी में लगभग कैंसिल ही है। नारद मुनि की जो रणनीति थी की महोत्सव के माध्यम से भक्ति का प्रचार करूँगा तो प्रभुपाद ने भी उन्ही के पथ पर चलते हुए हमें तथा दुनिया को कई सारे उत्सव दिए। यह नरसिंह भगवान की दया तथा कृपा है। आज नरसिंह भगवान प्रकट हो रहे हैं उनके दर्शन करो हमारे अन्दर जो हिरण्यकशिपु छिपा हुआ है जिसे सोना अच्छा लगता है। कशिपू मतलब मुलायम बिछोना और उस बिछोने में हमारा जो काम रोगी या काम शत्रु हैं वो गलत काम करता हैं। भगवान नरसिंह को प्रार्थना करते हैं कि हमारे अन्दर जो हिरण्यकशिपु रूपी असुर छुपा है उसकी धोती पीली होने दो, उसे डरने दो, कांपने दो । हे भगवान आप मेरे उस शत्रु का वध करो। राधानाथ महाराज बताते हैं कि भगवान नरसिंह देव अपने भक्तों के शत्रु के शत्रु बन जाते हैं। जब वे अपने भक्त के शत्रु के शत्रु बन कर प्रकट होते है तब वे उग्र रूप धारण करते हैं। भगवान नरसिंह हमारी मृत्यु की मृत्यु के कारण बनते हैं। ऐसा कई बार हुआ है कि जो हमें मारता है या हमारे प्राण हरने की कोशिस करता हैं भगवान् उसे भगा देते हैं । जय नरसिंह देव भगवान की जय, प्रहलाद महाराज की जय, श्री प्रभु पाद की जय, प्रेमानंदे परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज की जय

English

6 May 2020 Day 6 Sri Narasimha Caturdasi Please pray to Lord Narasimhadev that He may destroy the demoniac propensities within us which are there to a small or large degree. Lust is our enemy. We are our own enemies. This is an important day. The day will be 12 hours long only. But its greatness is important. We are observing various festivals in the last few days such as Sita Navami and Rukmini Dvadasi. So today we have one more important day of Caturdasi. A long, long time ago it was Caturdasi. We offer our obeisances to Lord Narasimha. Lord became Narahari. We daily offer this prayer where Prabhupada was making all Deity standards. Srila Prabhupada introduced this arati and Narasimha Pranam. No one was singing arati of Lord Narasimhadev. Srila Prabhupada inspired all of us to pray. We should say completely prahalada alhada dayine. How else is He? hiranyakasipur vakshah - He tore the chest and stomach of Hiranyakasipu. These things are not new, but we don't sing understanding its meaning. Alaya means collection. Dukhalaya Sukhalaya Devalaya. Nakhalaya - means nails are prominent in it. ito narasimha parato narasimha - I’m not giving an Uccharan seminar. Lord is here and Lord is there. We should take care of the rules of grammar. Wherever I go may Lord Narasimha be there! This is the same as a prayer in which we say jagannatha swami nayana pathagami bhavatu me. Hiranyakasipu asked, “Where is your Lord? In this pillar?” Prahlada Maharaja replied, “Yes, my Lord is in this pillar.” We should get up with conviction on such a day. If we don't get up on days like this then when will we get up? Such Narasimhadev who is adipurusa, whose nails are very sharp. They are just like the peak of a mountain. There are various kinds of bees. Few bite and a few are poisonous. You have killed wicked Hiranyakasipu just like that. Our dealing with a mosquito is just like that. See one fly came over there. Hiranyakasipu has been compared to a fly and the Lord is very great. He was not supposed to use weapons. Narasimhadev is famous for his teeth and nails. Sukadev Goswami is telling us that the form of the Lord frightened everyone. We have more fear of a lion than any other animal. Lions are the most fearsome. Narasimhadev became very ferocious. mattaḥ parataraṁ nānyat kiñchid asti dhanañjaya mayi sarvam idaṁ protaṁ sūtre maṇi-gaṇā iva Translation There is nothing higher than Myself, Oh Arjun. Everything rests in Me, as beads strung on a thread. [BG7.7] When the Lord becomes ferocious then no one can be more terrifying than Him. The Lord becomes a lion. ‘When someone makes an offence at the feet of any of My devotees then I become Narasimha and teach that offender a lesson.’ Seeing this Hiranyakasipu's dhoti would have turned yellow. When does a dhoti become yellow? When one urinates.There is one Purana named Narasimha Purana. In Srimad-Bhagvatam 7th canto the Lord's pastimes have been explained. There are three kinds of offences - body, words, mind. One can slap someone with the help of the body. What to say of mental offences? munijana manasa hansa Sukadev Goswami says this. First we think then we say and then we act. This is not a sleeping session. Haribol! Offenders beware! Narasimhadev took that action of destroying demons. The place of pride is always at the bottom.Those who feel pride end up at the bottom. The Lord doesn't tolerate pride. What do you think? The Lord was not tolerating it in those days and He is tolerating it these days. No, the Lord has His own ways to deal with offenders. satyam vidhatum nija bhritya bhashitam To reveal that form of Himself the Lord appeared. Sridhar Swami has given his commentary on this verse. Caitanya Mahaprabhu was very pleased with this commentary. Prahlada Maharaja had said that My Lord is everywhere. To make the statement made by Prahlada Maharaja true the Lord appeared over there. Is there any proof that the Lord is everywhere? Is He in the pillar? He is within you also. The Lord appeared from that pillar. The Lord thought, “Let Me appear from that pillar.” Isn't this a wonderful appearance? Has anyone taken birth from a pillar? janma karma cha me divyam evaṁ yo vetti tattvataḥ tyaktvā dehaṁ punar janma naiti mām eti so ’rjuna Translation Those who understand the divine nature of my birth and activities, O Arjun, upon leaving the body, do not have to take birth again, but come to my eternal abode. [BG 4.9] The Lord's birth is transcendental. He took birth from Lord Brahma’s sneeze. He doesn't have to take birth like ordinary living entities. This is one thing. Hiranyakasipu had asked to be immortal for all the time. Lord Brahma had said that he was not immortal even though he have a long life. Then Hiranyakasipu asked, “May I never be killed by any astra sastra during the night or day.” May I not die by a virus? He thought of all the ways by which people have died. May I not die inside or outside? To make all these benedictions true, the Lord appeared. He said he shouldn't die during the day or night. He hadn't said that may he never get killed in between the day and night. The Lord said, “I have nails.” He made him lie on His lap. Then the Lord tore the belly of wicked Hiranyakasipu. Why was the Lord angry? Remember this reason. It was against the person who offended His devotee. Hiranyakasipu also looked like a demon. Nowadays gentleman wear suits and ties. They might be dressed like gentleman, but might not be gentlemen from within. Taking into consideration all the benedictions of Lord Brahma, the Lord killed Hiranyakasipu. I was saying that all incidents which are there such as Sita Navami, Rukmini Dvadasi are all an Itihaas. All these pastimes took place. The Lord appeared on day of Caturdasi at Ahobilam in Andhra Pradesh. What's there in an Itihaas or History? Place and time have been mentioned. In grammar it's called saptami. Which place, at what time and which person did what? This is called an Itihaas. dhṛitarāśhtra uvācha dharma-kṣhetre kuru-kṣhetre samavetā yuyutsavaḥ māmakāḥ pāṇḍavāśhchaiva kimakurvata sañjaya Translation Dhritarashtra said: O Sanjay, after gathering on the holy field of Kurukshetra, and desiring to fight, what did my sons and the sons of Pandu do?[BG 1.1] Mahabharata is an Itihaas. These are all facts. Mythology is one thing and Itihaas is another thing. We devotees should understand that whatever is written in Srimad Bhagvatam is an Itihaas. So many personalities were there in Mahabharata and everyone has their own attributes. Can anyone think and write this? Everyone has their own attributes. In Caitanya-caritamrta also there are millions of characters. Everyone's details such as birth, parents can be explained. Then there is the description of Vaikuntha also. What happened in Vaikuntha? The four Kumaras are there who are the sons of Lord Brahma. They went to Vaikuntha and were stopped by the gatekeepers. Then they became angry and cursed them. It's been described that the Lord came walking along with Garuda. Lord said that these gatekeepers couldn't understand who the visitors were. He said to the gatekeepers, “You may become demons for three births or you may take birth 7 times in the association of devotees.” In Satya-yuga Jaya Vijaya became Hiranyaksa and Hiranyakasipu. It was a condition that the Lord will liberate them by killing them. This was also nija bhrtya bhashitum. The Lord is showing that He is killing Hiranyakasipu and at the same time also liberating Hiranyakasipu. Lord had said in Bhagavad-Gita that na me bhakta pranashyati- “Kaunteya I take a vow that My devotee will never perish.” To protect this vow the Lord has appeared. The Lord proved this by appearing in the form of Narasimhadev. This has been explained by Sridhar Swami in his commentary. Today’s Narasimha Caturdasi celebrations carry a special meaning. Coronavirus has created situations and the whole mankind has become afflicted because of it. Today is the appearance day of Narasimhadev and we offer prayers at the feet of Lord Narasimha. Worshipping Lord Narasimhadev is important. What does the Lord do by appearing as Narasimha? Sometimes we have to offer prayers at the feet of Narasimha for the good of health of Srila Prabhupada, for protection of the movement of Caitanya Mahaprabhu. The Lord is protecting and reaching everyone through prasada. We are locked down. We can't get out. Few people were passing by Pandharpur and they contacted ISKCON Pandharpur as diseased persons are hungry. Then Mohan Rupa Prabhu and one more devotee delivered the prasada. So much kirtana is going on. This has not taken place. Everywhere kirtana melas are going on. 5 pm kirtana is there. So the Lord's mercy is reaching all through prasada, books and kirtana. anya dharman tiraskrtya mahotsavan puraskrtya By means of festivals bhakti is being spread. This is the mercy of Srila Prabhupada. I started to say in the morning that Narasimhadev who is appearing today is Ugra-Narasimha. Take darsana of Ugra-Narasimha. We have Hiranyakasipu within us. For those who like sona there are 2 kinds of sona - one is gold and another is sleeping. Let that Hiranyakasipu within us get frightened and be killed. One time HH Radhanath Maharaja was saying that the Lord becomes the enemy of the devotee's enemy. He takes a ferocious form when He becomes the enemy of our enemy. He becomes the death of death which kills us. Narsimhadev Caturdasi Mahotsav ki Jai! Gaur Premanande! Haribol!

Russian

6 мая 2020 г. 6 день Шри Нарасимха Чатурдаши Пожалуйста, помолитесь Господу Нарасимхадеву, чтобы Он мог разрушить демонические наклонности внутри нас, которые существуют в той или иной степени. Похоть наш враг. Мы наши собственные враги. Это важный день. День будет длиться всего 12 часов. Но его величие важно. В последние несколько дней мы наблюдаем различные фестивали, такие как Сита Навами и Рукмини Двадаши. Итак, сегодня у нас есть еще один важный день Чатурдаши. Давным-давно это был Чатурдаши. Мы предлагаем свои поклоны Господу Нарасимхе. Господь стал Нарахари. Мы ежедневно возносим эту молитву. Когда Прабхупада устанавливал все стандарты для Божеств, Шрила Прабхупада ввёл арати и Нарасимха Пранам. Никто не пел арати Господа Нарасимхадева. Шрила Прабхупада вдохновил всех нас молиться. Мы должны сказать полностью prahalada alhada dayine. Как еще Он? hiranyakasipur vakshah - Он разорвал грудь и живот Хираньякашипу. Эти вещи не новы, но мы не поем, не понимая их значение. Алайя означает совокупность. Dukhalaya Sukhalaya Devalaya. Nakhalaya - означает, чьи когти вонзаются. ито нарасимха парато нарасимха - я не провожу Uccharan семинар. Господь здесь, и Господь там. Мы должны заботиться о правилах грамматики. Куда бы я ни пошел, везде Господь Нарасимха! Это то же самое, что и молитва, в которой мы говорим «Джаганнатха Свами nayana pathagami bhavatu me». Хираньякашипу спросил: «Где твой Господь? В этой колоне? Махараджа Прахлада ответил: «Да, мой Господь в этой колоне». Мы должны подняться с убеждённостью в такой день. Если мы не проснёмся в такие дни, то когда же мы проснёмся? Такой Нарасимхадев, который ади пуруша, у которого очень острые ногти. Они как вершина горы. Существуют различные виды ос. Немного укусов и некоторые ядовиты. Вы просто убили злого Хираньякашипу без малейшего труда. Мы имеем дело с комарами именно так. Видишь, одна муха пришла туда. Хираньякашипу сравнивают с мухой, а Господь очень велик. Он не должен был использовать оружие. Нарасимхадев славится своими зубами и когтями. Шукадева Госвами говорит нам, что облик Господа напугал всех. У нас больше страха перед львом, чем перед другим животным. Львы самые страшные. Нарасимхадев стал очень свирепым. mattaḥ parataraṁ nānyat kiñchid asti dhanañjaya
mayi sarvam idaṁ protaṁ sūtre maṇi-gaṇā iva Перевод О завоеватель богатств, нет истины выше Меня. Все сущее покоится на Мне, подобно жемчужинам, нанизанным на нить. [БГ. 7.7] Когда Господь становится свирепым, никто не может быть более страшным, чем Он. Господь становится львом. «Когда кто-то оскорбляет кого-либо из Моих преданных, тогда я становлюсь Нарасимхой и преподаю этому обидчику урок». Видя, что дхоти этого Хираньякашипу пожелтели. Когда дхоти становится желтым? Когда кто-то мочится. Есть одна Пурана по имени Нарасимха Пурана. В седьмой песне «Шримад-Бхагаватам» объясняются игры Господа. Есть три вида оскорблений - тело, слова, разум. Можно ударить кого-то с помощью тела. Что сказать о психических преступлениях? munijana manasa hansa Шукадев Госвами говорит это. Сначала мы думаем, потом говорим, а потом действуем. Это не сеанс сна. Харибол! Обидчики остерегайтесь! Нарасимхадев принял меры по уничтожению демонов. Место гордости всегда внизу. Те, кто чувствует гордость, оказываются внизу. Господь не терпит гордости. Что вы думаете? Господь не терпел этого в те дни, а Он будет терпеть это в эти дни. Нет, у Господа есть свои способы борьбы с обидчиками. satyam vidhatum nija bhritya bhashitam Чтобы открыть эту форму Себя, явился Господь. Шридхар Свами дал свой комментарий к этому стиху. Чайтанья Махапрабху был очень доволен этим комментарием. Махараджа Прахлада сказал, что мой Господь везде. Чтобы сделать утверждение, сделанное Прахладой Махараджем истинным, Господь явился там. Есть ли доказательства того, что Господь везде? Он в колоне? Он тоже внутри тебя. Господь явился из этой колонны. Господь подумал: «Позволь Мне явиться из той колонны». Разве это не замечательный внешний вид? Кто-нибудь рождался от колоны? janma karma cha me divyam evaṁ yo vetti tattvataḥ
tyaktvā dehaṁ punar janma naiti mām eti so ’rjuna Перевод Те, кто понимают божественную природу моего рождения и деяний, о Арджун, после того, как покидают тело, не рождаться вновь в этом материальном мире, но приходят в мою вечную обитель. [BG 4.9] Рождение Господа трансцендентно. Он родился от чихания Господа Брахмы. Ему не нужно рождаться как обычные живые существа. Это одно. Хираньякашипу постоянно просил бессмертия. Господь Брахма сказал, что даже он не бессмертен, хотя у него долгая жизнь. Затем Хираньякашипу попросил: «Пусть меня никогда не убьет ни одна астра-шастра ни ночью ни днем». Чтобы я не мог умереть от вируса. Он думал обо всех способах смерти людей. Чтобы я не мог умереть внутри или снаружи. Чтобы сделать все эти благословения истинными, явился Господь. Он сказал, что, его никогда не убьют ни ночью ни днем. Господь сказал: «У меня есть когти». Он заставил его лечь на колени. Тогда Господь разорвал живот злого Хираньякашипу. Почему Господь был зол? Запомни эту причину. Это было против человека, который оскорбил Его преданного. Хираньякашипу тоже был похож на демона. В настоящее время джентльмен носит костюмы и галстуки. Они могут быть одеты как джентльмены, но могут быть не джентльменами изнутри. Принимая во внимание все благословения Господа Брахмы, Господь убил Хираньякашипу. Я говорил, что все дни, такие как Сита Навами, Рукмини Двадаси, - это все Итихаас. Все эти игры имели место. Господь явился в день Чатурдаши в Ахобилам в штате Андхра-Прадеш. Что там в Итихасе или Истории? Место и время были упомянуты. В грамматике это называется саптами. В каком месте, в какое время и какой человек сделал что? Это называется Итихаас. dhṛitarāśhtra uvācha
dharma-kṣhetre kuru-kṣhetre samavetā yuyutsavaḥ
māmakāḥ pāṇḍavāśhchaiva kimakurvata sañjaya Перевод Дхритараштра сказал: О Санджай, собравшись в святом месте Курукшетра и желая сражаться, что сделали мои сыновья и сыновья Панду? [БГ 1.1] Махабхарата - это Итихаас. Это все факты. Мифология это одно, а Итихаас это другое. Мы, преданные, должны понимать, что все, что написано в «Шримад Бхагватам», - это Итихаас. В Махабхарате было так много личностей, и у каждого есть свои качества. Кто-нибудь может подумать и написать это? У каждого свои атрибуты. В Чайтанья-чаритамрите также есть миллионы персонажей. Все детали, такие как рождение, родители могут быть объяснены. Также есть описание Vaikuntha. Что случилось на Вайкунтхе? Четыре Кумара, которые являются сыновьями Господа Брахмы, пошли на Вайкунтху и были остановлены привратниками. Затем они рассердились и прокляли их. Было описано, что Господь прилетел на Гаруде. Господь сказал, что эти привратники не смогли понять, кто были посетители. Он сказал привратникам: «Вы можете стать демонами на три рождения или вы можете родиться 7 раз в обществе преданных». В Сатья-югу Джая Виджая стала Хираньякшей и Хираньякашипу. Было условие, что Господь освободит их, убив их. Это была также nija bhrtya bhashitum. Господь показывает, что Он убивает Хираньякашипу и одновременно освобождает Хираньякашипу. В «Бхагавад-гите» Господь сказал, что na me bhakta pranashyatii - «Каунтея, я даю клятву, что Мой преданный никогда не погибнет». Чтобы сдержать эту клятву, появился Господь. Господь доказал это, явившись в образе Нарасимхадева. Это было объяснено Шридхаром Свами в его комментарии. Сегодняшние празднования Нарасимха Чатурдаши имеет особое значение. Коронавирус создал ситуации, и все человечество пострадало из-за этого. Сегодня день явления Нарасимхадева, и мы возносим молитвы у стоп Господа Нарасимхи. Поклонение Господу Нарасимхадеву важно. Что делает Господь, появляясь как Нарасимха? Иногда мы должны возносить молитвы у стоп Нарасимхи за здоровье Шрилы Прабхупады, за защиту движения Чайтаньи Махапрабху. Господь защищает и достигает каждого через прасад. Мы изолированы. Мы не можем выйти. Некоторые люди проходили мимо Пандхарпура, и они связались с ИСККОН Пандхарпур, поскольку больные люди голодны. Затем Мохан Рупа Прабху и еще один преданный принесли прасад. Проводят так много киртана. Везде киртана мела. Киртан будет в 5 вечера . Итак, милость Господа достигает всего через прасад, книги и киртан. anya dharman tiraskrtya mahotsavan puraskrtya С помощью праздников распространяется бхакти. Это милость Шрилы Прабхупады. Утром я начал говорить, что Нарасимхадев, который является сегодня, - это Угра-Нарасимха. Получите даршан Угры-Нарасимхи. У нас есть Хираньякашипу. Для тех, кто любит sona, есть 2 вида sona - один золотой, а другой спящий. Пусть этот Хираньякашипу внутри нас испугается и будет убит. Однажды Е.С. Радханатха Махарадж говорил, что Господь становится врагом врага преданного. Он принимает беспощадную форму, когда становится врагом нашего врага. Он становится смертью смерти, которая убивает нас. Нарсимхадев Чатурдаши Махоцав ки Джай! Гаур Премананде! Харибол!